कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

भारत के गिनीज विश्व रिकॉर्ड Bharat ke world record

 भारत के गिनीज विश्व रिकॉर्ड Bharat ke world record

BHART के कुछ ऐसे कारनामे जो  विश्व रिकोर्ड में शामिल हैं जिनके बारे में हम इस लेख में विस्तार से जानेगे । भारत के कुछ विशेष रहस्य जो विश्व रिकोर्ड  गिनीज बुक में नाम दर्ज हैं उनकी लिस्ट निचे दिया गया हैं  

विश्व की सबसे लम्बी पगड़ी

विश्व की सबसे लम्बी पगड़ी पहनने का रिकॉर्ड पंजाब (भारत) के अवतार सिंह मौनी के नाम पर है। इस पगड़ी का वजन 100 पौंड है और इसकी लम्बाई 645 मीटर है।

 

विश्व की लम्बी मूंछ

विश्व की सबसे लम्बी मूंछ का रिकॉर्ड जयपुर (भारत) के  राम सिंह चौहान के नाम है। इनकी मूंछ की लम्बाई 14 फीट की है।

 

विश्व की सबसे बड़ी चपाती

विश्व में सबसे बड़े चपाती बनाने का रिकॉर्ड भारत के श्री जलाराम मंदिर जीर्णोद्धार समिति के पास है। यह समीति जामनगर में स्थित है और इस चपाती का वजन 145 किलोग्राम था।

 

सबसे अधिक संख्या में लिया गया सेल्फी पोर्टेट

भारत के फेडेरल इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की तरफ से आयोजित सेल्फी समारोह में यहाँ के सभी स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने एक साथ मिल कर एक मिनट में 1000 फ्रेम के अंतर्गत सेल्फी ली। इस तरह यह सबसे अधिक संख्या में लिया गया सेल्फी विश्व रिकॉर्ड भारत के नाम हुआ। यह कैंपस कोच्चि के अंगमली के पास स्थित है।

 

सबसे खर्चीला विवाह

विश्व भर का सबसे खर्चीला विवाह भारत के स्टील कंपनी के मालिक लक्ष्मी मित्तल की बेटी वनिशा मित्तल के विवाह का है। इस विवाह में कुल 60 मिलियन डॉलर खर्च हुआ था।

 

विश्व की सबसे बड़ी बिरयानी

विश्व की सबसे बड़ी बिरयानी बनाने का रिकॉर्ड भारत के नाम है। इस बिरयानी को बनाने के लिए 60 शेफ ने एक साथ कार्य किया था। इसके अंतर्गत कुल 12,000 किलोग्राम चावल और सब्ज़ियाँ थी।

 

विश्व की सबसे छोटी गाय

विश्व की सबसे छोटी गाय का रिकॉर्ड केरल (भारत) के पास है। इस गाय की ऊँचाई 61.5 सेंटीमीटर है यानि लगभग एक बकरी के ऊंचाई जितनी ऊंचाई है।

 

 

No comments:

Post a Comment