कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

क्या कुछ कहें

क्या कुछ कहें

पल पल तरसते थे,
उस पल के लिए।
वो पल ही रुका,
कुछ पल के लिए।
सोचा था उसे जिंदगी का,
हसीन सपना बना लेंगे।
पर क्या करे वो पल ही,
रुका कुछ पल के लिए।।

प्यार तो हर कोई करता है।
क्या प्यारको कोई समझता है।
तीन अक्षर का शब्द क्या कहता है ?
कितने लोग इसको समझता है।
प्यार को दिखाया नही जाता।
दिल में मेंहसूस  किया जाता है।
जो दिल से मेंहसूस करते है।
और उसकी भावनाओ को समझते है/
सही अर्थो में वो ही प्यार करते है।।

परस्थितियां अनुकूल हो तो,
सब कुछ अच्छा होता है।
परस्थितियां विपरीत हो तो,
सब कुछ बदल जाता है।
सही योध्दा वो होता है,
जो विपरीत परस्थितियो को,
अपने अनुकूल कर के,
जंग को जीत लेता है।
वही सच्चा योध्दा कहलाता है।।

कितनो को तुम समझाओगे ।
कितनो को तुम मनाओगे।
ये दुनिया बड़ी जालिम है।
अपने बनकर अपनोको छलते है।
दोस्त होकर भी दुश्मनी निभाते है।
ऊपर से तो अपने बने रहते है।
पर अंदर से जड़ें को खोदते है।।

संजय जैन (मुंबई )
२०/०५/२०१९

No comments:

Post a Comment