कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

गुरुदेव की महिमा.. Guru dev ki mahima

गुरुदेव की महिमा

जब तक सांसे चलती है, गुरुदेव की महिमा गाऊ।
सपने में गुरु को देखू , जागू तो दर्शन पाऊ।
जब माया मोह में उलझा, मन ने मुझे समझाया।
तब हाथ पकड़कर गुरु ने, मुझे सत्य का पथ दिखलाया।
गुरु चरणों को में तज कर, अब और कहाँ में जाऊ।
सपने में गुरु को देखू, जागू तो दर्शन पाऊ।।
जब तक सांसे चलती है, गुरुदेव की महिमा गाऊ।

मेरे मन का रूप दिखाये, मुझे गुरु चरणों का दर्पण।
गुरुदेव की छाया हो तो, टूटे पापो का बंधन।
गुरुदेव की महिमा समझू, और दुनियां को समझाऊ।
सपने में गुरु को देखू, जागू तो दर्शन पाऊ।।
जब तक सांसे चलती है, गुरुदेव की महिमा गाऊ।

संसार के भाव सागर में, गुरुदेव का मिला सहारा।
जब भाव सागर में डूबा, तब गुरुदेव ने मुझको उभरा।
तुम गाओ राम की महिमा, मै विद्यासागर को ध्याऊ।
सपने में गुरु को देखू, जागू तो दर्शन पाऊ।।
जब तक सांसे चलती है, गुरुदेव की महिमा गाऊ।

संजय जैन (मुंबई )
30/04/2019

No comments:

Post a Comment