कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

'जीवन की सरिता" कविता में नदी से मनुष्य की भावनाओं को जोड़कर प्रतुत किया है



विधा ----  *'सार' या 'ललित पद' छंद

🌲ये जीवन सरिता की धारा🌲

जीवन तो सरिता की धारा,
 बहे निरंतर आगे।
पथ में आए रज-कण-पत्थर,
 बहती फिर भी आगे।
रुकना नहीं धर्म है इसका,
 आगे चलती जाए।
आए अगर रुकावट कोई,
 साथ बहा ले जाए।।

पूर्ण मनोबल जहां रहा हो,
 वही सफलता सारी।
सरिता सा उत्साह जहां हो,
 वहीं सरसता सारी।
जीवन भी है बहती सरिता,
 आगे बढ़ते जाना।
रुकना है घातक जीवन में,
 विकृत जीवन पाना।।

सुख-दु:ख तो चलते रहते हैं,
 इत-उत चलते जाना।
दो पलड़े हैं तौल तराजू,
 उठना फिर झुक जाना।
सरिता के दो कूल निरंतर,
 पथ में साथ निभाये।
एक उमंगे भरता है तो,
 दूजा सदा जगाये।।

सरिता बहती परहित में नित,
 सबको साथ मिलाती।
प्यास बुझाये जीव-जगत की,
 हरियाली छवि देवती।
जीवन का भी यही लक्ष्य है,
 मिलकर आगे जाना।
सदा दु:खी, असहाय जनों की,
 सेवा करते जाना।।

यहां नहीं अस्तित्व किसी का,
 एकल भाव जगाना।
मिलकर ही सुख-दु:ख में साथी,
 बनकर साथ निभाना।
सत्य मार्ग पर जीवन सरिता,
 बढ़ती जाए आगे।
जीवन है सरिता की धारा,
 बहती जाए आगे।।
वर्तमान राजनीति की हकीकत को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

(सर्वाधिकार सुरक्षित स्वरचित)
डॉ० धाराबल्लभ पाण्डेय 'आलोक,'
कर्नाटक पुरम्, मकेड़ी, अल्मोड़ा, उत्तराखंड, भारत
     दिनांक - 10.4.2019
मो०न०  9410 700 432

लेखक परिचय
🙏  मेरा परिचय✍️

नाम-  डॉ० धाराबल्लभ पांडेय, 'आलोक '
अध्यापक एवं लेखक

संपर्क हेतु पता-  29, लक्ष्मी निवास, कर्नाटक पुरम, मकेड़ी, धारानौला चितई रोड, अल्मोड़ा, पिन- 263601,
 उत्तराखंड, भारत।
मो०नं० 9410700432

जन्म स्थान- ग्राम करगीना, डाकखाना- चौनलिया, तहसील- भिकियासैण, जिला- अल्मोड़ा, उत्तराखंड, भारत।
मो०नं० 9410700432

पिता का नाम - स्व० श्री देवीदत्त पांडेय।

माता का नाम- स्व० श्रीमती लक्ष्मी देवी पांडेय।

शिक्षा-  एम०ए० (हिंदी, संस्कृत ) पीएचडी (संस्कृत)

रुचि-  अध्यापन, साहित्य लेखन, कविता लेखन, योग, चित्रकला और संगीत।

अपना साधारण फोटो- संलग्न

 जन्म तिथि- 15 फरवरी, 1958
email- dharaballabhpandey@gmail.com

प्रकाशित पुस्तकें- पावन राखी, ज्योति निबंधमाला, सुमधुर गीत मंजरी, बाल गीत माधुरी, 5000 वर्षीय कैलेंडर, 22500 वर्षीय ईसवी, विक्रमी, बंगला व शक संवत् का संयुक्त कैलेंडर, समयालोक सुदर्शनी, अंत्याक्षरी दिग्दर्शन, अभिनव चिंतन, भाव गुंजन और गीत गौरव।

प्रकाशनाधीन-भीष्म प्रतिज्ञा, पतंजलि अष्टांग योग का समीक्षात्मक अध्ययन, अटूट प्रीति एवं कविता संग्रह।

अन्य- विभिन्न समाचार पत्रों एवं पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित लेख एवं कविताएं तथा आकाशवाणी अल्मोड़ा से प्रसारित लेख, विचार, कविताएं एवं काव्य पाठ।

पुरस्कार- शिक्षक सम्मान, राधाकृष्णन पुरस्कार, राज्य उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार, प्रतिभा सम्मान , युगशैल पुरस्कार एवं विभिन्न साहित्यिक पुरस्कार एवं सम्मान।

No comments:

Post a Comment