कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

स्टेशन ,जंक्शन, टर्मिनल और सेंट्रल में क्या अंतर होता है/ Railway Station, Terminal, Central or Junction me difference

Railway Station/ स्टेशन, जंक्शन, Terminal/ टर्मिनल/ सेंट्रल/ Central / Junction/ Railway Station, Terminal, Central or Junction me difference

 

स्टेशन ,जंक्शन, टर्मिनल और सेंट्रल में क्या अंतर होता है

भारतीय रेलवे का नेटवर्क पूरे विश्व में दूसरा और एशिया का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। हमारे भारत में कुल रेलवे स्टेशनों की संख्या 7349 है। भारत में रोजाना लगभग करोड़ों लोग रेल से सफर करते हैं और ऐसे बहुत कम ही लोग होंगे जिन्होंने कभी रेल में सफर नहीं किया होगा। रेल से सफर के दौरान मार्ग में कई अलग-अलग स्टेशन आते हैं।

यह स्टेशन के नाम कुछ खास टर्म्स से जुड़े होते हैं जैसे जंक्शन, सेंट्रल या टर्मिनस ऐसा जरूर लिखा होता है। आपको बता दें कि यह रेलवे स्टेशन की कैटेगरी होती है। जो स्टेशन के नाम के आगे लगाया जाता है। स्टेशन के नाम के आगे लगाए जाने वाले या कैटेगरी एक खास संदेश देता है। आइये आपको बताते हैं की इन इंटर्न्स का क्या मतलब होता है।


टर्मिनल/Terminal का मतलब क्या होता है

टर्मिनल का मतलब है की टर्मिनल ऐसा रेलवे स्टेशन है जहां से सिंर्फ एक ही दिशा में रेलगाड़ी चलती है।   दूसरी  दिशा में  उस  टर्मिनल  से रेलगाड़ी  नहीं चलती है।  अर्थात  जिस  भी  रेलवे  स्टेशन  के  नाम के  साथ टर्मिनल या टर्मिनस जुड़ा होता है।  वह यह दर्शाता है की  टर्मिनल रेलवे स्टेशन से चलने वाली सारी ट्रेन सिर्फ एक ही दिशा से आती है और एक ही दिशा में जाती हैं।  यह रेलगाड़ी का आखरी गंतव्य होता है।  उदाहरण के लिए दिल्ली का आनंद विहार टर्मिनल, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल।  

 


सेंट्रल/ Central का मतलब क्या होता है

जब किसी भी रेलवे स्टेशन के नाम के साथ सेंट्रल जुड़ा होता है। तो वह इस बात का प्रतीक होता है कि वह रेलवे स्टेशन उस शहर का सबसे प्रमुख और पुराना रेलवे स्टेशन है। यह शहर मुख्य परिवहन केंद्र होता है। जहां उस शहर के बाकी अन्य रेलवे स्टेशनों के मुकाबले कई ज्यादा सेवाएं उपलब्ध होती है।

 

यह रेलवे स्टेशन अन्य रेलवे स्टेशन के मुकाबले बहुत ज्यादा बिजी होते हैं। यह रेलवे स्टेशन से प्रमुख बड़े शहरों को जोड़ने वाले ट्रेन काफी मात्रा में यहां पर आते- जाते है। उदाहरण के लिए भारत के प्रमुख सेंट्रल रेलवे स्टेशन के नाम है कानपुर सेंट्रल, चेन्नई सेंट्रल और मुंबई सेंट्रल आदि।


जंक्शन /Junction का मतलब क्या होता है

जब किसी भी रेलवे स्टेशन से दो या उससे अधिक रूट निकलते हैं। ऐसे स्टेशनों को जंक्शन कहा जाता है। उदाहरण के लिए बिहार का छपरा रेलवे स्टेशन एक जंक्शन स्टेशन है। यहां से दो अधिक रूट निकलते हैं। देश के सबसे प्रमुख जंक्शनओं में हावड़ा जंक्शन प्रयागराज प्रयागराज जंक्शन पटना जंक्शन  इत्यादि है।

 

No comments:

Post a Comment