कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

सर्वनाम की परिभाषा/sarvnaam kise kahate hai /सर्वनाम के भेद

सर्वनाम किसे कहते हैं/sarvnaam/ sarvnaam kise kahte/ सर्वनाम की परिभाषा/ सर्वनाम के भेद/ सर्वनाम के प्रकार/sarvnaam ki paribhasha/ सर्वनाम का पहचान कैसे करे/ सर्वनाम ट्रिक/sarvnaam ke bhed/सर्वनाम के कितने भेद है/सर्वनाम का अर्थ/ 

 

सर्वनाम किसे कहते है / Sarvnaam kise kahate hain

जो शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयोग होते है उसे सर्वनाम कहते है|  अर्थात जिन शब्दों का प्रयोग संज्ञा के स्थान पर किया जाता है उसे सर्वनाम कहते है|

जैसे :- सर्वनाम के कुछ उदाहरण आपके सामने है 

क) वह स्कूल जाता है|

ख) यह कार मेरी है|

उपर्युक्त वाक्य क) और ख) में वह, यह शब्द सर्वनाम है|  जिनका संज्ञा के स्थान पर वाक्य में प्रयोग हुआ है| इस प्रकार आप समझ गये होंगे की संज्ञा के स्थान/जगह पर जिसका प्रयोग होता है उसे ही सर्वनाम कहते हैं|

 

सर्वनाम कितने होते है ?  Sarvnaam kitane hote hai

हिंदी भाषा के व्याकरण में कुल ग्यारह सर्वनाम को स्वीकार किया गया है |

उदहारण के लिए निचे देखे 

जैसे -  मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कौन, क्या, कोई, कुछ।

 

सर्वनाम के भेद / Sarvnaam ke bhed / सर्वनाम के कितने भेद होते है 

हिंदी में  सर्वनाम के छः (६) भेद माने जाते हैं। जो इस प्रकार है|

1 पुरूषवाचक

2  निजवाचक 

 3 निश्चयवाचक 

4  अनिश्चयवाचक 

5  संबंधवाचक 

6 प्रश्नवाचक 


पुरुषवाचक सर्वनाम - Purushvachak sarvnaam

 पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते है  / पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा 

जो सर्वनाम शब्द तीनों पुरुषों का बोश कराते है उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं| अर्थात जो शब्द उत्तम पुरुष, माध्यम पुरुष और अन्य पुरुष का बोध करातें है उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं|

जैसे - 

क) मैं जा रहा हूँ

ख) वहकल आएगा|

पुरुषवाचक सर्वनाम - मैं, तू, वह, हम, मैंने आदि जैसे शब्द पुरुषवाचक सर्वनाम की पहचान होते हैं|


निजवाचक सर्वनाम  Nijvachak sarvnaam

निजवाचक सर्वनाम  किसे कहते है /  निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा 

जिस सर्वनाम शब्द से निजता का बोध होता है उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं| अर्थात जिस सर्वनाम शब्द से स्वयं या कहने वाले के बारे में जानकारी  मिले उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं|

जैसे - 

1) मैं स्वयं आ जाऊंगा|

2) यह कार मेरी है|

निजवाचक सर्वनाम- स्वयं, आप, खुद, मेरी  आदि जैसे शब्द निजवाचक सर्वनाम की पहचान होते हैं|


 निश्चयवाचक  सर्वनाम  Nishchayvachak Sarvnaam

 निश्चयवाचक सर्वनाम  किसे कहते है  / निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा

जिस सर्वनाम शब्द से किसी निश्चित वस्तु या व्यक्ति का बोध होता है उसे निश्चयवाचक  सर्वनाम कहते है| अर्थात जिस सर्वनाम में किसी निश्चित वस्तु या व्यक्ति की जानकारी मिलती है उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं|

जैसे :- 

1) यह पुराना स्कूल है|

2) वह कार है|

निश्चयवाचक सर्वनाम - यह, वह आदि शब्द निश्चयवाचक सर्वनाम  के पहचान होते हैं|

 

अनिश्चयवाचक  सर्वनाम  Anishchayvachak Sarvnaam

अनिश्चयवाचक सर्वनाम  किसे कहते है  / अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा

जिस सर्वनाम शब्द से किसी निश्चित वस्तु या व्यक्ति का बोध नहीं होता है उसे अनिश्चयवाचक  सर्वनाम कहते है| अर्थात जिस सर्वनाम में किसी निश्चित वस्तु या व्यक्ति की जानकारी नहीं मिलती है, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं|

जैसे :- 

1) गेट पर कोई आया है|

2) थैले में कुछ है|

अनिश्चयवाचक  सर्वनाम- कोई कुछ आदि शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम के पहचान होते हैं|


संबंधवाचक सर्वनाम   Sambandhvachak Sarvnaam

संबंधवाचक सर्वनाम किसे कहते है  /  संबंधवाचक सर्वनाम की परिभाषा

जिस  सर्वनाम शब्द से दुसरे सर्वनाम से सम्बंध का बोध होता है, उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं| अर्थात जो सर्वनाम शब्द दुसरे सर्वनाम से अपना संबंध/ रिश्ता जोड़ते है उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं|

जैसे :- 

1) जो आता है सो जाता है|

2) जैस करोगे वैसा भरोगे|

संबंधवाचक सर्वनाम - जो, सो,जैसा,वैसा  आदि शब्द संबंधवाचक  सर्वनाम के पहचान होते हैं|


प्रश्नवाचक सर्वनाम  Prashnvachak Sarvnaam

प्रश्नवाचक सर्वनाम  किसे कहते है  / प्रश्नवाचक सर्वनाम की परिभाषा

जिस सर्वनाम शब्द से प्रश्न का बोध होते है उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं| अर्थात जिस ससर्वनाम शब्द से प्रश्न पूछने का ज्ञान प्राप्त होता है उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं|

जैसे - 1) तुम क्या पढ़ रहे हो?

2) तुम्हारा नाम क्या है ?

प्रश्नवाचक सर्वनाम - क्या, कोन, कहाँ क्यों आदि शब्द प्रश्नवाचक  सर्वनाम के पहचान होते  हैं|

 

No comments:

Post a Comment