26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) Republic day Essay
Republic day पर निबंध (कक्षा -5 )
26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था। जिसके पश्चात हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस Republic day के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारतीय अधिनियम एक्ट 1935 को हटाकर भारतीय संविधान को लागू किया गया और लोकतान्त्रिक प्रणाली के साथ भारतीय संविधान को जोड़ा गया था।
26 जनवरी की परेड में तीनों सेनाएँ विजय चौक से परेड शुरू कर राष्ट्रपति और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राजपथ (इंडिया गेट) से होकर निकलती है। यह परेड आर्मी बैंड की मधुर धुनों पर कदम ताल करते हुए लोगों को सम्मोहित कर देते हैं। इसके बाद अनेक राज्यों की एवं सरकारी विभागों की झांकियां निकाली जाती हैं।
अंत मे आकाश मार्ग से वायुयानों से तिरंगे की तीनों रंगों केसरिया, सफेद, हरा रंग के फूलों की वर्षा की जाती है। इस दिन जगह जगत लोग कार्यक्रम का आयोजन करते है और तिरंगा फहराते है। कार्यक्रम के बाद मिठाइयों से मुँह मीठा किया जाता है।
No comments:
Post a Comment