कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

पीएम मोदी का देश को संबोधन, कहा ‘आज रात 12 बजे से 21 दिन तक पूरे देश में लॉकडाउन

*पीएम मोदी का देश को संबोधन, कहा ‘आज रात 12 बजे से 21 दिन तक पूरे देश में लॉकडाउन’


March 24, 20200
दुनिया भर में फैला कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब तक पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4 लाख से भी ज्यादा हो गई है। वहीं पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की वजह से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 17 हजार के पार चला गया है। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान ऐलान किया कि आज रात 12 बजे से पूरे देश में लॉकडाउन (India lockdown) किया जा रहा है। देश में यह लॉकडाउन 21 दिन के लिए होगा। यह जनता कर्फ्यू से आगे का कदम है। यह कदम हर हिंदुस्‍तानी को बचाने के लिए लिया जा रहा है।

पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि आज इस 21 दिन अगर आप नहीं संभलें तो देश 21 साल पीछे चला जाएगा। बाहर निकलना क्‍या होता है, यह 21 दिन के लिए भूल जाइये। घर पर ही रहें। चाहे जो हो जाए घर से बाहर नहीं निकलना है। इसके फैलने की चैन को तोड़ना है। आपको याद रखना है जान है तो जहान है। ये धैर्य और अनुशासन की घड़ी है। हमें अपना संकल्प निभाना है और अपना वचन निभाना है।
उन्होंने कहा कि घरों में रहते हुए उन लोगों के बारे में सोचिए जो अपना कर्तव्य निभाने के लिए अपना ​जीवन खतरे में डाल रहे है। जो इस महामारी से एक एक जीवन को बचाने के लिए दिन रात अस्पताल में काम कर रहे है।

गौरतलब है कि इससे पहले 19 मार्च को पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया था और जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था। पीएम मोदी के इस ऐलान का जनता ने स्वागत किया और जनता कफ्यू के दौरान घरों में रहे थे लेकिन राज्यों के लॉकडाउन होने के बाद भी कई लोग घरों से बाहर बिना काम के निकल रहे है जिसे देखते हुए पीएम मोदी ने 21 दिन के लिए पूरे देश को लॉकडाउन करने का ऐलान किया है।

जनर्लिस्ट हरीश शर्मा

No comments:

Post a Comment