कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

विश्व मातृत्व दिवस vishw matritv diwas

मां दिवस की शुभकामनाएं

विषय :- मां 

मैं इतनी महान नहीं की मां के बारे में कुछ लिख सकूं। मां एक हसीन शब्द जिसका परिचय हम नहीं दे सकते। संपूर्ण ब्रह्मांड इस छोटे से शब्द मां में समाया है। मां जीवनदायिनी है इसलिए भारत मां, धरती मां को भी मां का दर्जा दिया जाता है। इस पृथ्वी पर रहने वाले इंसान ही नहीं, जीव जंतु, पशु पक्षी, अगर कहा जाए तो संपूर्ण ब्रह्मांड इस शब्द से भलीभांति परिचित है। सबसे पहले मुंह से निकलने वाला शब्द, सुख, दुख ,पीड़ा, गम आदि के समय सुरक्षा कवच प्रदान करता है। मां की तुलना हम नहीं कर सकते। मां जैसा कोई नहीं, पैदा होते ही सबसे पहली शिक्षक उसकी मां होती है। मां की गोद बच्चे का जहां होती है जहां बैठकर वह खुद को सुरक्षित महसूस करता है।

कोमल हृदय रखने वाली, हर काम में जीवन के संग्राम को जीतने में हमारी मदद करती है। खुद को मुश्किलों में डाल संतान की रक्षा करती है। किसी भी सूरत में बच्चों पर आंच नहीं आने देती है। देवी देवताओं ने भी मां को ईश्वर का दर्जा दिया हुआ है। मां खुद भूखी रहती है मगर बच्चों को खिलाए बिना नहीं रहती।

"मां तो मां है जिसका सबसे ऊपर स्थान है"


मां कभी अच्छा मित्र, कभी शिक्षक तथा कभी अच्छी मार्गदर्शक बन जाती है। हर काम में हमें प्रोत्साहित करती है। मां एक आधार स्तंभ की तरह होती है। मां के बिना होने की या रहने की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।
चाहे बूढ़ा हो या जवान मुश्किलों में सबसे पहले शब्द जो उसके मुंह से निकलता है वह होता है   *मां*।

आज आठ मई 2020 मां दिवस पर पूरे ब्रह्मांड की मां को मेरी ओर से शत-शत प्रणाम तथा शुभकामनाएं।
मां होने पर मुझे गर्व है। 

कल्पना गुप्ता/ रतन
परिचय
नाम_कल्पना गुप्ता सीनियर लेक्चरर
 (जम्मू एंड कश्मीर)

No comments:

Post a Comment