धारा 370
बद्ध कश्मीर का मुक्त इतिहासधारा 370 हुआ खलाश।
केशर क्यारियों पर भ्रमरों का गान
कोयल छेंड़ती मीठी तान।।
मुस्कराती केशर क्यारियां
नव गीत गाती नारियां।
पूरा देश डूबा जश्न मे
हल हुआ उत्तर प्रश्न में।।
श्री मोदी की मेहनत रंग लायी
सारे जहाँ बजती बधाई।
संपूर्ण शत्रु आज पस्त हैं
सैनिक हमारे मस्त हैं।।
अब न होंगी मजबूरियां
हो गयी खत्म सारी दूरियां।
औद्योगिक क्रांति की शुरुआत है
अब न पीछे पड़ा आघात है।।
लगेंगे अब नव कारखाने
खुश बेरोजगार खुश दीवानें।
निकल पड़ें हैं लैला को मनाने
डल झील पर कुछ पल बिताने
हो रहीं अब तैयारियां
आभार व्यक्त करती क्यारियां।
सावन नहीं बहनों का बसंत है
तीन तलाक का अब अंत है।।
याद आ रही जन्म भूमि श्री राम की
परम पावन अवध धाम की।
संग लक्ष्मण सुकुमारि जानकी
रक्षा हो भारत मां के शान की।।
स्वरचित ।। कविरंग।।
पर्रोई - सिद्धार्थ नगर( उ0प्र0)
No comments:
Post a Comment