कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

तिरंगा

 तिरंगा  

। 1।
तिरंगा को शान-बान भारत को पहिचान, दुनिया में राखै मान मोद अधिकात है।
मोदी को प्यारा यह अटल को न्यारा यह, चमकता तारा यह हिंद की सौगात है।।
नभ पे लहरै आज भारत को शुभ्र ताज, जन-जन को है नाज सुंदर दिखात है।
आपस में तीन रंग सोहत हैं संग - संग, जगत है आज दंग खुशी ना समात है।।

                            ।। 2।।
शहीदों का दान यह भारत का प्रान यह, मुनियों का ध्यान यह अन्य पहिचान है।
केशर की गंध भरा धरा की सुगंध भरा, जन में उमंग भरा प्यारा हिंदुस्तान है।।
शौर्य का है लार रंग हरा-हरी धरा संग, सफेद को शांति ढंग चक्र घहरान है।
अरि देखि भागैं आज खस्का है शत्रु ताज, हिंद को अखंड राज जग मे दिखान है।।

                        ।। 3।।
कोटि-कोटि बलिदान कितने निछावर जान, सतियों का सत्व दान अमर गान है।
शहीदों की वीरगति रंग को प्राचीन मति, यही शौर्य - क्षमा - धृति जन अरमान है।।
सबको संदेश यह दे न भुलाय देश यह, सच - सच आज कह शहीदों का प्रान है।
तात-मात-भ्रात यह है न कोई जाति यह, हर वर्ग संग यह भारत का मान है।।

स्वरचित मनहरण घनाक्षरी            ।। कविरंग ।।
                         पर्रोई - सिद्धार्थ नगर( उ0प्र0)

No comments:

Post a Comment