कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

Showing posts with label Ctet और Tet. Show all posts
Showing posts with label Ctet और Tet. Show all posts
May 16, 2024

हिंदी के प्रमुख कहानियों के मुख्य बिंदु hindi ki shreshth kahaniyon ke mukhy bindu

Hindi ki mukhy kahaniyon ke tathy

हिंदी की श्रेष्ठ कहानी के महत्वपूर्ण बिन्दु

Premchand ki kahani sadgati सद्गति कहानी प्रेमचंद

हिंदू धार्मिक समाज की जाति व्यवस्था पर यह कहानी एक गहरी मार्मिक आधुनिक टिप्पणी की तरह है, जो आज और अधिक प्रासंगिक हो उठी है.

Sudarshn ki kahani har ki jeet हार की जीत 

यह किसी ऐसे फ़ेबल जैसी कहानी है जो हिंदी कहानी के इतिहास में हमेशा बनी रहेगी. इसे पढ़ते हुए आधुनिक-सभ्यता के उन पूर्व दार्शनिकों का कथन याद आता है : 'एवरीवन इज़ डिसीविंग दि अदर एंड एवरीवन इज़ डिसीव्ड बाय दि अदर.'.....हर कोई दूसरे को छल रहा है और हर कोई दूसरे के द्वारा छला गया है.
बाबा भारती और खड़ग सिंह की यह कहानी मनुष्य के भीतर छिपी अच्छाइयों के पुनरुद्धार और दूसरे मनुष्य पर विश्वास की अनश्वरता की अद्भुत लोकगाथात्मक कहानी है.
यह इंसान के शरीर में दिल के धड़कने और उसके जीवित रहे आने की कहानी है.

Fanishwrnath renu ki kahani tisri kasam 

कहानी तीसरी कसम :-  फणीश्वर नाथ रेणु

(तीसरी कसम उर्फ़ मारे गए गुलफ़ाम – फणीश्वर नाथ रेणु)

शहरी और देहाती भावनाओं और संवेदनाओं की विडंबनात्मक रोमैंटिक परिणति की यह कहानी अविस्मरणीय है.
आंचलिक भाषा के आधुनिक कथा-स्थापत्य में संयोजन और प्रयोग ने इस कहानी को विरल होने का दर्जा दिया है.

कहानी पक्षी और दीमक – गजानन माधव मुक्तिबोध

Gajanand madhav muktibodh

यह कहानी पंचतंत्र या ईसप की सूत्र कथाओं की तरह है, लेकिन मौजूदा दौर में भोगवादी (हेडोनिस्ट या फिलिस्टिनिस्टिक कंज़्यूमरिज़्म) मानसिकता की वजह से अपनी स्वतंत्रता खोकर ग़ुलाम हो जाने की प्रवृत्ति पर यह एक स्मरणीय टिप्पणी है.
उनकी अन्य कहानियां भी अपनी अनगढ़ता के बावजूद महत्वपूर्ण हैं.

कहानी  चीफ की दावत :- भीष्म साहनी

Bhishm sahani ki kahni chif ki dawat

आधुनिक बनने का प्रदर्शन करते शहरी मध्यवर्गीय परिवार के करियरिज़्म पर एक तीखी टिप्पणी की तरह है यह एक और अविस्मरणीय कहानी.
पारिवारिक संबंधों के मार्मिक विघटन और बढ़ती संवेदनहीनता की यह कहानी चेखव की विख्यात कहानी 'एक क्लर्क की मौत' की तरह ही महत्वपूर्ण है.

 कहानी  गुलकी बन्नो - धर्मवीर भारती

Dharmavir bharti ki kahani gulki bnno

साहित्यिक-राजनीतिक वजहों से उपेक्षित कर दी गई धर्मवीर भारती की यह कहानी अपनी कथावस्तु, विन्यास और विलक्षण विवरणात्मकता में प्रगतिशील परंपरा की अत्यंत महत्वपूर्ण यथार्थवादी कहानी है.

कहानी  घण्टा  :- ज्ञानरंजन

Gyanrnjan ki kahani ghanta

ज्ञानरंजन ने अपनी 'घंटा' और 'बहिर्गमन' जैसी कहानियों के माध्यम से हिंदी कहानी लेखन को एक ऐसा नया गद्य दिया जिसकी मार और व्यंजना मध्यवर्गीय पात्रों के जीवन के तमाम विरोधाभासों को अभिव्यक्त करने का भाषिक हुनर कथाकारों को दिया.

कफ़न कहानी प्रेमचंद

Premachnd ki kahani kafan

आर्थिक विषमता को किसी अमानुषिक वास्तविकता की त्रासदी में बदलते देखना आज की वंचना और अमीरी की खाइयों में बाँटने वाली राजनीति और समाज व्यवस्था पर यह कहानी एक कालजयी तमाचे की तरह है.
यह दुर्भाग्य ही था कि इस कहानी को दलित विमर्श के तहत पिछले वर्षों में विवादों में घेरा गया.
इतालो काल्विनो की कहानी : 'थेफ्ट इन केक शॉप' जो आज की अर्थनीति से बनाए-गढ़े जानेवाले समाज का एक महत्वपूर्ण क्रिटीक है, 'कफ़न' की बेतहाशा याद आती है.
जब तक समाज में अमीरी और ग़रीबी यानी वैभव और वंचना की खाई रहेगी, 'कफ़न' किसी क्लासिक की तरह कालजयी रहेगी.


October 30, 2021

Kohalar ka siddhant/कोहलर का सूझ अंतर्दृष्टि का सिद्धांत/गेस्टाल्ट का सिद्धांत/Gestalt ka siddhant

      सूझ या अंतर्दृष्टि का सिद्धांत 

Kohalar ka siddhant

Kohalar

 गेस्टाल्टवाद जर्मन भाषा का शब्द है जिसका मतलब संपूर्ण होता है इसके अनुसार व्यक्त्ति अपनी संपूर्ण 

परिस्थिति को अपनी सोच के द्वारा समझ या सीख लेता है और कठिन से कठिन कार्य को संपूर्ण कर देता है। 

ये सब व्यक्त्ति की सोच के कारण होता है इस संबंध में अनेक प्रयोग किए जा चुके हैं इनमें से सबसे प्रसिद्ध प्रयोग कोहलर का कहलाता हैं।


गेस्टाल्ट मनोवैज्ञानिक के अनुसार जब हम किसी के बारे में सोचते हैं तब हम उसके होने का एहसास करते हैं 

जिससे हमें एक सार्थक समग्रता का ज्ञान होता है इस सिद्धांत के प्रतिपादक वर्दीमर, कोफका, और कोहलर है

1920 में जर्मनी में गेस्टाल्ट संप्रदाय का उदय हुआ।

इस संप्रदाय में 3 व्यक्त्ति थे

1. मेक्स वर्दीमर।             2. कोहलर                 3. कोफका


कोहलर ने  ‘गेस्टाल्ट साइकोलॉजी' पुस्तक लिखा है।

कोहलर ने अपना प्रयोग एक सुल्तान नाम के चिम्पांजी प्रयोग किया था

इस प्रयोग में उसने एक भूखे चिम्पांजी को जिसका नाम सुल्तान था उसको एक कमरे में बंद कर दिया था और 

कमरे के ऊपर उसने केले लटका दिए थे और कमरे में ही उसने चार खाली बॉक्स रख दिए। वह यह देखना 

चाहता था कि सुल्तान किस तरह अपने कार्य को सम्पूर्ण करता है सुल्तान न जब केले खाने का प्रयास किया

 तब वह केले के पास जाकर कूदने लगा पर वह केले नही खा सका। थोड़ी देर बाद उसको वहां पड़े खाली बॉक्स नज़र आ गये वो उस बॉक्स को ठीक केले के नीचे लेकर आया और बॉक्स को उसने स्टेप वाइज स्टेप रखा जेसे की सीढ़ी होती हैं और उन बॉक्स के ऊपर चढ़ कर उसने केले को पा लिया। इस तरह सुल्तान ने अपनी भूख मिटाई।


कोहलर का छड़ी का प्रयोग Kohalar ka prayog

इस प्रयोग में कोहलर ने उस सुलतान को एक पिंजरे में बंद कर दिया और पिंजरे के ऊपर केले लटका दिए

और पिंजरे के भित्तर उसने तीन स्टिक रख दी। वह फिर से देखना चाहता था की सुल्तान कैसे अपने कार्य में सफलता प्राप्त करता है। जब सुल्तान को भूख लगी तब उसने केले खाने का प्रयास किया पर इस प्रयास में वह केले नहीं खा सका फिर वह पिंजरे में ही घूमने लगा पर केले ना खाने के बारे मे वह सोचता रहा। घूमते घूमते पिंजरे के अंदर जो स्टिक पड़ी हुई थी वह उसके साथ खेलने लगा खेलते खेलते हैं वह तीनों ईस्टिक आपस में जुड़ गई और सुल्तान ने उसी स्टिक की सहायता से केलो को गिरा दिया और अपनी भूख मिटा डाली।

इस सिद्धांत के अन्य नाम भी है

अंतर्दृष्टि या सूझ का सिद्धांत                              

 गेस्टाल्ट सिद्धांत

समग्रकार सिद्धान्त                                                 

 कोहलर का सिद्धांत

तत्कालीन सिद्धांत                                               

पूर्ण से अंश का सिद्धांत


Gestalt ke siddhant ki Visheshatayen 

गेस्टाल्ट के सिद्धांत की विशेषता

1.सीखने की शुरुआत संज्ञानात्मक होती हैं।

2.सीखना धीरे-धीरे ना होकर एकदम अचानक से हो जाता हैं।

3.इस प्रक्रिया में सूझ अचानक से आती हैं।

4.सोचने के लिए समस्या का होना आवश्यक है।

5  गेस्टाल्ट वादियों के अनुसार अंतर्दृष्टि का सिद्धांत 5 संप्रत्यों पर कार्य करता है-

1. लक्ष्य 2. बाधा 3.तनाव 4.संगठन 5.पुर्नसंगठन


■ इस प्रयोग द्वारा गेस्टाल्ट वादियों ने यह बताया कि कोई भी व्यक्ति अपनी कार्य को संपूर्ण करने की

 कोशिश नहीं करता है वह अपनी मानसिक शक्तियों का प्रयोग करके ही अपने कार्य में सफलता प्राप्त करता है।

◆ इस सिद्धांत द्वारा शिक्षा क्षेत्र में शिक्षण सूत्र का जन्म हुआ और इसी सिद्धांत से समस्या समाधान विधि

 एवं विश्लेषण विधि का जन्म हुआ


October 30, 2021

Ctet ki taiyari kaise kre/Ctet Exam Tips/सीटीईटी की तैयारी कम समय मे ऐसे करे

CTET परीक्षा की बेहतरीन तैयारी करने के टिप्स

Ctet Exam ki taiyari ke tips

सी.टी.ई.टी. (सेन्ट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट) या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स मैं आपको बताऊंगा। जिसको फॉलो कर आप Ctet कम समय में भी पास कर सकते है। इस टिप्स से आपको Ctet पेपर 1 अथवा पेपर 2 दोनों की तैयारी में मदद करेंगी.

1. Ctet Syllabus और Exam Pattern को ठीक से समझें

किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए उस परीक्षा का Syllabus और Exam Pattern अच्छे से पता होना चाहिए और CTET के लिए भी यही बात लागू होती है. आप पेपर 1 और पेपर 2 का पूरा सिलेबस ठीक से समझ लीजिए दोनों में थोड़ा सा अंतर है। उस अंतर को भलीभांति समझ लीजिए। इसका Ctet के exam में बहुत योगदान होता है क्योंकि exam के दौरान आपको छोटे बच्चों और बड़े बच्चों को ध्यान में रखना exam देना होता है।


2. पिछले वर्ष के पेपर्स (Ctet Previous Year Papers) द्वारा महत्वपूर्ण टॉपिक्स के बारें में जाने

सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जानने के बाद आपको CTET के पुराने 5 से 10 वर्ष के पेपर्स को अच्छे से देखें और  समझे कि कौन से टॉपिक से ज्यादा प्रश्न पूछे जाते है। Ctet परीक्षा के लिए कौन से टॉपिक्स सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण हैं. कम समय में बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवारों को इन टॉपिक्स पर ज़्यादा ध्यान देना चाहिए।


3.Teaching Policy जैसे NCF, Ncte और NCERT Textbooks को अच्छे से पढ़े

CTET  की बेहतर तैयारी के लिए NCERT की किताबें बहुत महत्वपूर्ण हैं और इसका उल्लेख CTET के सिलेबस में भी है. NCERT की किताबें के आलावा Teaching से जुड़े सभी policy को पढ़ना ctet के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। एनसीईआरटी किताबों की PDF आपको एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर आसानी से मिल जायेगी।


4. रोजाना Mock Test हल करें और उसके बाद उनकी एनालिसिस ज़रूर करें

CTET 2020 की तैयारी के लिए आपको रोजाना कम से कम एक Mock Test ज़रूर हल करना चाहिए और हल करने के बाद उनकी एनालिसिस ज़रूर करनी चाहिए. एनालिसिस के द्वारा अपनी कमज़ोरियों को जानने की कोशिश करें और जल्द-से जल्द उसे दूर करने की कोशिश करें. 


5. रिवीजन करे और नए टॉपिक को पढ़ने से बचे

जब तैयारी के लिए ज़्यादा समय न हो तो नए टॉपिक्स पढ़ने से बचना चाहिए और आपने जो अभी तक पढ़ा है उसके रिवीज़न पर ज़्यादा ध्यान देना चाहिए. लेकिन कभी-कभी हमे कुछ ऐसे टॉपिक्स मिल जाते हैं जो परीक्षा की तैयारी के लिए बेहद महत्वूर्ण होते हैं और इन्हे हम इग्नोर नहीं कर सकते। ऐसे टॉपिक को आप कम से कम एक बार अवश्य पढ़ें।

तो ये थे CTET 2020 की तैयारी के लिए टिप्स जिनकी मदद से आप कम समय में इस परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकते हैं.

6 सभी प्रश्नों को हल करना बहुत जरुरी है।

CTET की परीक्षा में किसी तरह की नेगेटिव मार्किंग नहीं है इसलिए परीक्षा में किसी भी प्रश्न को छोड़ने की गलती न करें. पहले वो प्रश्न करें जो आपको अच्छे से आते है इसके बाद उन प्रश्नों को करें जिनमे आपको संशय हो. हर प्रश्न का उत्तर ज़रूर दे. 

7 समय का उचित ध्यान रखना चाहिए।

परीक्षा देने के दौरान किसी भी एक प्रश्न पर ज़्यादा समय न लगाएं। परीक्षा देने दौरान उम्मीदवार किसी प्रश्न में अटक जाने पर उसे छोड़कर तुरंत आगे बढ़े उसमें समय बर्बाद बिल्कुल भी ना करें।  जिसकी वजह से वे पूरा पेपर हल नहीं कर पाते और आते हुए प्रश्न भी उनसे छूट जाते हैं।


8 पेपर हल करने के बाद अंत मे दुबारा नजर डाले।

पूरा पेपर हल करने के बाद पेपर को ध्यानपूर्वक फिर से देखें और जो प्रश्न छूट गया है उसको हल कर दे। एक भी प्रश्न नहीं छोड़े।

October 29, 2021

जीन पियाजे का सिद्धांत/Jin Piyaze ka siddhant/Sangyanatmak Vikas ka siddhant/Paiget

             जीन पियाजे का संज्ञानात्मक विकास का सिद्धांत       


 संज्ञानात्मक विकास का सिद्धांत    

ज्ञानात्मक विकास का सिद्धांत                            

अवस्था का सिद्धांत    

विकासात्मक विज्ञान का सिद्धांत

निर्माण एवं खोज का सिद्धांत              

Jin Piyaze Paiget


जीन पियाजे Paiget से सम्बंधित व्यक्तिगत जानकारी             

जीन  पियाजे के 3 बच्चे थे इन्होंने अपने स्वयं के बच्चों पर प्रयोग किया।

यह एक मनोवैज्ञानिक चिकित्सक थे

इन्होंने जेनेवा में एक लेबोरेट्री स्कूल की स्थापना किया।


जीन पियाजे ने बालक के उम्र के आधार पर 4 (चार) अवस्था बताया है। 

मानसिक विकास की अवस्थाएं

(१) इन्द्रियजनित (संवेदिक) गामक अवस्था  : जन्म के 2 वर्ष

(२) पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था : 2-7 वर्ष

(३) मूर्त संक्रियात्मक अवस्था  : 7 से12 वर्ष

(४) अमूर्त या औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था  : 12से 15वर्ष



1  :-   इन्द्रियजनित (संवेदी) गामक अवस्था       :-            जन्म के 2 वर्ष

★ बालक स्वकेन्द्रित होता है।

★ भूख लगने पर बालक रोकर व्यक्त करता है। जो दिखाई देता है उसी का अस्तित्व मानता है।

★ इसमें बालक केवल अपनी संवेदनाओं और शारीरिक क्रियाओं की सहायता से ज्ञान अर्जित करता है। 

★ बच्चों में जन्म से ही उसके भीतर सहज क्रियाएँ होती हैं।

★ वस्तुओं ध्वनिओं, स्पर्श, रसो एवं गंधों का अनुभव सहज क्रियाओं से प्राप्त करता है।


2  :-   पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था    :-             2 से 7 वर्ष

★ बालक स्वकेन्द्रित व स्वार्थी न होकर दूसरों के सम्पर्क से ज्ञान अर्जित करता है। 

★खेल, अनुकरण, चित्र निर्माण तथा भाषा के माध्यम से वस्तुओं के संबंध में जानकारी बढ़ाता है। 

★  इस अवस्था में अनुक्रमणशीलता पायी जाती है। बालक के अनुकरणो मे परिपक्वता आ जाती है।

★ बालक में संकेतों एवं भाषा का विकास तेज होने लगता है।

★ बालक छोटी छोटी गणनाओं जैसे जोड़ घटाओ आदि सीख लेता है।संख्या प्रयोग करने लगता है। 


3  :-     मूर्त संक्रियात्मक अवस्था        :-           7 - 12 वर्ष

★ इस अवस्था में बालक विद्यालय जाना प्रांरभ कर लेता है

★ वस्तुओं एव घटनाओं के बीच समानता, भिन्नता समझने की क्षमता उत्पन हो जाती है 

★ संख्या बोध, वर्गीकरण, क्रमानुसार व्यवस्था, किसी वस्तु ,व्यक्ति के मध्य पारस्परिक संबंध का ज्ञान हो जाता है। 

★  वह अपने चारों ओर के पर्यावरण के साथ अनुकूल करने के लिये अनेक नियम को सीख लेता है|


4 :-    औपचारिक या अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था     :-          12 - 15 वर्ष 

★ तार्किक चिंतन की क्षमता का विकास

★ समस्या समाधान की क्षमता का विकास

★ वास्तविक-आवास्तविक में अन्तर समझने की क्षमता का विकास

★ वास्तविक अनुभवों को काल्पनिक परिस्थितियों में ढालने की क्षमता का विकास

★ परिकल्पना विकसित करने की क्षमता का विकास

★ विसंगंतियाँ के संबंध में विचार करने की क्षमता का विकास

★ जीन पियाजे ने इस अवस्था को अतंर्ज्ञान कहा है



मुख्य शब्दावली 

■ स्कीमा :- मस्तिष्क से जुड़ी क्रियाए स्कीमा कहलाती है

■ भाषा सम्बंधित विचार  :-  पहले भाषा फिर विचार आता है

■जिन पियाजे ने भाषा को अहम केंद्रित भाषा माना है

■ अनुकूलन :-  वातावरण के साथ स्वयं को ढालना अनुकूलन कहलाता है बच्चों में  वातावरण के साथ 

सामंजस्य स्थापित करने की बेहतर क्षमता होती है।

■ आत्मसातीकरण :- पूर्व ज्ञान को नवीन ज्ञान से जोड़ने की प्रक्रिया को आत्मसातीकरण कहते है। 

■ समायोजन :-   जब बालक अपने पुराने ज्ञान के स्थान पर नए ज्ञान को स्थापित करता है तो

 उसे समायोजन कहते है।


October 29, 2021

Lev Vygotsky Ka siddhant/वाइगोत्सकी का सिद्धांत/सामाजिक सांस्कृतिक विकास का सिद्धांत/ZPD - zone of proximal development

   वाइगोत्सकी का सिद्धांत

सामाजिक सांस्कृतिक सिद्धांत      

 जैव सामाजिक विकास का सिद्धांत

 सामाजिक विकासात्मक सिद्धांत 

ZPD - zone of  proximal development (सामीप्य विकास का क्षेत्र)

निकट विकास का सिद्धांत

वाइगोत्सकी के सिद्धांत को ऊपर लिखित विभिन्न नाम से जाना (पुकारा) जाता है



■ वाईगोस्तकी रूस के रहने वाले थे

  वाइगोत्सकी के अनुसार बालक के विकास पर सामाजिक कारकों एवं भाषा का प्रभाव पड़ता है  इसीलिए इस सिद्धांत को सामाजिक सांस्कृतिक सिद्धांत के नाम से भी जाना जाता है।

 बालकों के विकास का महत्वपूर्ण आधार सामाजिक अंतः क्रिया होता है जिसमें बालक का  संज्ञानात्मक शारीरिक एवं सामाजिक विकास होता है। 

 वाइगोत्सकी अनुसार बालक का विकास समाज के द्वारा होता है। 

 सामाजिक अंतः क्रिया के द्वारा बालक ज्ञान को प्राप्त करता है। 

 वाइगोत्सकी ने कहा था कि बालक समाज के साथ अंतर क्रिया के द्वारा ही अपने विचार या भाषा का विकास करता है।  अर्थात भाषा भी सामाजिक अंतः क्रिया के द्वारा ही सीखता है।



 ★ बालक में भाषा दो प्रकार की Speech द्वारा सीखी जाती है

(1) Inner Speech – 

विचारों से उत्पन्न या मस्तिष्क से उत्पन्न विचार\ सोच को Inner Speech कहते हैं। 


(2) External Speech –

 इसे शाब्दिक भाषा भी कहा जाता है। बालक अपने विचार को दूसरों के

 सामने प्रकट करता है उसे External Speech कहते हैं




■ वाइगोत्सकी ने कहा था कि बालक में पहले विचार आते हैं फिर भाषा आती है

 जबकि पियाजे के अनुसार बालक में पहले भाषा आती है और फिर विचार आते हैं। 

 दोनों का निष्कर्ष यही निकलता है कि विचार और भाषा एक दूसरे पर आधारित होते हैं।  

अतः हम नहीं कह सकते कि पहले क्या आता है क्योंकि जो हम सोचते हैं वह भी एक भाषा है। 


भाषा यंत्र  

यह सामाजिक अंतः क्रिया के द्वारा एक संस्कृति से दूसरी संस्कृति तक स्थानांतरित करता है।  

भाषा के सभी गुण जैसे विचार, भाव, अनुभव, कौशल, ज्ञान, नैतिकता आदि समाज से प्राप्त करता है। 

1 अनुकरणीय सीखना  – बालक अनुकरण के द्वारा ही भाषा का अधिगम एक व्यक्ति से दूसरे 

व्यक्ति तक पहुंच जाते हैं या प्रगट करते हैं। 

2  निर्देशात्मक सीखना  – इसमें बालक किसी प्रौढ़ व्यक्ति जैसे- अध्यापक या अभिभावक के

 निर्देशों के माध्यम से ही स्वयं को ज्ञान से परिपूर्ण करता है.

 3 सहकारी अधिगम  –  इसमें बालक अपने साथियों के साथ विशिष्ट कौशलों को समूह बनाकर

 ग्रहण करते हैं.  अर्थात समान उम्र के बालकों के साथ अधिगम करते हैं. 


 कुल मिलाकर इन तीनों में सामाजिक अंतः क्रिया ही होती है अर्थात सामाजिक-सांस्कृतिक शब्द के

 साथ ही वाइगोत्सकी की थ्योरी बनती है।  


October 29, 2021

NCF 2005 राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा/National curriculum framework 2005

 NCF 2005  राष्ट्रीय  पाठ्यचर्या की रूपरेखा

NCF Full From= National curriculum framework “राष्ट्रीय पाठ्यचर्चा की रूपरेखा”

NCF-2005 के अध्यक्ष-  प्रोफेसर यशपाल 

शिक्षा के क्षेत्र में प्रमुख दस्तावेज

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या का प्रमुख उद्देश्य- “ शिक्षा बिना बोझ के”

 भारत में अब तक 4 राष्ट्रीय पाठ्यचर्या दस्तावेज बन चुके हैं।

 राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 1975

 राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 1988

 राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2000


राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005

 2005 के ncf  का  प्रारंभ  शिक्षा शास्त्री रविंद्र नाथ टैगोर “सभ्यता और प्रगति” को आधार मानकर किया गया था।  भारत सरकार के द्वारा रूपरेखा तैयार करने के लिए यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर में 23 सदस्यों की समिति का गठन किया।   इस समिति के द्वारा 21 राष्ट्रीय  बिंदुओं को  मद्देनजर रखते हुए 21  समूह का गठन किया गया।  ncf-2005 का निर्माण मानव विकास संसाधन मंत्रालय की देखरेख में किया गया था । 



NCF 2005  के उद्देश्य

(1)  बच्चों का सर्वांगीण विकास करना एवं उन्हें स्कूली शिक्षा से बाहरी शिक्षा से जोड़ना। 


(2) NCF-2005  बालक के मूल्यांकन के लिए सतत एवं व्यापक मूल्यांकन पर बल देती है। “नवीन सोच, तर्क क्षमता, चिंतन आदि विकसित करना।”



सिद्धांत:  ncf-2005 के पांच सिद्धांत दिए गए हैं जो इस प्रकार है। 

1 .स्कूली  ज्ञान को बाहरी जीवन से जोड़ा जाए। 

2 . रटने की प्रणाली खत्म की जाए। 

3. शिक्षा पाठ्य पुस्तक पर केंद्रित ना हो। 

4.  पूर्व ज्ञान से नवीन ज्ञान को जोड़कर पढ़ाना।

5.  राष्ट्रीय महत्व के बिंदु को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।


 नोट- Ncf-2005  की उत्पत्ति रविंद्र नाथ टैगोर के निबंध ” सभ्यता व प्रगति”  से हुआ है। 

 ncf-2005 में रूपरेखा के तहत सभी भाषा में (आठवीं अनुसूची) किया गया अनुवाद। 



Ncf-2005 के महत्वपूर्ण बिंदु (ncf 2005 important points in hindi)

 विद्यार्थियों को रटने से मुक्त कराया जाए जिससे  उनका चहुंमुखी विकास  हो सके।

 शिक्षा बाल केंद्रित हो।

भारत सरकार के M.H.R.D (Ministry of Human Resource Development) की पहल पर प्रोफेसर यशपाल की अध्यक्षता में यह समिति बनाई गई। 

पाठ्यक्रम ज्यादा से ज्यादा व्यावहारिक होना चाहिए.

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 NCERT  पाठ्यक्रम में सुधार लाने हेतु अपनाया गया एक सुधारात्मक कदम है. 

Ncf-2005 14 एवं 15 जुलाई 2004 की बैठक का परिणाम है 

 बाहरी ज्ञान से जोड़ा जाए।

Ncf-2005 का निर्माण NCERT ने किया।

राष्ट्रीय पाठ्यचर्चा की रूपरेखा 2005 के अनुसार भाषा बच्चे की मातृभाषा होगी।

Ncf-2005 के निदेशक प्रोफेसर कृष्ण कुमार हैं। 

शिक्षण सूत्र ज्ञात से अज्ञात एवं मूर्त और अमूर्त की ओर होगा। 

तनाव मुक्त शिक्षा का वातावरण देकर शिक्षा देनी चाहिए।

 अभिभावक  कोई यह संदेश दिया जाए कि छोटी उम्र में निपुणता की आकांक्षा रखना गलत है। 

बालक को क्रिएटिव  बनने का पूरा मौका दें।


NCF-2005 का सूत्र –  बिना भार के अधिगम अर्थात  “Learning Without Burdon”



पाठ्यक्रम 

  पाठ्यक्रम दो शब्दों से मिलकर बना है, पाठ्य+ क्रम  जिसमें  पाठ्य का अर्थ होता है पढ़ने योग्य सामग्री तथा क्रम का अर्थ है एक निश्चित व्यवस्था। 


फ्रोबेल के अनुसार ” पाठ्यक्रम समस्त मानव जाति के गुणों का सार है।”



Ncf-2005 में शिक्षक के प्रति दृष्टिकोण

■ शिक्षक ज्ञान का स्रोत नहीं है। केवल सुगम करता है, जो चीजों को सरल करके बताएंगे।

Ncf-2005 में बालक के प्रति दृष्टिकोण

 ■ प्रत्येक बच्चों में सीखने की गति अलग होती है तो हर एक बच्चे में curriculum भी अलग होना चाहिए। शिक्षक को चाहिए कि वह बच्चों को अपने हिसाब से सीखने का मौका दें।


 ncf-2005 गणित के प्रति दृष्टिकोण

बच्चे गणित की मूल संरचना को समझने बीजगणित, अंकगणित, रेखा गणित एवं त्रिकोणमिति के सभी मूल तत्व समस्या समाधान की अनेक युक्तियां अर्थात परिणाम, सामान्य, स्थिति विश्लेषण एवं अनुमान लगाना तथा पुष्टि करना आदि पद्धति मुहैया कराते हैं। 



Ncf-2005 के सुझाव 

संवैधानिक मूल्यों का विकास करना।

 सतत एवं व्यापक मूल्यांकन।

 खेल को महत्व देना।

 जीवन से जुड़ना।

 मुक्त वातावरण करके सीखने पर जोड़ दिया।

6 महीने में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाय।

 शिक्षा बच्चों  के स्तरानुसार होनी चाहिए।

 मोटी मोटी किताबों को  बेकार  माना गया है।

रोजगार परक शिक्षा देना।

 पाठ्य सहगामी क्रियाएं जैसे कि संगीत, चित्रकला, नृत्य, एनसीसी आदि।

कक्षा 5,8  एवं 11 के लिए बोर्ड एग्जाम नहीं होना चाहिए।

पुरस्कार\ दंड वर्जित ( सीमित)  होना चाहिए।

मातृभाषा के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा बढ़ाना।

पूर्व ज्ञान का उपयोग।

 परीक्षा का डर दूर करना।

October 29, 2021

कोहलबर्ग का नैतिक विकास का सिद्धांत/Moral development theory of Kohlberg/Vikas ka siddhant

                            कोहलबर्ग का नैतिक विकास का सिद्धान्त

       Kohlberg :- Moral development theory 

 कोहलबर्ग ने विभिन्न प्रकार के प्रयोगों द्वारा यह बताया कि बालक में नैतिक विकास की तीन अवस्थाएं पाई जाती है। प्रत्येक स्तर में दो दो अवस्थाये होती है कोहलबर्ग ने यह बताया कि प्रत्येक अवस्था का जो क्रम होता है वह निश्चित होता है। परंतु प्रत्येक व्यक्ति में सामान उम्र में यह आवस्थाएं हो यह निश्चित नहीं होता है। लेकिन प्रत्येक व्यक्ति एक अवस्था को छोड़कर दूसरी अवस्था में नहीं प्रवेश कर सकता है।

(1) पूर्व रूढ़िगत नैतिकता अवस्था (Level of pre- conventional level)

पूर्व रूढ़िगत नैतिकता स्तर बालक में 4 से 10 साल की आयु तक होती है। किसी विषय वस्तु के बारे में सही या गलत का निर्णय खुद न लेकर के दूसरे के द्वारा बनाए गए मानक के आधार पर करता है।बालक इसमें किसी विषय वस्तु को अच्छा या बुरा उसके भौतिक परिणामों के आधार पर मानता हैं।इसमें दो अवस्था में पाई जाती है।प्रथम अवस्था में बालक सम्मानित व्यक्ति,माता-पिता और शक्तिशाली आदि के प्रति सम्मान दिखाता है। ताकि उसे दंड न प्राप्त हो सके।दूसरी अवस्था में बालक में पुरस्कार की अभिप्रेरणा प्रबल होती है। जिसकी वजह से उसके अंदर दिखावे की योजना होती है। जिसमें बालक कार्यो में सहभागिता आदि दिखाता है।

इसके अंतर्गत 2 चरण होते हैं।

(1) दंड तथा आज्ञा पालन अभिमुकता – बालकों के मन में आज्ञा पालन का भाव दंड पर आधारित होता है। बालक स्वयं को परेशानियों से बचाना चाहता है। कोहलबर्ग का मानना है कि कोई बालक यदि स्वीकृत व्यवहार अपनाता है तो इसका कारण दंड से स्वयं को बचाना है।

2)  आत्म अभिरुचि तथा प्रतिफल अभीमुकता – इस अवस्था में बालकों का व्यवहार खुलकर सामने नहीं आता है।वह अपनी रुचि को प्राथमिकता देता है।वह पुरस्कार पाने के लिए नियमों का पालन करता है


2■  रूढ़िगत नैतिकता का स्तर( Level of conventional morality)

रूढ़िगत नैतिकता का स्तर बालक में 10 से 13 साल की उम्र में पाया जाता है।इसमें बालक कुछ ऐसा करता है जो समाज के नियमों के अनुकूल होता है।और दूसरे की मदद के लिए उत्सुक होता है। इस अवस्था में बालक दूसरे व्यक्ति के नैतिक व्यवहारों को अपने व्यवहार में समाहित करता ह। तथा उस मानक के सही एवं गलत पक्ष का भी चिंतन के माध्यम से निर्णय करता है तथा उस पर अपनी सहमति बनाता है।इस स्तर पर बालक अपनी आवश्यकता के साथ-साथ दूसरों की आवश्यकता का भी ध्यान रखता है इस स्तर के भी 2 भाग होते हैं।

1) अधिकार संरक्षण अभिमुखता – इस अवस्था में बच्चे नियम एवं व्यवस्था के प्रति जागरूक होते हैं।तथा वे नियम एवं व्यवस्था के अनुपालन के प्रति जवाबदेह होते हैं।

2) अच्छा लड़का या अच्छी लड़की – इस अवस्था में बच्चे में एक दूसरे का सम्मान करने की भावना होती है तथा दूसरे से भी सम्मान पाने की इच्छा जाहिर की जाती।




(3) उत्तर रूढ़िगत नैतिकता का स्तर( Level of post-conventional morality)

इस अवस्था में बच्चों में नैतिक आचरण संपूर्ण रूप से आंतरिक नियंत्रण में होता है। यह नैतिकता का उच्च स्तर होता है।कोहलबर्ग ने यह बताया कि जैसे-जैसे बालक परिपक्व होता है वैसे वैसे उसके नैतिकता का स्तर बढ़ता चला जाता है।व्यक्ति नैतिकता के किसी भी चरण को छोड़कर आगे नहीं बढ़ सकता है प्रत्येक क्रम को उसे पार करना होता है।

मानव विकास की वृद्धि एवं विकास के कई आयाम होते हैं। विकास की विभिन्न अवस्थाओं के बालकों में कुछ खास गुण एवं विशेषताएं उभर कर सामने आती है।इसके अंतर्गत व्यस्त वस्तुओं को निर्धारित कर कार्य करना सीख जाता है। इसके अंतर्गत भी 2 चरण होते हैं।

1) सामाजिक अनुबंध अभिमुखता – इस अवस्था में बच्चे वही करते हैं जो उन्हें सही लगता है।तथा वे यह भी सोचते हैं कि स्थापित नियमों में सुधार की आवश्यकता तो नहीं है। उदाहरण स्वरूप यदि एक व्यक्ति अपने बच्चे की जान बचाने के लिए दवा की चोरी करता है। तो यहां देखा जाएगा कि जीवन बचाना यहां महत्वपूर्ण है।

2) सार्वभौमिक नैतिक सिद्धान्त अभिमुखता – इस अवस्था में अंतःकरण की आर्य अग्रसर हो जाती हैं।अब बच्चे का आचरण दूसरे की प्रतिक्रियाओं का विचार किए बिना उसके आंतरिक आदर्शों के द्वारा होता है।यहां बच्चे के अनुरूप व्यवहार करना है।


कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत की अन्य अवस्थाएं-

कोहलबर्ग में नैतिक विकास की अवस्था के कुछ अन्य सिद्धांत भी दिए हैं जो निम्न प्रकार के हैं।

स्वकेन्द्रित अवस्था –

●इस अवस्था का कार्यकाल तीसरे वर्ष से शुरू वर्ष से शुरू होकर 6 वर्ष तक तक का होता है।

●इस अवस्था के बालक की सभी व्यवहारिक क्रियाएं अपनी वैयक्तिक आवश्यकता और इच्छाओं की पूर्ति के चारों ओर केंद्रित रहते हैं बालक के लिए वही नैतिक होता है जो उसके स्व अथवा आत्म कल्याण से जुड़ा हुआ हो।


परम्पराओ को धारण करने वाली अवस्था –

● 7 वर्ष से लेकर किशोरावस्था के प्रारंभिक काल तक यह यह अवस्था होती है।

● इस अवस्था का बालक सामाजिकता के गुणों को धारण करता हुआ देखा जाता है।अतः उसमें समाज के बनाए नियमों परंपराओं तथा मूल्यों को धारण करने संबंधी नैतिकता का विकास होता हुआ देखा जा सकता है।

● इस अवस्था में उसे अच्छाई बुराई का ज्ञान हो जाता है। और वह यह समझने लगता है। कि उसके किस प्रकार के आचरण या व्यवहार से दूसरों का हित या ठेस पहुंच रही है।


आधारहीन आत्मचेतना अवस्था –

● यह अवस्था किशोरावस्था से जुड़ी हुई अवस्था होती है।

● इस अवस्था में बालकों का सामाजिक शारीरिक तथा मानसिक विकास अपनी ऊंचाइयों को छूने लगता है। और उसने आत्म चेतना की शुरुआत हो जाती है चेतना की शुरुआत हो जाती है हो जाती है।

● यह मेरा आचरण है मैं ऐसे व्यवहार करता हूं इसकी उसे अनुभूत होने लगती है।तथा अपने व्यवहार आचरण और व्यक्तित्व संबंधी गुणों की स्वयं ही आलोचना करने की प्रवृत्ति उसमें पनपने लगती है।

● पूर्णता की चाह उसमे स्वयं स्वयं उसमे स्वयं चाह उसमे स्वयं स्वयं उसमे स्वयं स्वयं से असंतुष्ट रहने का मार्ग प्रशस्त करती है।यही असंतुष्ट उसे समाज सदा परिवेश में जो कुछ गलत हो रहा है उसे बदल डालने व परंपराओं के प्रति सुधारवादी दृष्टिकोण अपनाने को प्रेरित करती है।


अधारयुक्त आत्मचेतना अवस्था –

● नैतिक व चारित्रिक विकास की या चरम अवस्था है है चरम अवस्था है है या चरम अवस्था है है चरम या चरम अवस्था है है चरम अवस्था है वाली बात परिपक्वता ग्रहण करने के बाद ही इस अवस्था का विकास संभव है।

● जिस प्रकार के नैतिक आचरण और चारित्रिक मूल्यों की बात बालक विशेष में की जाती है। उसके पीछे केवल उसकी भावनाओं का प्रवाह मात्र ही नहीं होता। बल्कि वह अपनी मानसिक शक्तियों का उचित प्रयोग करता हुआ। अच्छी तरह सोच समझकर इसी व्यवहार या आचरण विशेष को अपने व्यक्तित्व गुणों में धारण करता हुआ पाया जाता है।

September 04, 2021

Ctet SST में नम्बर कैसे लाए/Ctet Samajik vigyan me nmbr kaise badhaye

    Ctet परीक्षा में Sst में 60 में 60 अंक ऐसे पढ़ने से आयेगा


प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले छात्र जानते है की  पहला पेपर कक्षा 1-5 तक प्राथमिक शिक्षक के लिए होता है, वहीं दूसरा पेपर कक्षा 6-8 तक मध्यमिक विद्यालय के लिए होता है। दोनों पेपर में विषय लगभग समान ही होते है। लेकिन दूसरे पेपर में SST (सामाजिकविज्ञान) और विज्ञान -गणित जैसे विषय जुड़ जाते हैं।

जिसमें छात्रों को सबसे ज्यादा ध्यान SST सेक्शन पर देना चाहिए।दूसरे पेपर में इसविषय से 60 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसमें इतिहास, भूगोल, नागरिक शस्त्र और बाल मनोविज्ञान के प्रश्न होते हैं। यह विषय रैंक बूस्टिंग के लिए होता है आज मैं आपको 6 ऐसे आसान ट्रिक्स बताऊँगा। जिसकी मदद से आप SST सेक्शन में आसानी से 60 में 60 अंक हासिल कर सकते हैं।


1. सिलेबस को पढ़ें और समझें

CTET परीक्षा में दूसरे पेपर के SST सेक्शन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसकी पक्की तैयारी के लिए आपको शुरुआत से ही ध्यान देना होगा। सबसे पहले आपको पूरे सिलेबस को पढ़ना होगा और अच्छे से समझना होगा।

इतिहास: प्रारंभिक समाज प्रथम शहर, राज्य,दिल्ली का इतिहास कब, कहां और कैसे, वास्तुकला, साम्राज्य का सृजन, क्षेत्रीयसंस्कृति, कंपनी शासन और स्थापन 1857 का विद्रोह इत्यादि।

भूगोल: सौर मंडल, ग्लोब, जल, वायु, मानव, पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन, कृषि , ग्रह इत्यादि।

नागरिकशास्त्र :- सरकार,स्थानीय सरकार, लोकतंत्र, मीडिया, लिंग भेद, न्यायपालिका, सामाजिक न्याय, संविधान,संसदीय सरकार, राज्य सरकार इत्यादि।

शैक्षणिक मुद्दे :- सामाजिक अध्ययन की अवधारणा औरप्रकृति,कक्षा कक्ष प्रक्रियाएँ, गतिविधियाँऔर प्रवचन, आलोचनात्मकसोच का विकास करनाइत्यादि।


2. एक समय पर एक टॉपिक पढ़ें

परीक्षा की बेहतरीन तैयारी के लिए आपको एक समय में एक ही टॉपिक पढ़ना है। एक साथ कई विषय को पढ़ने से आपको कन्फ्यूज़न होगा।जब तक एक टॉपिक को अच्छे से कवर नाकर लें तब तक दूसरे टॉपिक को ना उठाएं।


3. संविधान और न्यायपालिका पर ज्यादा फोकस करें

सामाजिक विज्ञान सेक्शन में करीब 20 से 25 प्रश्न संविधान और न्यायपालिका से आते हैं। न्यायपालिका के अंदर आपको लोकसभा, राज्यसभा और राष्ट्रपति के कार्य, योग्यता को अच्छे से पढ़ना होगा। वहीं संविधान की प्रस्तावना, मुख्य संशोधन आदि से जुड़े प्रश्न ज्यादा पूछे जाते हैं। यह टॉपिक आपको अच्छा स्कोर करने में काफी सहायता मिलेगी।


4. रोजाना रिवीजन करें

Sst रटने वाला सेक्शन है। इसमें आप जितना ज्यादा रिवीजन करेंगे आपकी तैयारी उतनी ज्यादा बेहतर होगी। इसके लिए आपको रोजाना 1-2 घंटे का समय रिवीजन के लिए निकालने होंगे। आप अगर सुबह के समय रिवीजन करते हैं तो ज्यादा बेहतर होगा।


5. एक्सपर्ट द्वारा बनाए स्टडी मटेरियल की मदद लें

CTET परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र कई सारी किताबों को पढ़ने लगते है। लेकिन मैं यहां सलाह दूंगा कि आप ज्यादा पुस्तकों को पढ़कर अपना खुद का नोट्स बनाए। कोशिश करे कि हरविषय के अलग-अलगस्टडी मटेरियल की मदद लें।  आप कक्षा 6-10 तक NCERT किताबों को पढ़कर नोट्स बनाकर सकते हैं। इससे आप sst में अच्छे अंक ले सकते है।


6. अपनी क्षमता का परीक्षण करें

आपको पक्की तैयारी के लिए अपनी क्षमता का आकलन करना जरूरी है। इसके लिएआप हर दो दिनमें एक मॉक टेस्ट दें। इसमें पुराने पेपर के आधारपर पेपर बनाएं औरनिर्धारित समय में उन्हेंसॉल्व करें। इससे आप पेपरसॉल्व करने की स्पीडभी बेहतर कर सकते हैं।


उपर्युक्त बातों को आप रूटीन में शामिल कर SST में आसानी से 100% मार्क हासिल कर सकते हैं। 


August 08, 2021

syllabus kya hota h/ पाठ्यचर्या क्या है/Pathycharya/pathyvivaran

      पाठ्यचर्या syllabus

syllabus kya hota h

Pathycharya padhyvivaran किसे कहते है


पाठ्यचर्या Syllabus Kya है 

पाठ्यचर्या syllabus को आइए आसानी से समझते है शिक्षा अथवा प्रशिक्षण के लिये निर्धारित विषयों, उपविषयों (टॉपिक्स) एवं सम्बन्धित सामग्री की व्यवस्थित एवं साररूप में प्रस्तुति ही पाठ्यचर्या या पाठ्यविवरण (syllabus) कहलाता है।

पाठ्यचर्या या पाठ्यविवरण प्रायः किसी शिक्षा परिषद (बोर्ड) द्वारा निर्धारित की जाती है या किसी प्राध्यापक द्वारा बनायी जाती है जो उस विषय के शिक्षण की गुणवत्ता के लिये उत्तरदायी होता है। समुचित पाठ्यचर्या या पाठ्यविवरण का शिक्षा में बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है।

पाठ्यचर्या Syllabus से सम्बंधित विद्वानों के महत्वपूर्ण विचार

(1) रडयार्ड तथा हेनरी के मतानुसार - "विस्तृत अर्थ में पाठ्यक्रम के अन्तर्गत समस्त विद्यालयीय वातावरण आता है जिसमें विद्यालय में प्राप्त सभी प्रकार के सम्पर्क पठन, क्रियाएँ एवं विषय सम्मिलित हैं।" 


(2 ) कैसवेल के अनुसार - "बच्चों को एवं उनके माता-पिता तथा शिक्षकों के जीवन में आने वाली समस्त क्रियाओं को पाठ्यक्रम कहा जाता है। शिक्षार्थी के काम करने के समय में जो कुछ भी कार्य होता है उन सभी से पाठ्यक्रम का निर्माण होता है। वस्तुतः पाठ्यक्रम को गतियुक्त वातावरण कहा गया है।" 


(3) जॉन डीवी के अनुसार - "पाठ्यक्रम की योजना में वर्तमान सामुदायिक जीवन की आवश्यकताओं की अनुकूलता का ध्यान रखना चाहिए, इसका चयन इस प्रकार का हो कि हमारे सामान्य सामूहिक जीवन में सुधार हो ताकि हमारा भविष्य हमारे अतीत से अच्छा हो।" 


Syllabus पाठ्यचर्या (पाठ्यवस्तु) का उद्देश्य

पाठ्यविवरण पाठ्यचर्या Syllabus यह सुनिश्चित करता है कि शिक्षक और छात्र यह अच्छी तरह समझ लें कि क्या पढ़ना है, और कितना पढ़ाना/पढ़ना है, उस सामग्री को पढ़ने का उद्देश्य क्या है, कक्षा में विद्यार्थी से क्या अपेक्षाएँ हैं आदि। इससे विद्यार्थी को एक दिशा मिलती है और रास्ता भी दिखाई पड़ता है। 

August 06, 2021

पाठ्यक्रम का अर्थ क्या है/Pathyakram curriculum kya h/Pathyakram kya h

               पाठ्यक्रम का अर्थ क्या है (Pathyakram kya hota h)

What is curriculum?

पाठ्यक्रम को अंग्रेजी भाषा में curriculum कहा जाता है I यह लैटिन भाषा के शब्द  से लिया गया हैै। जिसका अर्थ है – दौड़ का मैदान। शिक्षा के छेत्र में पाठ्यक्रम बालक के लिए दौड़ का मैदान है जिस प्रकार एक दौड़ने वाला दौड़ के मैदान  को पार करके दौड़ जीत सकता है। उसी प्रकार बालक भी पाठ्यक्रम  रूपी दौड़ के मैदान को पार करके शिक्षा  रूपी दौड़ के मैदान को जीत सकता  है। अतः  शाब्दिक अर्थ के अनुसार पाठ्यक्रम वह मार्ग है जिस पर चलते हुए बालक शिक्षा के उद्देश्य को प्राप्त कर सकता है।

पाठ्यक्रम की परिभाषा क्या है

curriculum ki paribhasha

1) फ्रोबेल के अनुसार :- “पाठ्यक्रम सम्पूर्ण मानव जाति के ज्ञान एवं अनुभव का प्रतिरूप होना चाहिए।’’

2) जी एस ब्यूचैम्प के अनुसार:- "पाठ्यक्रम को विद्यालय में छात्रों के शिक्षा संबंधी अनुभव के लिए सामाजिक समूह की रूपरेखा मानते हैं।"

3) माध्यमिक शिक्षा आयोग के अनुसार – ” पाठ्यक्रम का अर्थ रूढ़िवादी ढंग से पढ़ाये जाने वाले बौध्दिक विषयों से नही हैं परंतु उसके अंदर वे सभी क्रिया आ जाती हैं जो बालकों को कक्षा के बाहर या अंदर प्राप्त होते हैं।”

4) मुनरो महोदय के अनुसार – ” पाठ्यक्रम में वे सब क्रियाये सम्मिलित हैं जिनका हम शिक्षा के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु विद्यालय में उपयोग करते हैं।”

5) पाल हीस्ट महोदय के अनुसार – ” उन सभी क्रियाओं का प्रारुप जिनके द्वारा शैक्षिक लक्ष्यों तथा उद्देश्यों को प्राप्त कर लिंगे वह पाठ्यक्रम हैं।”

6) बबिट महोदय के अनुसार - ‘‘उच्चतर जीवन के लिए प्रतिदिन और चौबीस घण्टे की जा रही समस्त क्रियायें पाठ्यक्रम के अन्तर्गत आ जाती है।’’


पाठ्यक्रम की प्रकृति (pathyakram ki prakriti)

शिक्षा जीवनपर्यन्त चलने वाली प्रक्रिया है, जिसके द्वारा व्यक्ति के व्यवहार में निरंतर परिवर्तन एवं परिमार्जन होता है। व्यक्ति के व्यवहार में यह परिवर्तन अनेक माध्यमों से होते हैं, किन्तु मुख्य रूप से इन माध्यमों को दो रूपों में वर्गीकृत किया जा सकता है - औपचारिक एवं अनौपचारिक। 

औपचारिक रूप के अंतर्गत वे माध्यम आते हैं जिनका नियोजन कुछ निश्चित उद्देश्यों की पूर्ति के लिए व्यवस्थित ढंग से संस्थापित संस्थाओं में किया जाता है। इस प्रकार की संस्थाओं को विद्यालय कहा जाता है, किन्तु व्यक्ति के परिवर्तन की प्रक्रिया विद्यालय एवं विद्यालयी जीवन में ही पूर्ण नहीं हो पाती है, बल्कि वह विद्यालय से बाहर तथा जीवन भर चलती रहती है। अत: व्यक्ति के व्यवहार में होने वाले अनेक परिवर्तन विद्यालय की सीमा से बाहर की परिस्थितियों के परिणामस्वरूप होते हैं। चूँकि ऐसी परिस्थितियाँ सुनियोजित ढंग से प्रस्तुत नहीं की जाती हैं, अत: वे अनौपचारिक माध्यम के अंतर्गत आती हैं। 

विद्यालय में विद्यार्थियों को जो कुछ भी कक्षा एवं कक्षा के बाहर प्रदान किया जाता है, उसका निश्चित उद्देश्य होता है एवं उसे किसी विशेष माध्यम से ही पूरा किया जाता है। हमारी कुछ संकल्पनायें होती हैं कि एक विशेष कक्षा उत्तीर्ण 10 करने के बाद विद्यार्थी के व्यवहार में अमुक परिवर्तन आ जायेगा, परन्तु यह परिवर्तन किस प्रकार लाया जायेगा? किसके द्वारा लाया जायेगा? और कितना लाया जायेगा? आदि ऐसे अनेक प्रश्न हैं, जिनका समाधान पाठ्यक्रम जैसे साधन से प्राप्त होता है। अत: पाठ्यक्रम का संबंध शिक्षा के अनौपचारिक माध्यम से है।


पाठ्यक्रम का क्षेत्र *Pathyakram Ka Kshetr*

सामान्य बोलचाल की भाषा, में विद्यालयों में विद्यार्थियों को शिक्षित करने हेतु जो कुछ किया जाता है, उसे पाठ्यक्रम के नाम से जाना जाता है।पाठ्यक्रम को विद्यार्थी के उन समस्त अनुभवों के रूप मे परिभाषित किया जाता है। जिनका दायित्व विद्यालय अपने उपर लेता है। इस रूप में पाठ्यक्रम का तात्पर्य प्राय: उन क्रमिक कार्यो से है जो इन अनुभवों से पूर्व इनके होने के साथ-साथ तथा इन अनुभवों के बाद आयोजित किये जाते है।’’ इन कार्यो को आठ वर्गो में समाहित किया जा सकता है-

लक्ष्यों एवं उददेश्यों का निर्धारण,

बालकों के संज्ञानात्मक विकास का पोषण,

बालकों के मनोवैज्ञानिकों एवं सामाजिक स्वास्थ्य का संवर्धन,

अधिगम हेतु व्यवस्था,

शैक्षणिक स्त्रोतों का उपयोग,

छात्रों का व्यक्तिगत बोध तथा उनके अनुरूप शिक्षण व्यवस्था,

समस्त कार्यक्रमों एवं बालकों के कार्यो का मूल्यांकन,

नवीन प्रवृत्तियों का साहचर्य

इन उपर्युक्त कार्यो को सम्पादित करने के लिए विद्यालयों में जिन प्रवृत्तियों का आयोजन किया जाता है। उनके प्रकार एवं संख्या में बहुत विविधता पायी जाती है किन्तु व्यापक दृष्टिकोण के आधार पर इन्हे तीन प्रमुख वर्गों में वर्गीकृत किया जाता है-

शैक्षिण क्रियायें,

पाठ्य-सहगामी क्रियायें,

रूचि कार्य।




पाठ्यक्रम निर्माण के सिद्धांत का वर्णन करें 

curriculum nirman ka siddhant

विद्यालय में शिक्षण  विषयों हेतु पाठ्यक्रम तैयार करने के मुख्य सिध्दांत

विद्यालयों में शिक्षा विषयों को तैयार  करने हेतु कुछ विशेष सिध्दांत का ध्यान रखा जाना आवश्यक है। यह सिध्दांत निम्नलिखित हैं। :--------

1. विद्यार्थी – केंद्रीयत का सिध्दांत 

2. समुदाय – केंद्रीयत का सिध्दांत 

3. क्रिया-केंद्रीयत  का सिध्दांत 

4. विविधता का सिध्दांत 

5. लचीलेपन का सिध्दांत 

6. एकीकरण / सह संबंध का सिध्दांत 

7.अनुभव की समयता का सिध्दांत 

8. उपयोगिता का सिध्दांत 

9. सुरक्षा सिध्दांत 

10. रचनात्मक प्रशिक्षण का सिध्दांत 

11. लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का सिध्दांत 

12. समन्वय का सिध्दांत

13. जीवन के लिए तैयारी का सिध्दांत 

14. सार्थकता का सिध्दांत 

15. निरंतरता का सिध्दांत 

16. मानवीय मूल्यों के विकास का सिध्दांत 

17.बुनियादी ज्ञान एवं कौशलों  का सिध्दांत 


1. विद्यार्थी – केंद्रीयत का सिध्दांत :-

पाठ्यक्रम छात्रों की रुचि आवश्यकताएं योग्यताओं वृत्तियों स्थितियों तथा उसके विकास स्तर के अनुकूल होना चाहिए इसमें छात्रों को उचित विकास के लिए समृद्ध अनुभव प्राप्त होने चाहिए दूसरे अर्थों में बच्चों को पाठयक्रम का केंद्रीय तत्व बनाना चाहिए।

2. समुदाय – केंद्रीयत का सिध्दांत :-

पाठ्यक्रम का विकास/निर्माण करते समय छात्रों की आवश्यकताओं के साथ-साथ समुदाय की आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखना चाहिए। वास्तव में सामुदायिक जीवन से ही पाठ्यक्रम की रचना की जानी चाहिए। यह समुदाय की आवश्यकताओं एवं समस्याओं पर आधारित होनी चाहिए। यह सामुदायिक जीवन की ही प्रतिपूर्ति होनी चाहिए। इसमें समुदायिक जीवन की महत्वपूर्ण विशेषताओं प्रतिबिंबित होनी चाहिए यह सामुदायिक वातावरण के अनुकूल होना चाहिए।

3. क्रिया-केंद्रीयत  का सिध्दांत :-

पाठ्यक्रम और क्रियाओं पर केंद्रित होना चाहिए जिनमें छात्र रुचि लेते हैं। इसमें खेल क्रियाओं, रचनात्मक क्रियाओं तथा प्रोजेक्ट क्रियाओं के लिए अवसर मिलने चाहिए। दूसरे शब्दों में यह 'काम द्वारा सीखने' के सिद्धांत पर आधारित होना चाहिए।

4. विविधता का सिध्दांत :-

विविधता पाठ्यक्रम के विकास/निर्माण का एक और महत्वपूर्ण सिद्धांत है। पाठ्यक्रम का आधार व्यापक होना चाहिए क्योंकि संकीर्ण पाठ्यक्रम से व्यक्ति की विभिन्न योग्यताओं को विकसित नहीं किया जा सकता। प्रत्येक स्तर पर पाठकों की विभिन्न आवश्यकताओं एवं रुचिओं का ध्यान रखना चाहिए और पाठ्यक्रम में व्यक्तिगत विभिन्नता के लिए स्थान होना चाहिए।

5. लचीलेपन का सिध्दांत :-

पाठ्यक्रम लचीला होना चाहिए और प्रत्येक स्तर के बालकों की आवश्यकता पर आधारित होना चाहिए। यह सगाज की परिवर्तित स्थितियों के अनुकूल होना चाहिए और इसमें शिक्षा दर्शन एवं शिक्षा मनोविज्ञान का नवीनतम विकास प्रतिबिम्बत होना चाहिए। लचीला पाठ्यक्रम बच्चों की आवश्यकताओं के अनुकूल हो सकता है।

6. एकीकरण / सह संबंध का सिध्दांत :-

शिक्षा का रूप हमेशा विकसित होते रहता है इसलिए पाठ्यक्रम के निर्माण या विकास करते समय हमें एकीकरण या सह संबंध विषयों या क्रियाओं पर भी ध्यान रखना चाहिए ताकि बच्चे का संबंध करते हुए उसे अच्छी तरह से समझ सके और उन्हें अपने आने वाले दिनों में बहुत फायदे हो सके।

7.अनुभव की समयता का सिध्दांत :-

पाठ्यक्रम अनुभव की समग्रता पर आधारित होना चाहिए। पाठ्यक्रम के अंतर्गत स्कूलों में पढ़ाए जाने वाले प्रकरण ही सम्मिलित नहीं बल्कि इसमें वे संपूर्ण अनुभव सम्मिलित है जिन्हें छात्र स्कूल में कक्षा में, पुस्तकालय में, प्रयोगशाला में तथा कार्यशाला में होने वाली बहुमुखी क्रियाओं तथा अध्यापकों तथा कार्यशाला में होने वाली बहुमुखी क्रियाओं तथा अध्यापकों और छात्रों के कई अनौपचारिक संबंधों में प्राप्त करता है।

8. उपयोगिता का सिध्दांत :-

उपयोगिता पाठ्यक्रम निर्माण का एक महत्वपूर्ण आधार है। पाठ्यक्रम में उन प्रकरणों को सम्मिलित करना चाहिए जो छात्रों के भविष्य में उपयोगी सिद्ध हो और जो उन्हें समाज के योग्य सदस्य बनाने में सहायता प्रदान करें।

9. सुरक्षा सिध्दांत :-

पाठ्यक्रम में उन विषयों को शामिल करना चाहिए जो सभ्यता एवं संस्कृति की सुरक्षा में सहायक सिद्ध हो। सुरक्षात्मक दृष्टिकोण भी चुनाव पर आधारित होना चाहिए अर्थ अर्थ पाठ्यक्रम में सम्मिलित किये जाने वाले प्रकरणों तथा क्रियाओं को सावधानी से चुना जाना चाहियें।

10. रचनात्मक प्रशिक्षण का सिध्दांत :-

पाठ्यक्रम का विकास निर्माण करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इससे छात्रों की रचनात्मक योग्यता को प्रोत्साहन मिले। रेमंट ने ठीक ही कहा है कि "वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं के लिए बनाए के पाठ्यक्रम का झुकाव निश्चित रूप से रचनात्मक विषयों की ओर होना चाहिए।"मानव संस्कृति में जो कुछ सर्वोत्तम है मानव की रचनात्मक योग्यता का परिणाम है।

11. लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का सिध्दांत :-

पाठ्यक्रम का इस प्रकार से विकास/निर्माण करना चाहिए कि वह लोकतंत्रिक मूल्यों का विकास करें। लोकतांत्रिक देशों में प्राइमरी सेकेंडरी तथा उच्च शिक्षा के लिए पाठ्यक्रम निर्धारित करने के लिए यह महत्वपूर्ण सिद्धांत है।

12. समन्वय का सिध्दांत :-

पाठ्यक्रम में अनौपचारिक एवं औपचारिक शिक्षा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष शिक्षा सामान्य एवं विशिष्ट शिक्षा उदार एवं व्यवसाय शिक्षा तथा शिक्षा के व्यक्तिगत एवं सामाजिक उद्देश्यों का समन्वय होना चाहिए।

13. जीवन के लिए तैयारी का सिध्दांत :-

पाठ्यक्रम को छात्रों के जीवन के लिए तैयारी करनी चाहिए। अतः पाठ्यक्रम में क्रियाएं शामिल होनी चाहिए जो छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने में सहायक हो और वे भविष्य में जटिल समस्याओं की विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के योग्य हो सकें।

14. सार्थकता का सिध्दांत :-

पाठ्यक्रम का विकास/निर्माण करते समय अधिगम अनुभव के चयन एवं आयोजन में सार्थकता का भी ध्यान रखना चाहिए। जिन छात्रों के लिए पाठ्यक्रम निर्मित किया जा रहा है, उनके वातावरण एवं वर्तमान आवश्यकताओं की दृष्टि से उनके लिए सार्थक बातों का पाठ्यक्रम निर्माणकर्ता को ध्यान रखना चाहिए। सार्थकता वर्तमान, पिछड़े अनुभव तथा भविष्य में काम आने वाली बातों का ध्यान रखने की अपेक्षा करती है। इस दृष्टि से पाठ्यक्रम में शामिल की जाने वाली बातों की सार्थकता अथवा निरर्थकता की परख भूत वर्तमान एवं भविष्य के परिपेक्ष्य में करनी चाहिए।

15. निरंतरता का सिध्दांत :-

किसी कक्षा में पाठ्यक्रम का विकास/निर्माण करते समय या ध्यान रखना चाहिए कि वह एक तरफ तो पहले पड़ी हुई बातों से संबंधित रहे तथा दूसरी तरफ आगे की कक्षाओं में जो कुछ पढ़ना है उसके लिए आधार का कार्य करें। इस प्रकार सभी कक्षाओं में भूत वर्तमान और भविष्य में प्रदान किए जाने वाले अधिगम अनुभव में पर्याप्त रूप से निरंतरता बनी रहनी चाहिए।

16. मानवीय मूल्यों के विकास का सिध्दांत :- 

वर्तमान मूल्यों में भौतिकता की चकाचौंध में गिरावट आ गई है। सभ्यता नैतिकता से दूर दौड़ती प्रतीत हो रही है। इसलिए वर्तमान परिस्थितियों में इस गिरावट पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। इसकी शुरुआत प्राथमिक कक्षाओं से ही की जानी चाहिए ताकि छात्रों में उचित मानवीय मूल्यों का विकास हो सके। इस दृष्टि से स्कूल के पाठ्यक्रम में मानवीय मूल्यों के विकास के लिए आवश्यक विषय सामग्री, क्रियाओं एवं अनुभवों को अनिवार्य तौर पर शामिल किया जाना चाहिए।


17.बुनियादी ज्ञान एवं कौशलों  का सिध्दांत :- 

आज के आधुनिक युग में बुनियादी ज्ञान एवं कौशलों का बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है क्योंकि आज का आधुनिक युग वैज्ञानिक तौर से आगे बढ़ रही है इसके साथ ही छात्रों में बुनियादी ज्ञान एवं उनके कौशलों को विकसित करने के लिए पाठ्यक्रम में इसे भी शामिल करना ही चाहिए ताकि उन्हें भविष्य में इनसे फायदा हो सकें।


निष्कर्ष :-

स्कूलों में जहां पाठ्यक्रम के सिद्धांत सबसे स्पष्ट थे और स्कूल स्तर पर पूछताछ के रूप में शिक्षण अच्छी तरह से संबंधित था पाठ्यक्रम के सिद्धांतों से यही निष्कर्ष निकलता है के पाठ्यक्रम छात्रों की रुचियों, आवश्यकताओं योग्यताओं वृत्तियों सिद्धांत हो तथा उसके विकास स्तर के अनुकूल होना चाहिए और विद्यार्थियों के लिए हर प्रकार का ज्ञान प्रदान करने की सुविधा हो अर्थात जिसके द्वारा बालक अपना बौद्धिक शारीरिक संवेगात्मक मानसिक नैतिक तथा आध्यात्मिक विकास करने में समर्थ हो।

उपर्युक्त विवेचन से स्पष्ट होता है की पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण आधार है। जैसे रेस के मैदान में धावक अपनी दौड़ पूरी कर अपना लक्ष्य प्राप्त करता है उसी प्रकार विद्यार्थी भी विद्यालयों में पाठ्यक्रम से निशिचत लक्ष्यों की प्राप्ति करते हैं। शिक्षण विषयों के लिए कुछ महत्वपूर्ण सिध्दांत भी है जैसे – विद्यार्थी-केन्द्रीयता का सिध्दांत , लचीलेपन का सिध्दांत, विविधता का सिध्दांत, जीवन के लिए तयारी का सिध्दांत आदि

June 05, 2021

Adhigam kya h/अधिगम/अधिगम क्या है/Sikhana kya h/

       अधिगम (Adhigam)

सामान्य अर्थ में अधिगम का अर्थ सीखना अथवा व्यवहार परिवर्तन है। ये व्यवहार परिवर्तन स्थायी तथा अस्थायी दोनों हो सकते है। अधिगम एक व्यापक सतत् एवं जीवन पर्यन्त चलनेवाली महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। मनुष्य जन्म के उपरांत ही सीखना प्रारंभ कर देता है और जीवन भर कुछ न कुछ सीखता रहता है। धीरे-धीरे वह अपने को वातावरण से समायोजित करने का प्रयत्न करता है। इस समायोजन के दौरान वह अपने अनुभवों से अधिक लाभ उठाने का प्रयास करता है। इस प्रक्रिया को मनोविज्ञान में सीखना कहते हैं। जिस व्यक्ति में सीखने की जितनी अधिक शक्ति होती है, उतना ही उसके जीवन का विकास होता है। सीखने की प्रक्रिया में व्यक्ति अनेक क्रियाऐं एवं उपक्रियाऐं करता है। अतः सीखना किसी स्थिति के प्रति सक्रिय प्रतिक्रिया है।

उदाहरणार्थ- एक बालक जलती हुई मोमबत्ती को देखकर खुश होता है और उत्सुकतावश उसकी लौ को पकड़ने की कोशिश करता है। ऐसा करने पर उसका हाथ जल जाता है। परिणामस्वरूप वह हाथ हटा लेता है। अब वह बालक भविष्य में ऐसी गलती पुनः नहीं करेगा। इस प्रकार का अधिगम अनुभव द्वारा सीखना कहलाता है। दैनिक जीवन में भी हम देखते हैं कि एक बालक जन्म लेते ही सब कुछ नहीं सीख लेता। कुछ समय बाद ही वह चलना, फिरना, उठना, बैठना, खेलना, दौड़ना या पेन पकड़ना सीखता है। कहने का अर्थ यह है कि अनुभवों एवं प्रशिक्षण के बाद बालक के व्यवहार मे जो सुधार आता है उसी को अधिगम कहते है। 


                            अधिगम की परिभाषा

                  Adhigam ki paribhasha

बुडवर्थ के अनुसार - ‘‘सीखना विकास की प्रक्रिया है।’’

B.F.स्किनर के अनुसार - ‘‘सीखना व्यवहार में उत्तरोत्तर सामंजस्य की प्रक्रिया है।’’

जे॰पी॰ गिलर्फड के अनुसार - ‘‘व्यवहार के कारण, व्यवहारमें परिवर्तन ही सीखना है।’’

कालविन के अनुसार - ‘‘पहले से निर्मित व्यवहार में अनुभवों द्वारा हुए परिवर्तन को अधिगम कहते हैं।’’

क्रो एंड क्रो के अनुसार - सीखना, आदतों , ज्ञान और अभिवृत्तियों का अर्जन है ।

उपरोक्त परिभाषाओं से स्पष्ट होता है कि सीखने के कारण व्यक्ति के व्यवहार में परिवर्तन आता है, व्यवहार में यह परिवर्तन बाह्य एवं आंतरिक दोनों ही प्रकार का हो सकता है। अतः सीखना एक प्रक्रिया है जिसमें अनुभव एवं प्रषिक्षण द्वारा व्यवहार में स्थायी या अस्थाई परिवर्तन दिखाई देता है



                            अधिगम के सिद्धान्त 

         Adhigam ke siddhant

मनोवैज्ञानिक सम्प्रदाय के द्वारा अधिगम की अवधारणा का स्पष्टीकरण करना ही अधिगम का सिद्धान्त कहलाता है। 

अधिगम प्रक्रिया को स्पष्ट करने के लिये मनोवैज्ञानिकों के द्वारा अधिगम के अनेक सिद्धान्त प्रतिपादित किये जाते है। किसी एक सिद्धान्त से मनोवैज्ञानिक संतुष्ट नहीं होते हैं। उन्होंने व्यवहार के अध्ययन से अपनी विधि के अनुरूप अलग – अलग अधिगम के सिद्धान्त प्रतिपादित किये हैं। 

सीखने के सिद्धांत को दो प्रमुख वर्गों में बाँटा जा सकता है –

व्यवहारवादी सिद्धान्त 

संज्ञानवादी सिद्धान्त 

व्यवहारवादी सिद्धान्त 

व्यवहारवादी सिद्धान्त को सम्बन्धवादी सिद्धान्त भी कहते हैं। इस वर्ग के सिद्धांत वस्तुतः सीखने की प्रक्रिया को उद्दीपक व अनुक्रिया के बीच सम्बन्ध बनाने के रूप में करते हैं। 

जैसे – घण्टी बजने पर कुत्ते के मुँह से लार टपकना। 

इसके अंतर्गत निम्न सिद्धान्त आते हैं –

थार्नडाइक का सीखने का सिद्धान्त 

पावलाव का सम्बद्ध -प्रतिक्रिया सिद्धान्त 

हल का प्रबलन सिद्धान्त 

स्किनर का क्रिया -प्रसूत का सिद्धान्त 

संज्ञानवादी सिद्धान्त 

इस वर्ग से सिद्धान्त के अनुसार, सीखने की प्रक्रिया में केवल उद्दीपक व अनुक्रिया के बीच सम्बन्ध ही स्थापित नहीं किया जाता है बल्कि इन दोनों के बीच व्यक्ति की व्यक्तिगत रुचियाँ, इच्छाएँ, क्षमता आदि अनेक क्रियाएँ होती हैं। जो अधिगम को प्रभावित करती हैं। 

इसके अन्तर्गत निम्न सिद्धान्त आते हैं – 

अल्बर्ट बंडूरा का सामाजिक अधिगम सिद्धान्त 

लेविन का क्षेत्र सिद्धान्त 

सूझ का सिद्धान्त मास्लो का पदानुक्रम सिद्धान्त 

हिलगार्ड ने अपनी पुस्तक Theories Of Learning में 10 – सिद्धान्तों का वर्णन किया है। 

फ्रैंडसेन के अनुसार – “सिद्धान्त न तो ठीक होते हैं और न तो गलत होते है।” 

 

             अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक 

Adhigam ko prabhavit karne waale karak

अभिप्रेणा 

अभ्यास 

बुद्धि 

सीखने का शान्त और अनुकूल वातावरण 

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य

शारीरिक व मानसिक थकान  

सीखने की अभिरुचि 



सीखने के नियम (Sikhane me niyam)

अधिगम  के नियम

ई॰एल॰ थार्नडाइक अमेरिका का प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक हुआ है जिसने सीखने के कुछ नियमों की खोज की जिन्हें निम्नलिखित दो भागों में विभाजित किया गया है


(क) मुख्य नियम (Primary Laws)                                                          (ब) गौण नियम (Secondary Laws)

1. तत्परता का नियम।                                                                              1. बहु-अनुक्रिया का नियम

2. अभ्यास का नियम                                                                               2.मानसिक स्थिति का नियम

(1) उपयोग का नियम                                                                               3. आंशिक क्रिया का नियम

(2) अनुप्रयोग का नियम                                                                           4. समानता का नियम

3. प्रभाव का नियम                                                                                 5. साहचर्य-परिर्वतन का नियम


Adhigam ke mukhy niyam

अधिगम के मुख्य नियम

सीखने के मुख्य नियम तीन है जो इस प्रकार हैं -


1. तत्परता का नियम - इस नियम के अनुसार जब व्यक्ति किसी कार्य को करने के लिए पहले से तैयार रहता है तो वह कार्य उसे आनन्द देता है एवं शीघ्र ही सीख लेता है। इसके विपरीत जब व्यक्ति कार्य को करने के लिए तैयार नहीं रहता या सीखने की इच्छा नहीं होती हैतो वह झुंझला जाता है या क्रोधित होता है व सीखने की गति धीमी होती है।


2. अभ्यास का नियम - इस नियम के अनुसार व्यक्ति जिस क्रिया को बार-बार करता है उस शीघ्र ही सीख जाता है तथा जिस क्रिया को छोड़ देता है या बहुत समय तक नहीं करता उसे वह भूलने लगताहै। जैसे‘- गणित के प्रष्न हल करना, टाइप करना, साइकिल चलाना आदि। इसे उपयोग तथा अनुपयोग का नियम भी कहते हैं।


3. प्रभाव का नियम - इस नियम के अनुसार जीवन में जिस कार्य को करने पर व्यक्ति पर अच्छा प्रभाव पड़ता है या सुख का या संतोष मिलता है उन्हें वह सीखने का प्रयत्न करता है एवं जिन कार्यों को करने पर व्यक्ति पर बुरा प्रभाव पडता है उन्हें वह करना छोड़ देता है। इस नियम को सुख तथा दुःख या पुरस्कार तथा दण्ड का नियम भी कहा जाता है।


Sikhane ke gaun niyam

सीखने के गौण नियम

1. बहु अनुक्रिया नियम - इस नियम के अनुसार व्यक्ति के सामने किसी नई समस्या के आने पर उसे सुलझाने के लिए वह विभिन्न प्रतिक्रियाओं के हल ढूढने का प्रयत्न करता है। वह प्रतिक्रियायें तब तक करता रहता है जब तक समस्या का सही हल न खोज ले और उसकी समस्यासुलझ नहीं जाती। इससे उसे संतोष मिलता है थार्नडाइक का प्रयत्न एवं भूल द्वारा सीखने का सिद्धान्त इसी नियम पर आधारित है।


2. मानसिक स्थिति या मनोवृत्ति का नियम - इस नियम के अनुसार जब आदमी सीखने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहता है तो वह शीघ्र ही सीख लेता है। इसके विपरीत यदि व्यक्ति मानसिक रूप से किसी कार्य को सीखने के लिए तैयार नहीं रहता तो उस कार्य को वह सीख नहीं सकेगा।


3. आंशिक क्रिया का नियम - इस नियम के अनुसार व्यक्ति किसी समस्या को सुलझाने के लिए अनेक क्रियायें प्रयत्न एवं भूल के आधार पर करता है। वह अपनी अंतर्दृष्टि का उपयोग कर आंशिक क्रियाओं की सहायता से समस्या का हल ढूढ़ लेता है।


4. समानता का नियम - इस नियम के अनुसार किसी समस्या के प्रस्तुत होने पर व्यक्ति पूर्व अनुभव या परिस्थितियों में समानता पाये जाने पर उसके अनुभव स्वतः ही स्थानांतरित होकर सीखने में मदद​ करते हैं।


5. साहचर्य परिवर्तन का नियम - इस नियम के अनुसार व्यक्ति प्राप्त ज्ञान का उपयोग अन्य परिस्थिति में या सहचारी उद्दीपक वस्तु के प्रति भी करने लगता है। जैसे-कुत्ते के मुह से भोजन सामग्री को देख कर लार टपकरने लगती है। परन्तु कुछ समय के बाद भोजन के बर्तनको ही देख कर लार टपकने लगती है।