कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

Showing posts with label UGC नेट. Show all posts
Showing posts with label UGC नेट. Show all posts
May 16, 2024

हिंदी के प्रमुख कहानियों के मुख्य बिंदु hindi ki shreshth kahaniyon ke mukhy bindu

Hindi ki mukhy kahaniyon ke tathy

हिंदी की श्रेष्ठ कहानी के महत्वपूर्ण बिन्दु

Premchand ki kahani sadgati सद्गति कहानी प्रेमचंद

हिंदू धार्मिक समाज की जाति व्यवस्था पर यह कहानी एक गहरी मार्मिक आधुनिक टिप्पणी की तरह है, जो आज और अधिक प्रासंगिक हो उठी है.

Sudarshn ki kahani har ki jeet हार की जीत 

यह किसी ऐसे फ़ेबल जैसी कहानी है जो हिंदी कहानी के इतिहास में हमेशा बनी रहेगी. इसे पढ़ते हुए आधुनिक-सभ्यता के उन पूर्व दार्शनिकों का कथन याद आता है : 'एवरीवन इज़ डिसीविंग दि अदर एंड एवरीवन इज़ डिसीव्ड बाय दि अदर.'.....हर कोई दूसरे को छल रहा है और हर कोई दूसरे के द्वारा छला गया है.
बाबा भारती और खड़ग सिंह की यह कहानी मनुष्य के भीतर छिपी अच्छाइयों के पुनरुद्धार और दूसरे मनुष्य पर विश्वास की अनश्वरता की अद्भुत लोकगाथात्मक कहानी है.
यह इंसान के शरीर में दिल के धड़कने और उसके जीवित रहे आने की कहानी है.

Fanishwrnath renu ki kahani tisri kasam 

कहानी तीसरी कसम :-  फणीश्वर नाथ रेणु

(तीसरी कसम उर्फ़ मारे गए गुलफ़ाम – फणीश्वर नाथ रेणु)

शहरी और देहाती भावनाओं और संवेदनाओं की विडंबनात्मक रोमैंटिक परिणति की यह कहानी अविस्मरणीय है.
आंचलिक भाषा के आधुनिक कथा-स्थापत्य में संयोजन और प्रयोग ने इस कहानी को विरल होने का दर्जा दिया है.

कहानी पक्षी और दीमक – गजानन माधव मुक्तिबोध

Gajanand madhav muktibodh

यह कहानी पंचतंत्र या ईसप की सूत्र कथाओं की तरह है, लेकिन मौजूदा दौर में भोगवादी (हेडोनिस्ट या फिलिस्टिनिस्टिक कंज़्यूमरिज़्म) मानसिकता की वजह से अपनी स्वतंत्रता खोकर ग़ुलाम हो जाने की प्रवृत्ति पर यह एक स्मरणीय टिप्पणी है.
उनकी अन्य कहानियां भी अपनी अनगढ़ता के बावजूद महत्वपूर्ण हैं.

कहानी  चीफ की दावत :- भीष्म साहनी

Bhishm sahani ki kahni chif ki dawat

आधुनिक बनने का प्रदर्शन करते शहरी मध्यवर्गीय परिवार के करियरिज़्म पर एक तीखी टिप्पणी की तरह है यह एक और अविस्मरणीय कहानी.
पारिवारिक संबंधों के मार्मिक विघटन और बढ़ती संवेदनहीनता की यह कहानी चेखव की विख्यात कहानी 'एक क्लर्क की मौत' की तरह ही महत्वपूर्ण है.

 कहानी  गुलकी बन्नो - धर्मवीर भारती

Dharmavir bharti ki kahani gulki bnno

साहित्यिक-राजनीतिक वजहों से उपेक्षित कर दी गई धर्मवीर भारती की यह कहानी अपनी कथावस्तु, विन्यास और विलक्षण विवरणात्मकता में प्रगतिशील परंपरा की अत्यंत महत्वपूर्ण यथार्थवादी कहानी है.

कहानी  घण्टा  :- ज्ञानरंजन

Gyanrnjan ki kahani ghanta

ज्ञानरंजन ने अपनी 'घंटा' और 'बहिर्गमन' जैसी कहानियों के माध्यम से हिंदी कहानी लेखन को एक ऐसा नया गद्य दिया जिसकी मार और व्यंजना मध्यवर्गीय पात्रों के जीवन के तमाम विरोधाभासों को अभिव्यक्त करने का भाषिक हुनर कथाकारों को दिया.

कफ़न कहानी प्रेमचंद

Premachnd ki kahani kafan

आर्थिक विषमता को किसी अमानुषिक वास्तविकता की त्रासदी में बदलते देखना आज की वंचना और अमीरी की खाइयों में बाँटने वाली राजनीति और समाज व्यवस्था पर यह कहानी एक कालजयी तमाचे की तरह है.
यह दुर्भाग्य ही था कि इस कहानी को दलित विमर्श के तहत पिछले वर्षों में विवादों में घेरा गया.
इतालो काल्विनो की कहानी : 'थेफ्ट इन केक शॉप' जो आज की अर्थनीति से बनाए-गढ़े जानेवाले समाज का एक महत्वपूर्ण क्रिटीक है, 'कफ़न' की बेतहाशा याद आती है.
जब तक समाज में अमीरी और ग़रीबी यानी वैभव और वंचना की खाई रहेगी, 'कफ़न' किसी क्लासिक की तरह कालजयी रहेगी.


January 21, 2022

आदिकालीन कवि और रचनाएं/ Aadikaalin kavi or Rachanaye

  आदिकाल Aadikaal

आदिकालीन कवि और रचनाएं/  Aadikaalin kavi or Rachanaye

Aadikaal आदिकाल का समय हिंदी साहित्य के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है।  आदिकाल / Aadikaal हिंदी साहित्य का शुरुआती युग है।  इस  आदिकाल में  अनेकों  महत्वपूर्ण कवि और रचनाएं है  जो विभिन्न परीक्षाओं में पूछा जाता है।  आदिकाल/Aadikaal में सिद्ध साहित्य, नाथ साहित्यजैन साहित्य, बौद्ध साहित्य, रासो साहित्य, चारण साहित्य और फुटकल रचनाएं भी उपलब्ध है।  आदिकाल/Aadikaal के महत्वपूर्ण कवि और उनकी रचनाएं निम्नलिखित है।

Aadikaalin / आदिकालीन कवि और रचनाएं

अब्दुर्रहमान : संदेश रासक

नरपति नाल्ह : बीसलदेव रासो (अपभ्रंश हिंदी)

चंदबरदायी : पृथ्वीराज रासो (डिंगल-पिंगल हिंदी)

दलपति विजय : खुमान रासो (राजस्थानी हिंदी)

जगनिक : परमाल रासो

शार्गंधर : हम्मीर रासो

नल्ह सिंह : विजयपाल रासो

जल्ह कवि : बुद्धि रासो

माधवदास चारण : राम रासो

देल्हण : गद्य सुकुमाल रासो

श्रीधर : रणमल छंद , पीरीछत रायसा

जिनधर्मसूरि : स्थूलिभद्र रास

गुलाब कवि : करहिया कौ रायसो

शालिभद्रसूरि : भरतेश्वर बाहुअलिरास

जोइन्दु : परमात्म प्रकाश

केदार : जयचंद प्रकाश

मधुकर कवि : जसमयंक चंद्रिका

स्वयंभू : पउम चरिउ

योगसार :सानयधम्म दोहा

हरप्रसाद शास्त्री : बौद्धगान और दोहा

धनपाल : भवियत्त कहा

लक्ष्मीधर : प्राकृत पैंगलम

अमीर खुसरो : किस्सा चाहा दरवेश, खालिक बारी

विद्यापति : कीर्तिलता, कीर्तिपताका, विद्यापति पदावली (मैथिली)

January 10, 2022

तुलसीदास के विषय में विद्वानों के कथन tulsidaas ke vishay me vidwano ke kathan

 तुलसीदास के विषय में विद्वानों के कथन

  • नाभादास : -  "भक्ति काल का वाल्मीकि"                                          
  •  रामविलास शर्मा :- जातीय कवि
  • चतुरसेन शास्त्री : - "तुलसी धर्म ध्वज है।"                                            
  • अमृतलाल नागर :-  मानस का हंस
  • नाभादास : - 'कलिकाल का वाल्मीकि'                                               
  •  स्मिथ : - "मुगल काल का सबसे महान व्यक्ति"
  •  ग्रियर्सन : - "महात्मा बुद्ध के बाद सबसे बड़ा लोकनायक"
  •  मधुसूदन सरस्वती : - 'आनंद कानन का वृक्ष'
  •  आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी : -"भारतवर्ष का लोकनायक वहीं हो सकता है जो समन्वय करने का अपार धैर्य लेकर आया हो।"
  •  अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' : -"कविता करके तुलसी न लसे, कविता लसी पा तुलसी की कला"