विषय :-- महिला दिवस
नारी शक्ति भक्ति ममता का प्रतीक
विधा :- मुक्तक माला
1
माँ का आशीर्वाद जैसे कोई
खजाना होता है।
मंजिल की जीत का जैसे
पैमाना होता है।।
माँ की गोद मानो कोई
वरदान है जैसे।
चरणों में उसके प्रभु का
ठिकाना होता है।।
2
अहसासों का अहसास मानो
बहुत खास है माँ।
दूर होकर भी लगता कि बस
आस पास है माँ।।
बहुत खुश नसीब होते हैं जो
पाते माँ का आशीर्वाद।
हारते को भी जीता दे वह
अटूट विश्वास है माँ।।
3
अच्छा व्यवहार बेटीयों से
निशानी अच्छे इंसान की।
इनसे घर की बढ़ती शोभा जैसे
उतरी परियाँ आसमान की।।
बेटी को भी दें आप बेटे जैसा
घर में प्यार और सम्मान।
जान लीजिए बेटियों के जरिये
ही आती रहमते भगवान की।।
रचयिता
एस के कपूर श्री हंस
*बरेली
No comments:
Post a Comment