कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

ध्यान से मिलता है ज्ञान

*ध्यान से मिलता है ज्ञान*

प्रभु के ध्यान में, गुरु के ज्ञान में।
रहता हूँ मै सदा ही मगन।
प्रभु को नमन,गुरु को नमन।
गुरु को नमन,प्रभु को नमन।।

जो प्रभु गुरु की करते है।
सुबह शाम वो आराधना।
ऐसे श्रावक और श्राविका।
पाते है खुश हाल जीवन।।
प्रभु को नमन,गुरु को नमन।
गुरु को नमन,प्रभु को नमन।।

जो आदर भाव रखते है।
अपने मात पिता के प्रति।
उनकी संतान भी उन्हें।
देती है उन को भी आदर।।
प्रभु को नमन,गुरु को नमन।
गुरु को नमन,प्रभु को नमन।।

जो कर्म तुम करोगे अब।
उसका फल तुम को मिलेगा।
जो भी कर्म तुमने किये है।
अगले भाव में फल वैसा ही पाओगे।।
प्रभु को नमन,गुरु को नमन।
गुरु को नमन,प्रभु को नमन।।

जय जिनेन्द्र देव की
संजय जैन (मुंबई)

No comments:

Post a Comment