कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

विश्व जैव विविधता दिवस vishv jaiv vividhata अंजू अग्रवाल

विश्व जैव विविधता दिवस

जीवों के बिन जीवन को
 बेरंग ही पाओगे....
प्रकृति का दोहन कर
 क्या मानव धर्म निभा पाओगे ?
उष्ट्रों की रेगिस्तानी चाल
हमिंग बर्ड की तीव्र उड़ान
जिराफ की लंबी ग्रीवा
शुतुरमुर्ग के अंडों की माप
फुलचुही चिड़िया का आकार
क्या फिर से देख पाओगे ? 
जीवों के बिन जीवन को
बेरंग ही पाओगे ....
गौरैया की किलकारी
टिटहरी की टीं - टीं
मुर्गे की कूकडू कू
उलूक की रात्रि हला
मयूर का कुहकना 
कैसे सुन पाओगे ? 
जीवों के बिन जीवन को
बेरंग ही पाओगे.....
शेर और चूहे की दोस्ती
सर्प की सर्पिल गति
हाथी राजा,चींटी रानी
जल की रानी मछली व
प्यासा कौआ की कहानी
किस से सुन पाओगे ?
कोपलों की नजाकत
पुष्पों की खिलावट
सूरजमुखी की झुकावट
छुईमुई की शरमाहट
नीम,पीपल,बरगद,तुलसी
को कैसे पूज पाओगे ? 
जीवों के बिन जीवन को
बेरंग ही पाओगे....
लेसिफर  बिन गोंद की चिपक
रेशम कीट बिन सिल्क की बुनाई
लकड़ी बिन फर्नीचर की बनाई
मधुमक्खी बिन शहद की मिठास
विविध प्रजाति के जीवों की आहट
कैसे महसूस कर पाओगे ? 
जीवों के बिन जीवन को
बेरंग ही पाओगे .....
प्रकृति का दोहन कर
क्या मानव धर्म निभा पाओगे ?? 

अंजू अग्रवाल (शिक्षिका व कवयित्री ) 
अलवर

No comments:

Post a Comment