कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

नारी अबला या शक्ति Naari abla ya shakti

नारी:- अबला या शक्ति


आज  फिर किसी  ने दिन में
शमा जलाई है,
लगता आज फिर कोई कली
मुरझाई है,

कभी निर्भया,कभी जया तो
आज फिर कोई लाश बन
आई हैं।

कितना जुल्म ढाया होगा उस
अबला पर,
क्यों इंसानियत उनकी मारी है,

आज सितम उस पर ढाया है
तो कल जानें  फिर  किसकी
बारी है।

रोई होगी, चिल्लाई  भी होगी
फिर क्यों नहीं कान्हा ने लाज
बचाई है,

कभी निर्भया,कभी जया तो
आज फिर कोई लाश बन
आई हैं।

 नाम- चेतन मीना

पता- घाटा नैनवाडी, बोंली, स.मा.(राज)
पिन- 322030
फोन-9875131374


No comments:

Post a Comment