कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

Showing posts with label Other. Show all posts
Showing posts with label Other. Show all posts
March 24, 2022

कश्मीर फाइल इतिहास/ kashmiri file ka itihas/कश्मीरी सच

   कश्मीरी सच

कश्मीर फाइल इतिहास के उस काला सच का आईना है जिसे कांग्रेस की सरकार ने कश्मीरी पंडितों के उस दर्द को छिपाने का कुत्सित प्रयास किया, पर सच्चाई पर ज्यादा दिनों तक पर्दा नहीं डाला जा सकता है। 

90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के साथ जो कुछ हुआ उसे जुल्म की पराकाष्ठा ही कहा जा सकता है। वही मुगलकालीन इतिहास की क्रूरता सीमा तोड़ रही थी....। सरकार, कोर्ट, मिडिया व तमाम बुद्धिजीवि वर्गउनका समर्थन तो दूर सिर्फ व सिर्फ तामाशविन बने हुए थे। 

कांग्रेस की सरकार से कुछ ज्यादा आशा करना ही बेईमानी होगा। आजादी के बाद से ही इसने हिंदू संस्कृति व इतिहास पर कुठराघाट करने का प्रयास किया है। 2011 का सांप्रदायिक हिंसा विल उसी घृणित सोच का कड़ी था हालांकि यह विल भारी आपत्ति के कारण संसद में पास न हो सका। लेकिन सरकार की पक्षपातीय मंशा जाहिर हो चुका था। रोंगटे खड़े करने वाले यह काला कानून का ड्राफ्टिंग को गूगल में सर्च कर देखा जा सकता है। 

द कश्मीर फाइल के माध्यम से बहुसंख्यक हिंदू आवादी को एक सिख लेने की जरूरत है की अब भी हम सचेत नहीं हुए तो आने वाले वह क्रूर व भयावह पल का जिम्मेवार सिर्फ व सिर्फ हम होंगें....। 

                                                      संदीप कुमार

January 23, 2022

स्टेशन ,जंक्शन, टर्मिनल और सेंट्रल में क्या अंतर होता है/ Railway Station, Terminal, Central or Junction me difference

Railway Station/ स्टेशन, जंक्शन, Terminal/ टर्मिनल/ सेंट्रल/ Central / Junction/ Railway Station, Terminal, Central or Junction me difference

 

स्टेशन ,जंक्शन, टर्मिनल और सेंट्रल में क्या अंतर होता है

भारतीय रेलवे का नेटवर्क पूरे विश्व में दूसरा और एशिया का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। हमारे भारत में कुल रेलवे स्टेशनों की संख्या 7349 है। भारत में रोजाना लगभग करोड़ों लोग रेल से सफर करते हैं और ऐसे बहुत कम ही लोग होंगे जिन्होंने कभी रेल में सफर नहीं किया होगा। रेल से सफर के दौरान मार्ग में कई अलग-अलग स्टेशन आते हैं।

यह स्टेशन के नाम कुछ खास टर्म्स से जुड़े होते हैं जैसे जंक्शन, सेंट्रल या टर्मिनस ऐसा जरूर लिखा होता है। आपको बता दें कि यह रेलवे स्टेशन की कैटेगरी होती है। जो स्टेशन के नाम के आगे लगाया जाता है। स्टेशन के नाम के आगे लगाए जाने वाले या कैटेगरी एक खास संदेश देता है। आइये आपको बताते हैं की इन इंटर्न्स का क्या मतलब होता है।


टर्मिनल/Terminal का मतलब क्या होता है

टर्मिनल का मतलब है की टर्मिनल ऐसा रेलवे स्टेशन है जहां से सिंर्फ एक ही दिशा में रेलगाड़ी चलती है।   दूसरी  दिशा में  उस  टर्मिनल  से रेलगाड़ी  नहीं चलती है।  अर्थात  जिस  भी  रेलवे  स्टेशन  के  नाम के  साथ टर्मिनल या टर्मिनस जुड़ा होता है।  वह यह दर्शाता है की  टर्मिनल रेलवे स्टेशन से चलने वाली सारी ट्रेन सिर्फ एक ही दिशा से आती है और एक ही दिशा में जाती हैं।  यह रेलगाड़ी का आखरी गंतव्य होता है।  उदाहरण के लिए दिल्ली का आनंद विहार टर्मिनल, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल।  

 


सेंट्रल/ Central का मतलब क्या होता है

जब किसी भी रेलवे स्टेशन के नाम के साथ सेंट्रल जुड़ा होता है। तो वह इस बात का प्रतीक होता है कि वह रेलवे स्टेशन उस शहर का सबसे प्रमुख और पुराना रेलवे स्टेशन है। यह शहर मुख्य परिवहन केंद्र होता है। जहां उस शहर के बाकी अन्य रेलवे स्टेशनों के मुकाबले कई ज्यादा सेवाएं उपलब्ध होती है।

 

यह रेलवे स्टेशन अन्य रेलवे स्टेशन के मुकाबले बहुत ज्यादा बिजी होते हैं। यह रेलवे स्टेशन से प्रमुख बड़े शहरों को जोड़ने वाले ट्रेन काफी मात्रा में यहां पर आते- जाते है। उदाहरण के लिए भारत के प्रमुख सेंट्रल रेलवे स्टेशन के नाम है कानपुर सेंट्रल, चेन्नई सेंट्रल और मुंबई सेंट्रल आदि।


जंक्शन /Junction का मतलब क्या होता है

जब किसी भी रेलवे स्टेशन से दो या उससे अधिक रूट निकलते हैं। ऐसे स्टेशनों को जंक्शन कहा जाता है। उदाहरण के लिए बिहार का छपरा रेलवे स्टेशन एक जंक्शन स्टेशन है। यहां से दो अधिक रूट निकलते हैं। देश के सबसे प्रमुख जंक्शनओं में हावड़ा जंक्शन प्रयागराज प्रयागराज जंक्शन पटना जंक्शन  इत्यादि है।

 

January 21, 2022

भारत के गिनीज विश्व रिकॉर्ड Bharat ke world record

 भारत के गिनीज विश्व रिकॉर्ड Bharat ke world record

विश्व की सबसे लम्बी पगड़ी

विश्व की सबसे लम्बी पगड़ी पहनने का रिकॉर्ड पंजाब (भारत) के अवतार सिंह मौनी के नाम पर है। इस पगड़ी का वजन 100 पौंड है और इसकी लम्बाई 645 मीटर है।

 

विश्व की लम्बी मूंछ

विश्व की सबसे लम्बी मूंछ का रिकॉर्ड जयपुर (भारत) के  राम सिंह चौहान के नाम है। इनकी मूंछ की लम्बाई 14 फीट की है।

 

विश्व की सबसे बड़ी चपाती

विश्व में सबसे बड़े चपाती बनाने का रिकॉर्ड भारत के श्री जलाराम मंदिर जीर्णोद्धार समिति के पास है। यह समीति जामनगर में स्थित है और इस चपाती का वजन 145 किलोग्राम था।

 

सबसे अधिक संख्या में लिया गया सेल्फी पोर्टेट

भारत के फेडेरल इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की तरफ से आयोजित सेल्फी समारोह में यहाँ के सभी स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने एक साथ मिल कर एक मिनट में 1000 फ्रेम के अंतर्गत सेल्फी ली। इस तरह यह सबसे अधिक संख्या में लिया गया सेल्फी विश्व रिकॉर्ड भारत के नाम हुआ। यह कैंपस कोच्चि के अंगमली के पास स्थित है।

 

सबसे खर्चीला विवाह

विश्व भर का सबसे खर्चीला विवाह भारत के स्टील कंपनी के मालिक लक्ष्मी मित्तल की बेटी वनिशा मित्तल के विवाह का है। इस विवाह में कुल 60 मिलियन डॉलर खर्च हुआ था।

 

विश्व की सबसे बड़ी बिरयानी

विश्व की सबसे बड़ी बिरयानी बनाने का रिकॉर्ड भारत के नाम है। इस बिरयानी को बनाने के लिए 60 शेफ ने एक साथ कार्य किया था। इसके अंतर्गत कुल 12,000 किलोग्राम चावल और सब्ज़ियाँ थी।

 

विश्व की सबसे छोटी गाय

विश्व की सबसे छोटी गाय का रिकॉर्ड केरल (भारत) के पास है। इस गाय की ऊँचाई 61.5 सेंटीमीटर है यानि लगभग एक बकरी के ऊंचाई जितनी ऊंचाई है।