कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

आई पी एल (इंडियन प्रीमियर लीग) मैच दर मैच IPL Indian Premier League

 आई पी एल (इंडियन प्रीमियर लीग) मैच दर मैच

आई पी एल मैच -10
गिल का बल्ला जब चला, दिल्ली हुई निढाल।
फर्ग्यूसन  ने  अंत  में,  दिखलायी  फिर चाल।

आई पी एल मैच- 9
बटलर  ने  दिखला  दिया, बाजू  में  है जान।
फिर  बालर्स  धमाल  से , जीता  राजस्थान।

आई पी एल मैच-8
के  के  आर  हुई  सफल, थी  पूरी  हक़दार।
आफत बन बरसे रसल, छक्कों की बौछार।

आई पी एल मैच-7
सारे   मन्सूबे   हुये,  धोनी  जी  के  ख़ाक।
तारीफें सब  ले  उड़े, क्विंटनजी डी काक।

आई पी एल मैच-6
टीम आर सी बी बनी, छठे  मैच की  मीर।
कलकत्ता को  जा  लगे, हसरंगा  के तीर।

आई पी एल मैच-5
सनराइजर्स के  लिए, नहीं  रहा आसान।
खूब चले जब सैमसन, जीता राजस्थान।

आई पी एल मैच-4
पूरी दुनिया जानती,हार्दिक की क्या बात।
तेवटिया के  खेल से, जीत गया  गुजरात।

आई पी एल मैच-3
इक झटके में पा गया,अपनी खोई आब।
बड़े स्कोर को पार कर,जीत गया पंजाब।

आई पी एल मैच -2
दिल्ली का  परचम रहा, यादव जी  के हाथ।
जमकर दिया खलील ने,यादवजी का साथ।

आई पी एल मैच-1
माही   वैसे  ही   दिखे, जैसा  रहा  अतीत।
पर दिलवा पाये  नहीं,सी यस के को जीत।

हमीद कानपुरी
अब्दुल हमीद इदरीसी,
179, मीरपुर, कैण्ट, कानपुर-208004

No comments:

Post a Comment