कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

आपके प्यार भरे बोल.. Apke pyar bhare bol

आपके प्यार भरे बोल... 

आपके प्यार भरे दो शब्द,
हमे एक नई ऊर्जा देते है।
तभी तो हम कुछ अच्छा,
और सार्थक लिख जाते है।।

दिन निकल जाते है इसी तरह से,
आपकी बातो का दिल में एहसास करके।
की कोई तो है जो अपना समझता है ,
और अपने दिल के करीब हमे रखता है।।

मेरा दिल सदा मेहसूस करता है,
आपको और आपकी भावनाओ को प्रिये।
तभी तो आप भेज देते है,
सुबह सुबह दो फूल गुलाब के।।

हम तो शुक्रगुजार है आपके और,
आपके इस प्यार भरे उपहार के।
कैसे कहे उन को हम अब, 
की हमे सच में प्यार है तुम से।।
आप का साथ हमे यदि, मिलता रहेगा इसी तरह।
तो निश्चित जीत जाऊंगा, बड़ी से बड़ी कोई भी जंग।
इसलिए कहता है संजय हर दम,
देते रहना साथ अपना हर दम, हर दम.......।।

संजय जैन ( मुम्बई)

No comments:

Post a Comment