*भक्तों की पुकार*
हारे के सहारे आ जा,
तेरा भक्त पुकारे आ जा।
हम तो खड़े तेरे द्वार,
सुन ले करुणा की पुकार --२
आओ नाथ पार्श्वनाथ,
आओ नाथ पार्श्वनाथ।
आओ नाथ पार्श्वनाथ,
आओ नाथ पार्श्वनाथ।।
कोई सुनता नहीं,
अब में क्या करूँ।
दर्द दिल की दसा,
जाके किस से कहुँ।
तेरे होते मेरी हार,
कैसे करूँ स्वीकार, पार्श्वनाथ।
अब आके धीर बंधा जा।।
हम तो खड़े तेरे द्वार,
सुन ले करुणा की पुकार।
हारे के सहारे आ जा,
तेरा भक्त पुकारे आ जा।।
लाख कोशिश करूँ,
काम बनता नहीं, क्या करू।
बीच भवर में नैया,
आ फसी, क्या करूँ।
टूट गई पतवार, कैसे होगा
भव पार, पार्श्वनाथ।
अब आके पार करवा जा।।
हम तो खड़े तेरे द्वार,
सुन ले करुणा की पुकार।
हारे के सहारे आ जा,
तेरा भक्त पुकारे आ जा।।
आओ नाथ पार्श्वनाथ,
आओ नाथ पार्श्वनाथ।
आओ नाथ पार्श्वनाथ,
आओ नाथ पार्श्वनाथ।।
संजय जैन (मुम्बई)
07/08/2019

No comments:
Post a Comment