कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

सास बहू का रिश्ता


सास बहू का रिश्ता

सास बहू का रिश्ता क्या होता है,
 मैं तुम को समझता हूँ।
हर घर की कहानी,
 तुम को में सुनाता हूँ।
सुनकर कुछ सोचना,
 और कुछ समझना।
सही बात यदि मैंने कही,
 तो बता देना मुझे।।

सास बहू का रिश्ता बड़ा अजीब होता है।
बहू सास को माँ कहे तो रिश्ता प्यारा होता है।
सास अगर बहू को बेटी कहके पुकारे तो।
ये रिश्ता मां और बेटी जैसा बन जाता है।।

सास बहू का रिश्ता बड़ा अजीब होता है।
सास बहू को बहू ही समझे तो खटा होता है।
बहू सास को सास माने तो झगड़ा होना है।
न तुम न हम कम फिर घर अशांत होना है।।

इन दोनो के तकरार में बाप बेटा पिसते है।
बहुत दिनों तक दोनों मौनी बाबा बने रहते है।
पर जिस दिन भी ये सब्र का घड़ा फूटता है।
और उसी दिन से दो चूहले घर में हो जाते है।।

घर का माहौल सास बहू पर निर्भर करता है।
सास को माँ और बहू को बेटी जैसा मानती है।
वो घर द्वारा स्वर्ग जैसे स्वंय ही बन जाते है।
और कलयुग में भी रामराज्य जैसा घर पाते है ।।

संजय जैन (मुंबई)
29/05/2019
Jay Jinendra Dev ki

No comments:

Post a Comment