कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

आक़िब जावेद के नज़्म

 नज़्म

सूरत   कैसी   सीरत   कैसी

दिल  में  है ये  फ़ितरत कैसी


वो देता पेड़ो  में फल भी
सोया क्यूँ है  ग़फ़लत  कैसी

कब जाने रुख़्सत हो जाये
दुनिया  से ये  उल्फ़त  कैसी

महका दामन खुशियाँ आयी
मेरे  आने  से  आफ़त  कैसी

मेरे दिल में आओ अब तुम
दोस्ती  में  ये  कीमत कैसी

आँखों  का  ही  कैदी  है तू
दिल में आने की ज़ुर्रत कैसी

-आक़िब जावेद

No comments:

Post a Comment