कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

Showing posts with label समाचार. Show all posts
Showing posts with label समाचार. Show all posts
June 03, 2020

श्री आई माँ मित्र मण्डली भियाड़ करेगी कोरोना योद्धाओं का सम्मान "

श्री आई माँ मित्र मण्डली भियाड़ करेगी कोरोना योद्धाओं का सम्मान "

कैलाश गर्ग रातड़ी की रिपोर्ट :- 

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में एक तरफ जहाँ चारों और भय का माहौल हैं । वहीं दूसरी और कोरोना से आम जनता की सुरक्षा के लिये दीवार के रूप मे मौजूद कोरोना कर्मवीर कोरोना से जंग हेतु मैदान में डटे हुए हैं । ये कर्मवीर इस समय ईश्वर के दूत के रूप में जनता की सेवा कर रहे हैं । इस जनसेवा से जनता का मनोबल भी बढ़ा हैं । इस समय जहाँ हर कोई अपना समय परिवार के साथ बिताना चाहता हैं, वहीं ये कोरोना कर्मवीर अपनी जान की परवाह किये बगैर परिवार से दूर रहकर जनसेवा में दिन- रात कर्तव्यपथ पर अपना फर्ज निभा रहे हैं । ऐसी विकट परिस्थिति में आमजन की सेवा कर रहे सरकारी एवं निजी कार्मिकों, समाजसेवियों, पत्रकार बंधुओ का आई माँ मित्र मंडली भियाड़ द्वारा बहुमान किया जायेगा । आयोजक आई माँ मित्र मंडली के सदस्य अनिल जांगिड़ ने बताया कि इसमें भियाड़ ग्राम पंचायत के उन सभी कार्मिकों का सम्मान किया जायेगा जिन्होंने कोरोना कर्मवीर के रूप में अपनी सेवायें दी हैं । कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग ,मास्क एवं सेनेटाइज का पूरा ध्यान रखा जायेगा । कार्यक्रम में करीब 100 लोगों को सम्मानित किया जायेगा ।
आयोजन समिति के सदस्य खोजू राम गर्ग रातड़ी ने जानकारी देकर बताया कि ग्राम पंचायत भीयाड के कोरोना योद्धा, कर्मवीर सम्मान शुक्रवार को प्रातः 10:30 पर  राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भीयाड (बाड़मेर) में रखा गया है। जिसमे चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग, जलदाय विभाग, बिजली विभाग, बैंक विभाग, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, ग्राम पंचायत के कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा । 

इनका किया जायेगा सम्मान :-

डॉ. अमृत लाल बालवां, डॉ. आदाराम दर्जी, डॉ. भूपत खान, भूरा राम गूजर, कानाराम सिरवी, नखतमल परिहार, अचल दान चारण, मूलाराम चौधरी, शीला देवी, आईदान राम देवपाल, उगम देवी, छोटी देवी, गेमराराम परिहार, मुकना राम परिहार, संतोष कुमार, चैनाराम गोदारा, ओमाराम, तेजाराम चौधरी, चनण सिंह, नरेश कुमार, पदमाराम, सुनीता यादव, चेनाराम मईया, किशनसिंह, जितेंद्र गुर्जर, सुरेन्द्र खत्री, सांवल सिंह, दल्लाराम मूंढ, सोनाराम, रेखाराम, देवाराम, जोगाराम सारण, घेवरदान, लोकेश कुमावत, दीपक शर्मा, मोहित कच्छवाहा, दीपराज मीणा, मोहन लाल, राकेश परिहार, राकेश कुमार मीणा, लच्छाराम चौधरी, मूलाराम चौधरी, भंवरलाल चौधरी, लीला राम, बाबूलाल मूंढ, गजाराम प्रजापत, आसूराम, तनेराव सिंह, कुलदीप सहारण, माखण लाल मीणा, भूराराम ,खेमाराम, मुरारीलाल, प्रमोद मीणा, खेता राम, भंवरी चौधरी, शारदा रौत, ठाकराराम, दीपक पलवार, गौतम सिंह, मूलराज सिंह, खेताराम, बादली देवी, तारों देवी, रामनिवास, हरिशंकर, ढेली देवी, विमला देवी, शान्ति चौधरी, शान्ति बाई, अनिता ,नीलम शर्मा, संगीता, राजेश्वरी, नारायण राम सोलंकी, खरमाराम बोड़ाना, रमेश बांगड़वा, प्रेम परिहार, दिलीप सैन, भुरदान रतनू, मधू शर्मा, मोतीसिंह, भाखर सिंह एवं अन्य ।

ये है आयोजक मंडली :- अनिल जांगिड़ ,दिनेश जांगिड़, नरेश व्यास, खोजूराम गर्ग, धर्माराम ईशराम, राजेन्द्र सिंह


June 02, 2020

आज के हालातों में जुड़े विषय प्रकृति और मानव का संबंध ममतामयी धरती और भटके लोग

   आज के हालातों में जुड़े विषय प्रकृति  और मानव का संबंध ममतामयी धरती और भटके लोग 

मानव तथा प्रकृति का हमेशा से चोली -दामन का साथ रहा है। प्रकृति मानव की चिर संगिनी रही है । यह  सर्वमान्य सत्य है कि मानव प्रकृति का सहचर
 और शिशु है । मानव जन्म से लेकर प्रकृति की ममतामयी गोद में खेल कर बड़ा हुआ है ।उसे नदियों ने झरनों ने
 जलपान कराया,  पेड़ों ने मीठे- मीठे फलों का रसास्वादन कराया । पक्षियों ने गीत सुनाये । वायुमंडल में ऑक्सीजन प्रदान की । फूलों ने मानव को हंसना सिखाया तो भौरों ने गुनगुन करना सिखाया ।वहीं प्रकृति से मानव को पर हित के कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।
 वहीं दूसरी ओर शीतल, मंद,और सुगंधित बयार ने मानव में स्फूर्ति का संचार प्रदान किया। इस प्रकार मानव प्रकृति के पेड़-पौधों जड़ों -तनों,
 फल- फूलों, जड़ी- बूटियों और पत्तियों की सहायता से अपने जीवन की रक्षा अनवरत करता आ रहा है । अतः मानव व प्रकृति का अनंत काल से घनिष्ठ और कभी न अलग होने वाला संबंध रहा है। संक्षेप में कहा जा सकता है कि मानव प्रकृति का  सहचर तथा शिशु रहा है, जिसका पोषण  मां की  भांति
 पृथ्वी सदा से करती आ रही है ।
जिस प्रकार मानव प्रकृति का सानिध्य पाकर पुष्ट होता है, उसी प्रकार प्रकृति भी मानव करों द्वारा पुष्ट होती है, उसके स्नेह व कृपा का भाजन बन कर अपना जीवन मूल्य धन्य कर लेती है । मानव प्रकृति के विभिन्न उपकरणों को अनेक प्रकार से सजाता,  संवारता  तथा उनका लालन पालन करता है । पौधों तथा फल वृक्षों का  रोपण करना, पशु- पक्षियों को पालना तथा उनकी रक्षा करना । उसकी इसी जन्मजात प्रवृत्ति का परिचायक है। अपने द्वारा रोपित वृक्षों तथा पशु -पक्षियों के प्रति उसके दिल में वही ममतामयी स्नेह होता है। जो मां के दिल में शिशु के प्रति पाया जाता है।
 लेकिन आधुनिक युग की अंधा-धुंध दौड़ में आज का मानव प्रकृति और अपने संबंधों को भूल गया है । वृक्षों की अनाप-शनाप कटाई ,मोटर वाहनों से निकलने वाला प्रदूषण,कारखानों से निकलने वाला प्रदूषण, और अनेक प्रकार से मानव ने प्रकृति को विनाश की ओर अग्रसर किया है।
इसलिए पर्यावरण संतुलन के लिए नितांत आवश्यक है कि हम मानव प्राकृतिक संसाधनों का उचित दोहन करें और उसकी रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर ममतामयी धरा को बचाने का प्रयास करें ।
 अब्दुल कलीम खाँ दायरा (अध्यापक) 
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सेवली खंडेला
 जिला सीकर राजस्थान 
May 23, 2020

सादगीपूर्ण ईद मनाने की अपील" saadgipurn ईद manane ki apeal

सादगीपूर्ण ईद मनाने की अपील"

                ईद उल -फितर मुसलमान रमजान उल - मुबारक के एक महीने के बाद एक मजहबी खुशी का त्यौहार मनाते हैं । जिसे ईद उल- फित्र कहा जाता है यह यम्क  सवाल अल मुकर्रम  को मनाया जाता हैँ। ईद उल फित्र  इस्लामी कैलेंडर के दसवें महीने शवाल के पहले दिन मनाया जाता है।
इस्लाम में ईद का दिन बहुत ही खुशी का दिन माना गया है । ईद के दिन बंदे न केवल अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं बल्कि वह अपने और अपने करीबी लोगों के लिए अल्लाह से दुआ भी करते हैं एक इस्लामिक कैलेंडर में दो बार ईद मनाई जाती है ईद उल फितर और ईद उल अजहा ।

ईद-उल-फितर का दिन पवित्र रमजान माह के बाद आता है जब सभी लोग पूरे माह रमजान के रोजे रखने के बाद अल्लाह से दुआ करते हैं।।
ईद पर मैं तो समस्त देश वासियों को कहना चाहता हूं कि सरकार की अडवाइजरी की पालना करे नमाज ईदगाह के बजाय घर पर ही अदा करे। ईद को सादगी से मनाए। बाज़ार में खरददारी न करें।ईद पर ख़र्च करने वाली रकम से गरीब असहाय लोगों की मदद करे। अपने पड़ोस में रहने वाले लोग किसी भी जाति का क्यो न हो जिनके पास खाने पीने की सामग्री नहीं हो उसका विशेष ध्यान रखें। ईद पर ख़र्च करने वाली रकम उनपर ख़र्च करें। जकात की राशि भी उन गरीब लोगो मैं बांट दिया जाये ताकि कोई भी व्यक्ति अपने पड़ोस में भूखा न सोये। अपनी ईद सबकी ईद हो। इस पवित्र महीने के सदके मैं अल्लाह से दुआ मांगता हूं कि हिंदुस्तान की आवाम को इस महामारी से महफूज रखे। हिंदुस्तान की आवाम खुशहाल हो।दिनदुनी रात चौगुनी तरक्की करे।

लेखक
रजमान खान चक नेगरड़ा
शिक्षक
उपखण्ड - शिव, जिला- बाड़मेर ( राजस्थान )
न्यूज साभार
कैलाश गर्ग रातड़ी
May 22, 2020

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का बढ़ता कद, अब विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुखिया होगा भारत" vishwa swasthya sangthan ka mukhiya hoga bharat

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का बढ़ता कद, अब विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुखिया होगा भारत"


     अंतर्राष्ट्रीय स्तर के संगठनों एवं तमाम वैश्विक मंचों पर भारत की मजबूत पकड़ ने देश को गौरवान्वित करने का सुनहरा मौका और दिया हैं । भारत आज विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसे प्रतिष्ठित संस्था का मुखिया बनने जा रहा हैं । विश्व स्वास्थ्य संगठन जिसकी स्थापना 7 अप्रेल 1948 को हुई थी । यह संयुक्त राष्ट्र का ही हिस्सा हैं । विश्व स्वास्थ्य संगठन पूरे विश्व में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों एवं उनके निराकरण के प्रयास में सभी देशों की मदद करता हैं । वर्तमान में इसके 194 सदस्य देश हैं । भारत के केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को एग्जीक्यूटिव बोर्ड का अध्यक्ष बनाया जा रहा हैं । डॉ. हर्षवर्धन जापान के डॉ. हिरोकी नकतानी की जगह लेंगे । 34 सदस्यीय कार्यकारी एग्जीक्यूटिव बोर्ड की बैठक जो 22 मई को होगी, इसमें डॉ. हर्षवर्धन के नाम का चयन होगा । अध्यक्ष के रूप में इनका कार्यकाल 1 वर्ष का होगा । विश्व स्वास्थ्य संगठन की कमान भारत को देने का फैसला अचानक नही हुआ हैं , इसकी घोषणा पिछले साल ही कर दी गई थी कि आगामी अध्यक्ष का उम्मीदवार भारत का ही होगा । भारत को यह पद मिलना गौरव की बात हैं । मगर वर्तमान हालात में यह काँटों का ताज से कम नही हैं । कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौर में विश्व स्वास्थ्य संगठन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं । अमेरिका जैसे देशों ने कोरोना फ़ैलाने के लिये विश्व स्वास्थ्य संगठन को जिम्मेदार बताते हुए कहा था कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने समय रहते दुनिया को इस खतरे के बारे में विस्तृत रूप से नही बताया तथा उसकी नीति भी चीन के प्रति झुकाव वाली रही । इससे पहले भी ट्रम्प कोरोना को चीनी वायरस बता चुके हैं । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को दी जा रही सहायता राशि रोककर अपनी नाराजगी साफ जाहिर की । इसके अलावा यूरोपीय संघ ने भी विश्व स्वास्थ्य संगठन के खिलाफ जाँच का प्रस्ताव पेश कर दिया । अब नवनियुक्त अध्यक्ष के सामने विश्व स्वास्थ्य संगठन के ऊपर लग रहे पक्षपात के आरोपों से संगठन की साख बचानी होगी तथा जिस तरह से भारत ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिये बेहतर उपाय किये, जिसकी सराहना स्वयं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी की थी । ठीक उसी प्रकार तटस्थ रूप से प्रभावी कार्य करके दुनिया का दिल जीतना होगा । जनसंख्या के क्षेत्र में विश्व के दूसरे तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवें स्थान पर काबिज भारत में चिकित्सा सुविधाएं अन्य विकसित देशों यथा अमेरिका,इटली, स्पेन, जापान, जर्मनी, चीन, ब्रिटेन  की तुलना में बेहद कम होने के बावजूद कोरोना के संक्रमण का व्यापक प्रसार नही हो पाया, तथा वर्तमान में स्थिति काफी हद तक काबू में हैं । भारत में कोरोना पॉजिटिव का आँकड़ा 1 लाख 10 हजार को पार कर गया हैं वहीं पूरे विश्व में यह आँकड़ा 48 लाख 65 हजार के करीब हैं । दिनों दिन ज्यों-ज्यों नए केस सामने आ रहे है तथा अभी तक कोई कारगर दवा का निर्माण नही हुआ है, ये चीजें विश्व स्वास्थ्य संगठन की चिंताएं जरूर बढ़ाएगा । अब जरूरत है कि कोरोना के वैक्सीन या टीके के निर्माण में लगे तमाम चिकित्सकों एवं वैज्ञानिकों के साथ सामंजस्य स्थापित करके, समय-समय पर प्रभावी मॉनिटरिंग करके ,उन्हें प्रौत्साहन देकर जल्द से जल्द इस टीके ( वैक्सीन ) का निर्माण करके दुनिया को राहत दिलाएं । भारत अपने कार्यकाल के दौरान स्वर्णिम छाप छोड़े, जो आने वाले अध्यक्षों के लिये भी अनुकरणीय मिशाल बने ।

लेखक
कैलाश गर्ग रातड़ी
शिक्षक ( एवं समसामयिक विषयों पर निरन्तर लेखन)
उपखण्ड-शिव जिला बाड़मेर
9001049063
May 19, 2020

बीदासर का लाल दिल्ली में दे रहा है सेवाएं

बीदासर का लाल दिल्ली में दे रहा है सेवाएं

*कोरोना वायरस जैसी महामारी में सच्चे योद्धा की तरह दे रहे सेवाओं के लिए अभियान के आयोजनकर्ता कवि हरीश शर्मा ने अभियान की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की।*
*लक्ष्मणगढ़ - (सीकर) - आकाश झुरिया*
ग्राम बीदासर के सामाजिक कार्यकर्ता व गृह मंत्रालय में तैनात उम्मेद सिंह बीदासर नई दिल्ली में कोरोनो वॉरियर्स के रूप में पिछले दो महीने से दिल्ली में तैनात रहकर दिन रात अपनी सेवाएं दे रहे है। *इस बात की जानकारी बेटा पढ़ाओ - संस्कार सिखाओ अभियान के आयोजनकर्ता हरीश शर्मा को कॉल के माध्यम से दी गई।* कोरोना के सच्चे योद्धा उम्मेद सिंह बीदासर ने सभी से अपील करते हुए कहा कि हम सबको सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार ही कार्य करना है,तथा घर पर रहकर ही इस महामारी को परस्त करना है। जब बहुत ज्यादा जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकलें। ज्ञात रहे बेटा पढ़ाओ - संस्कार सिखाओ अभियान के आगाज की प्रथम नींव भी इन्ही के मार्गदर्शन में गाँव बीदासर से रखी गई थी। कोरोना वायरस जैसी महामारी में सच्चे योद्धा की तरह दे रहे सेवाओं के लिए अभियान के आयोजनकर्ता कवि हरीश शर्मा ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
May 18, 2020

राजस्थान सरकार ने जारी की लॉक डाउन फेज 4 की गाइडलाइन Rajsthan ne jaari kiya lockdown 4 ki guideline

राजस्थान सरकार ने जारी की लॉक डाउन फेज 4 की गाइडलाइन


एसीएस होम ने बताया

भारत सरकार ने कल शाम को गाइडलाइन शुरु की इसके लिए कई क्षेत्रों में राज्य सरकार को अधिकृत किया इस पर सीएम ने मोहर लगाई


3 सिद्धान्त पर आधारित

1---कोरोना को कैसे रोके

2--आजीविका के लिए आर्थिक गतिविधियों को कैसे शुरू किया जाए

3---सावधानियां किस तरह बरती जाए,,,

गैर जिम्मेदार लोग खुद और अन्य लोगो को खतरे में डाल रहे हैं

सरकार की गाइडलाइन के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी,,


शाम 7 बजे से प्रातः 7 बजे तक कोई बाहर नही निकालेंगे

जिम,,पब,,शिक्षण संस्थान,धार्मिल स्थल बन्द रहेंगे,,धार्मिक आयोजन नहीं रहेगा,,,
गुटखा,,बन्द रहेंगे,,,

खेल स्टेडियम खिलेंगे केवल खिलाड़ियों के लिए,,,यहाँ कैंटीन बन्द रहेगी,


नाई की दुकान,,सैलून,,खुलेंगे,,, सख्त कदम के साथ

--शादी समारोह के लिए एसडीएम की पेरमिशीन,,,50 से अधिक लोग नहीं,,,

दाह संस्कार में 20 लोग शामिल होंगे,,,

इसके अलावा सभी खुल सकता है,,,


जहां संक्रमण फैला हुआ,,कंटेन्मेंट जोन में सबकुछ बन्द रहेगा,,,


रेड जोन में आफिस खुलेंगे 50 प्रतिषय स्टाफ आएगा,,

पार्क नहीं खुलेंगे रेड जॉन में,,


दुकानें सारी खुलेंगे,,,, छोटी दुकान में 2 बड़ी दुकान में 5 लोग ही होंगे,,,

मास्क पहनना अनिवार्य होगा,,,

समय समय पर निरीक्षण किया जाएगा,,,

बिना मास्क के कोई घर से बाहर नही निकल सकता है,,

आवागमन में निर्देश

अंतर जिला आवागमन  के लिए पास की जरूरत नही होगी

बस सेवा भी शुरू की जाएगी

वाहन क्षमता के अनुसार ट्रेवल किया जा सकता है,,,


जर्नलिस्ट हरीश शर्मा
May 18, 2020

कोरोना वॉरियर महिला शिक्षका सरिता चौधरी के जज्बे के आगे कोरोना हारेगा,देश जीतेगा

कोरोना वॉरियर महिला शिक्षका सरिता चौधरी के जज्बे के आगे कोरोना हारेगा,देश जीतेगा


वैश्विक महामारी कोरोना इन दिनों पूरे शबाब पर है,केंद्र व राज्य सरकार कोरना से बचाव के तमाम प्रयास कर रही है।चिकित्सा विभाग,पुलिस, सफाई कर्मी व शिक्षक वर्ग सहित तमाम सरकारी प्रशासनिक अमला इन दिनों इस महामारी से निजात पाने में लगा हुआ है।वहीं राजस्थान के राजसमन्द जिले के काडा के स्थित राजकीय विद्यालय में कार्यरत महिला शिक्षिका सुश्री सरिता चौधरी लभगभ पिछले दो माह से कोरोना योद्धा के तौर पर मैदान में डटी हुई है।बकौल सरिता चौधरी वो ग्राम प्रभारी के रूप में घर-घर सर्वे करने,लोगों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग करने,बाहर से आये लोगों को होम क्वारेण्टाइन करने,लोगों को कोरोना से बचाव संबंधी दिशा निर्देश देने,सोशल डिस्टेंस रखने व घर मे ही रहने की सलाह देने का काम निरन्तर कर रही है।इतना ही नहीं दिन भर फील्ड में ड्यूटी के बाद वो शाम को निवास पर स्वयं सीलकर लोगों के लिए मास्क तैयार करती है आज तक 1000 मास्क लोगों को बांट चुकी है।मास्क हेतु कपड़ा वो भामाशाहों की मदद से जुटाती है।इनका कार्यक्षेत्र आदिवासी बाहुल्य वाला गांव है जहां अधिकतर लोग दिहाड़ी मजदूर है लोक डाउन की वजह से लोगों के सामने खाने-पीने का संकट भी व्याप्त हो गया,इस विकट समस्या में गांव वालों के लिए स्वयं-सेवी संस्थाओं व स्थानीय प्रशासन के साथ ही अन्य माध्यमों से मदद ले लगभग एक सौ पचास से अधिक परिवारों को राशन सामग्री निःशुल्क वितरित की।

इतना ही नहीं स्वछता का ख्याक रखते हुए इन्होंने 100 से अधिक परिवारों को स्वयं के स्तर पर डेटॉल साबुन भी मुफ्त बांटे।एक तरफ जहां कर्मचारी किसी न किसी बहाने छुट्टी की तलाश में रहते है वहीं शिक्षिका सरिता चौधरी पिछले दो माह से कोविड19 से बचाव कार्य मे ड्यूटी पर होने के बावजूद जब रोटेशन के आधार पर अन्य कार्मिकों की ड्यूटी लगाने व पहले से ड्यूटी कर रहे कार्मिकों को रिलीफ देने की बारी आई तो सरिता चौधरी ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी जनसेवा में अपनी ड्यूटी निरन्तर रखने हेतु अपने उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया जिनसे उनके काम के प्रति लगाव को देखते ड्यूटी को निरन्तर रखा गया।इनके काम को देखते अधिकारी भी इनकी प्रशंसा करते नहीं थकते।एक बेहतरीन शिक्षिका के तौर पर काम करते हुए आप कई बार ब्लॉक,जिला व राज्य स्तर पर सम्मानित भी हो चुकी है।ये मदर टेरेसा को अपना आदर्श मानती है व उन्ही के पद-चिन्हों पर चलते हुए बचपन से ही पक्षियों को दाना-पानी देने के कार्य करती आई है व आज जनसेवा को अपना फर्ज मानती है।बात जब इस आपदा की हो तो निजी कार्य व घर-परिवार से दूर रहकर भी ये शिक्षिका देश को इस आपदा से बचाने में लगी है इनका मानना है कि एक दिन हम सब मिलकर कोरोना को हरा देंगे व देश जीतेगा।जीतेगा भी क्यों न जब सरिता चौधरी जैसे अनेक शिक्षक,चिकित्सक,पुलिस कर्मी व सफाई कर्मी जज़्बे के साथ कोरोना से बचाव में लगे हुए हैं।बस जरूरत है तो कुछ और सरिता चौधरी जैसी कर्मठता,संजीदगी व कभी हार न मानने की अटल इच्छाशक्ति वाले कार्मिकों के आगे आने की व ऐसा हो भी रहा है अनेक जनसेवक आगे आ भी रहें है जो सुकून दायक बात है।
  मूलाराम माचरा
       शिक्षक
बाड़मेर(राजस्थान)
May 17, 2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है मास्क की बजाय तौलिये का उपयोग बहुत ज्यादा जरूरी

*सामाजिक कार्यकर्ता विक्की झूरिया ने सरकारी कार्यालयों में तौलिए ओर सैनिटाइजर किये भेंट*

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है मास्क की बजाय तौलिये का उपयोग बहुत ज्यादा  जरूरी - झुरिया*

*लक्ष्मणगढ,15 मई - जर्नलिस्ट हरीश शर्मा*

कस्बे के युवा सामाजिक कार्यकर्ता और व्यवसाई विक्की झूरिया ने लक्ष्मणगढ़ उपखंड के सरकारी कार्यालयों में सैनिटाइजर और तौलिए भेंट किए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मास्क की बजाए तोलिए की उपयोगिता ज्यादा बताए जाने के बाद विभिन्न कार्यालयों में तौलिया और सैनिटाइजर भेंट किए।

गणपति मेडिकल एजेंसी के संचालक युवा व्यवसाई विक्की झूरिया द्वारा लक्ष्मणगढ़ पुलिस चौकी,लक्ष्मणगढ़ थाना,डीवाईएसपी ऑफिस,उपखंड कार्यालय,बलारा थाना,तहसील कार्यालय सहित कई विभागों के कार्यालयों में तौलिए और सैनिटाइजर भेंट किए गए।

इस दौरान युवा व्यवसाई विक्की झुरिया ने बताया कि इस महामारी में जरूरी है सभी को आगे आकर सहयोग करने की। यह वो घड़ी नही है जिसमें हम लोग जातिभेदभाव करने में लगे रहे, यह वो घड़ी है जहाँ जरूरी है हर जरूरतमंद इंसान की मदद को आगे आना। जिसकी मदद कर रहे है वह व्यक्ति किस जाति का है यह पूछना मायने नही रखता, मायने रखती है तो केवल इंसानियत। इंसान की असली पहचान यही है कि बिना भेदभाव के जितनी हो सके हर एक जरूरतमंद की मदद को आगे रहे। हर व्यक्ति या मददगार को एक बात कदापि भी नही भूलनी चाहिए कि जो भी कार्य हम करना चाहते है या करते है उसमें प्रभु का संकेत अवश्य होता है। उनके संकेत के बिना तो हर एक कार्य करना मुश्किल होता है। जरूरी यह नही कि इंसान के पास कितना धन या क्या है क्या नही बल्कि जरूरी है इंसानियत के नाते इंसानियत की परिभाषा को हमेशा के लिए कायम रखना। आखिर यही वो घड़ी है जहाँ से आपके इंसानियत होने की परिभाषा शुरू होती है। आइये सभी आगे आकर हर एक जरूरतमंद की मदद कर इस पुण्य के भागी बने। याद रहे कोई भी व्यक्ति अपने अड़ोस - पड़ोस में भूखा ना सोये। समाज देश में निवास करने वाले सभी परिवारजनों से मेरा निवेदन की सभी अपने - अपने घर में एक दो व्यक्तियों का खाना अतिरिक्त अवश्य बनाये क्योंकि ना जाने कब कोई भूखा आपके द्वार पर आकर आपसे अपनी व अपने बच्चों की भूख मिटाने का निवाला मांग ले। अतः अंत में मैं निवेदन करते हुए समस्त देशवासियों के यही कहना चाहूंगा कि घर में रहे सुरक्षित रहे।
May 17, 2020

बाज़ार आपकीं सुविधा के लिए खोला है तफरी के लिए नही, सतर्क रहे

*बाज़ार आपकीं सुविधा के लिए खोला है तफरी के लिए नही, सतर्क रहे - सीताराम कुमावत*

*लक्ष्मणगढ़ - (सीकर) - आकाश झुरिया*

लक्ष्मणगढ नगरपालिका अधिशासी अघिकारी सीताराम कुमावत ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि लगभग दो माह के लॉक डाउन के दौरान आमजन की समस्याओं को देख कर राज्य सरकार ने दुकानें खोलने की स्वीकृति जारी की है।।सनद रहे कि यह आपके परिवार की सुविधा के लिए बाजार खोले है आपकीं तफरी के लिए नही।।बाजार में आवश्यक कार्य हो तो ही घर से निकले।।ऐसा न हो बाजार तफरी करने निकले और बीमारी साथ ले आये।।अभी बहुत एहतियात की आवश्यकता है।कोरोना संकरण जिस तरह फैल रहा है आप अपने जिम्मेदारी के प्रति सजग रहे।घरों से अब भी नही निकलना है।।जरूरी हो तो सावधानी के साथ निकले।काम निपटा के सीधे घर पहुंचे।।यह वक़्त तफरी का नही है। लक्ष्मणगढ़ के सभी नागरिकों से अपील है कि इस संकटकाल का धैर्य से सामना करे। ताकि आप ,आपका परिवार और आपके संगी साथी सुरक्षित रहे।
May 17, 2020

खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोदारा ने कार्रवाई कर अवधिपार195 रसगुल्ले के पैक टीन को किया जप्त

*खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोदारा ने कार्रवाई कर अवधिपार195 रसगुल्ले के पैक टीन को किया जप्त*


*नीमकाथाना*

क्षेत्र में डॉ अजय चौधरी सीएमएचओ सीकर के निर्देशानुसार रतन गोदारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने गुरुवार को नीमकाथाना शहर में रसगुल्ला भंडार के गोदामकी जांच कर विभिन्न ब्रांड के 195अवधिपार पैक पीपे को जप्त किया जिसमें, महेश रसगुल्ला भंडार से 31 पैक पीपे जप्त किया,वहीं दूसरी ओर भवानी मार्केटिंग से 97 पैक पीपे जप्त किया एवं तीसरी दुकान पर कार्रवाई में सैनी रसगुल्ला भंडार से 67 पैक पीपे जप्त किया।

अवधिपार रसगुल्ला में सगुन, मधुर,रसराज,भवानी,गोपाल आदि ब्रांड मिले जप्ती की कारवाही फ़ूड सेफ्टी एक्ट के अंतर्गत की गईं लॉकडाउन खत्म होने पर नस्ट की कार्यवाही की जायेगी। गौरतलब है कि नीमकाथाना आस्था जन कल्याण सेवा समिति ने इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों को की थी एवं लीगल नोटिस भी तामिल करवाया था जिस पर यह कार्रवाई इस दौरान सीकर से आई हुई टीम की भनक लगते ही कई रसगुल्ला भंडार वाले ताला लगा कर भाग गए उनका पता किया गया एक दो दिन में उन पर कारवाही की जायेगी सभी को सख्त हिदायत दी गईं की कोई अवधिपार खाद्य सामग्री नही बेचेगा ,अगर बेचता हुआ पाया गया तो सख्त कानूनी कारवाही की जायगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को नीमकाथाना कस्बे में रसगुल्ला विक्रेताओं के खिलाफ जांच कर कार्यवाही की गई है और उनको पाबंद किया गया है, की अवधि पार किसी भी प्रकार की रसगुल्ला आदि का विक्रय ना करें। गौरतलब है कि विगत 11 मई को भी खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोदारा ने कस्बे में जांच के दौरान लाला रसगुल्ला के यहां 188 अवधि पार रसगुल्ले टिन भी सीज किए थे।
May 14, 2020

कलम लाइव अकादमी द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर आयोजित की गई प्रतियोगिताएँ

माँ शब्द स्वयं एक अद्भुत रचना है, काव्य है, महाकाव्य है । माँ के लिए हम क्या लिख सकते हैं, माँ ने ही तो हमें लिखा है । अवसर था मातृ दिवस का । कलम लाइव अकादमी के भव्य पटल पर मातृ दिवस के अवसर पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था । मुख्य अतिथी के रूप में मंच पर उपस्थित थे अध्यक्ष राजू कुमार चौहान, उपाध्यक्ष सौरभ कुमार ठाकुर, सचिव आर्यन राज, जय अवस्थी, शाहरुख मोईन, ओमप्रकाश मेरोठा व अन्य । प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से तीस से भी अधिक रचनाकरों ने प्रतिभाग किया । इंदौर मध्यप्रदेश से युवा लेखिका टिशा मेहता, बनारस, उत्तरप्रदेश से सूबेदार पांडेय आत्मानंद, व  गीतांजली वार्ष्णेय, बजरंग लाल सैनी "वज्रघन", निशा भारती, संजय जैन, अनंतराम चौबे, गरिमा, रश्मिलता मिश्रा, दीनदयाल सोनी "स्वर्ण", प्रशांत कुमार "पी.के.", गरिमा कांसकार, कंचन प्रभा, आनंद बाला शर्मा, ओमप्रकाश मेरोठा, कमलकिशोर ताम्रकार "काश", अश्मजा प्रियदर्शिनी, मोहम्मद मुमताज़ हसन, टीकम नगर "राधे", सुनील कुमार सोनू "दिव्य", राजेश कुमार लखेरा, कृष्ण कुमार 'क्रांति', डॉ अर्चना दुबे 'रीत', नीतू राठौर, प्रीति चौधरी 'मनोरमा", रजनी शर्मा, गौरव सिंह घाणेराव, ज्ञानेंद्र मोहन 'ज्ञान' व अन्य रचनाकरों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया । वहीं समीक्षक मंडल में शामिल रहें अररिया से शशिकांत "शशि" व बेगुसराय से आर्यन राज । इस द्विदिवसीय प्रतियोगिता का परिणाम 15 मई को घोषित किया जाएगा । इसकी सूचना सौरभ कुमार ठाकुर ने दी । व अंत में धन्यवाद ज्ञापन राजू कुमार चौहान ने किया ।
सौरभ कुमार ठाकुर 
May 13, 2020

कोरोना की जंग में कर्मवीरों की होगी जीत corona ke jung me kramviro ki hogi jeet

कोरोना की जंग में कर्मवीरों की होगी जीत

कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी की इस विकट घड़ी में अधिकारी व कर्मचारी मुस्तैदी से लड़ रहे है जंग।इन कर्मवीरों के साहस से कोरोना हारेगा व कर्मवीरों के साहस की होगी जीत।कोरोना योद्धाओं में पीईईओ,ग्राम विकास अधिकारी,शिक्षक व एएनएम निभा रही है महत्वपूर्ण भूमिका।बायतू के यह कर्मवीर दिन-रात आमजन के मध्य कर रहे कोरोना से बचाव के कार्य।


1.मोटाराम सऊ
कोरोना यौद्धा पीईईओ मोटाराम ग्राम पंचायत नागोणी धतरवालो की ढाणी में कोरोना सतर्कता समिति के अध्यक्ष के तौर पर नियंत्रण कक्ष,ग्राम प्रभारियों,एएनएम व ग्राम विकास अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करने व उच्चाधिकारियों तक सूचना पहुंचाना व प्राप्त निर्देशों को जमीनी स्तर पर अमलीजामा पहना कर कोरोना से निपटने में महत्व पूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।पीईईओ सऊ ने बताया कि वे 21 मार्च से लगातार दिन रात कोरोना से बचाव में लगे हुए है। ग्राम विकास अधिकारी, शिक्षको व एएनएम की मदद से बाहर से आये व्यक्तियों का होम क्वारेन्टाइन करने व उनके स्वास्थ्य की जानकारी नियमित प्राप्त कर रहे है,एक दिन हम जरूर कोरोना को हरा देंगे।

2.लक्ष्मण चौधरी
ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मण चौधरी  सम्पूर्ण ग्राम-पंचायत क्षेत्र में ग्राम प्रभारियों के साथ समन्वय कर आमजन को कोरोना से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।लॉककडाउन से आमजन पेनिक नहीं हो इस हेतु आवश्यकता मंद परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध करवाने के साथ ही जरूरत मन्दों दवाई भी पहुंचाते है।ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मण चौधरी बताते हैं कि वे लगातार ग्रामवासियों की मदद को तैयार है।प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना को जरूर हरा देंगे।

3.लक्ष्मी चौधरी
कोरोना वॉरियर एएनएम लक्ष्मी चौधरी कारोना से बचाव में नियमित रूप से डोर-टू-डोर सर्वे करने,बाहर से आये व्यक्तियों की स्क्रीनिंग करने का कार्य कर रही है। साथ ही लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग रखने,मास्क का उपयोग करने व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर न जाने की हिदायत दे रही है।एएनएम लक्ष्मी चौधरी ने बताया कि हम चौबीस  घण्टे ड्यूटी कर कोरोना को हराने में जरूर सफल होंगे।

लेखक
मूलाराम माचरा बायतू बाड़मेर
May 12, 2020

सूबेदार बाबूराम गर्ग सेतरावा की असमाजिक तत्वों ने की निर्मम हत्या

सेवानिवृत्त सूबेदार बाबूराम गर्ग सेतरावा की असमाजिक तत्वों ने की निर्मम हत्या, हत्यारों को कठोरतम सजा मिलें


भारत पाकिस्तान युद्ध के जांबाज हीरो रहे, भारतीय सेना के रिटायर्ड सूबेदार बाबूराम गर्ग की किसी असमाजिक तत्वों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। भारतीय रक्षा सेवाऐं में सेवारत एवं स्वतंत्र लेखक सूबेदार रावत गर्ग उण्डू को मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर जिले के शेरगढ़ उपखंड क्षेत्र सेतरावा के प्रतापगढ़ निवासी एवं भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार बाबूराम गर्ग  ( उम्र 76 वर्ष ) अपने मकान में सो  रहे थे। इसी दरम्यान पड़ोसी नामजद महेन्द्रसिंह, सवाईसिंह आये और आभूषण व पैसो की लूट की नियत से घर मे सो रहे सूबेदार बाबूराम गर्ग की धारदार हथियार कुल्हाड़ी से गला रेतकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। वयोवृद्ध बाबूराम अपनी पत्नी सहित घर में रहते, इनके पुत्र नही है, छह पुत्रियां जो ससुराल जाती है। इनकी पत्नी मानसिक रोगी है। इस दुख:द खबर पाकर इनके दामाद पूंजाराम गर्ग जोधपुर से आए और पुलिस को हत्या की रिपोर्ट पेश की, पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है।

बीकानेर से नेता करनाराम गर्ग ने सरकार से शहीद दर्जा दिलाने की मांग की 

भारतीय सेना में गौरवमयी सेवा देकर सेवानिवृत्त हुए वयोवृद्ध सूबेदार बाबूराम गर्ग सेतरावा की निर्मम हत्या की खबर पाकर गर्ग गुरु ब्राह्मण समाज सहित अन्य संगठनों ने आरोपियों कठोरतम दंड दिलाने की मांग की है। बीकानेर जिले के बज्जू उपखंड के बांगड़सर से दलित नेता करनाराम गर्ग ने स्वतंत्र लेखक सूबेदार रावत गर्ग उण्डू को बताया कि मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र  मे सूबेदार बाबूराम गर्ग सेतरावा को शहीद का दर्जा दिलाने को की मांग करते हुए आर्थिक सहायता दिलाने को कहा गया है। इन्होंने मुख्यमंत्री सहित राज्यपाल, पुलिस महानिदेशक, जोधपुर संभागीय आयुक्त सहित पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन भेजकर न्याय करते हुए मांगे स्वीकार करने को कहा है। मांगे स्वीकार नहीं हुई तो गर्ग समाज अन्य संगठनों सहित आन्दोलन करेगा।

गर्ग समाज एवं आरएलपी प्रदेशाध्यक्ष का सेतरावा दौरा 

भारतीय सेना के रिटायर्ड सूबेदार बाबूराम गर्ग सेतरावा  हत्या काण्ड को लेकर आज गर्ग ब्राह्मण समाज राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष,  राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के  प्रदेशाध्यक्ष व भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग सेतरावा पहुंचे। गर्ग नवजागरण संगठन जोधपुर के जिला महासचिव पदम गर्ग ने स्वतंत्र लेखक सूबेदार रावत गर्ग उण्डू को बताया कि गर्ग सीधे सूबेदार बाबुराम के घर पहुंच कर  परिजनों को शोक संत्वाना दी परिवार जनों को इस दुःख की घड़ी में पुर्ण रुप से निस्पक्ष न्याय दिलाने का पुरा भरोसा दिलाया, बालेसर वृताधिकारी राजुराम चोधरी को बुला कर पुरी कार्रवाई की जानकारी ली, गर्ग ने बताया की अशोक गहलोत साहब के गृह जिले में निरंतर दलितों की हत्या हो रही है सरकार इसको रोकने में नाकाम साबित हो रही है, सरकार से मांग करता हूं कि भूतपूर्व सुबेदार बाबुराम गर्ग को शहीद का दर्जा दिया जावे साथ ही एक करोड़ की आर्थिक सहायता परिवार को दी जावे, जल्द न्याय नहीं मिला तो, दलित समाज लाॅकडाउन तोड़कर आन्दोलन करने को मजबूर होगा इस मौके पर दलजीत गर्ग, चनणाराम, पुंजाराम गर्ग आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सेवानिवृत्त गौरव सेनानी सूबेदार बाबूराम गर्ग सेठजतरावा की निर्मम हत्या 

 सेवानिवृत्त सूबेदार बाबूराम गर्ग सेतरावा हत्याकांड को सरकार गंभीरता से लेते हुए आरोपितों को कठोरतम सजा दिलाकर पीड़ित पक्ष के साथ न्याय करते आर्थिक पैकेज के साथ नियमानुसार शहीद का दर्जा दिलावें। वयोवृद्ध रिटायर्ड सूबेदार बाबूराम गर्ग सेतरावा नें भारतीय सेना में साहसी सेवाएं दी है, उन्होंने भारत पाकिस्तान युध्द में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई व सेवा पदक प्राप्त किया था, ऐसे बहादुर भारतीय सेना के गौरव सेनानी की जिस नरभक्षी राक्षसों ने लूट की नियत से धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की बहुत ही निर्मम हत्या हुई है। एक जाबांज योद्धा व देश रक्षक वयोवृद्ध अवस्था में इस तरह हत्या करना मानवीयता को शर्मसार करने वाली घटना है, अब तक सरकार ने इस विषय में दो शब्द भी नहीं बोला है। हालांकि यह घटना क्षेत्रीय विधायिका के पुश्तैनी मकान से मात्र पांच किलोमीटर परिधि में है, वर्तमान सरकार के दल की विधायिका ने दो मिनट समय निकालकर गौरव सेनानी को श्रध्दा सुमन तो दूर, शोक संतप्त पारिवारिक जनों को सांत्वना देने भी नहीं पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी राजपूत समुदाय के है। वाह! रे भगवान क्षत्रिय रक्षा करने वाला रहा है, जिस तरह एक भारत माता के सच्चे सपूत, और जाति से गर्ग  (गुरू ब्रह्मण) जो नींद मे सो रहा था उसपर इस कायरना धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करना बहुत ही निंदनीय है। इसके मेरी कलम भी नि:शब्द है, क्या शब्द दूं...! बहरहाल जो हुआ जो हो चुका है। अब आगे किसी साथ ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए गर्ग ब्राह्मण समाज के साथ अन्य समाज संगठन आगे आए, और स्वर्गीय फौजी साहब सूबेदार बाबूराम गर्ग सेतरावा हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाना उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी, पारिवारिक जनों को न्याय दिलावें। 

जय हिंद! जय भारत!! वन्दे मातरम्!!! 
- ✍🏻 सूबेदार रावत गर्ग उण्डू 'राज'
( सहायक उपानिरीक्षक - रक्षा सेवाऐं भारतीय सेना
और स्वतंत्र लेखक, रचनाकार, साहित्य प्रेमी )
निवास :- ' श्री हरि विष्णु कृपा भवन '
ग्राम :- श्री गर्गवास राजबेरा, 
तहसील उपखंड :- शिव, 
जिला मुख्यालय :- बाड़मेर, 
पिन कोड :- 344701, राजस्थान ।
May 12, 2020

सादुल फैमिली कोरोना वॉरियर्स की भूमिका में दे रहे हैं सेवाएं

सादुल फैमिली कोरोना वॉरियर्स की भूमिका में दे रहे हैं सेवाएं

               आमजन में व्याप्त भय के बीच कोरोना जंग में हमारी हिफाज़त कर रहे चिकित्सक, नर्स, एम्बुलेन्स कर्मी, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, सफाईकर्मी, जलदायकर्मी, बिजलीकर्मी, दूरसंचारकर्मी, शिक्षक, ग्रामसेवक, पटवारी, मंत्रालयिक कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, आशा सहयोगिनी तमाम प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सेवाएं दे रहें कोरोना के कर्मवीर बधाई के पात्र है । इसी कोरोना की जंग में सादुल परिवार के दर्जनभर से अधिक सदस्य विविध पदों एवं विविध विभागों में दूर-दूर इलाकों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं । 

सादुल परिवार के सदस्य डॉक्टर नेमीचंद गर्ग जो कि बाड़मेर के जिला अस्पताल में कोरोना संदिग्धों की स्क्रीनिंग इत्यादि का जिम्मा सम्हाल रहे हैं । ओमप्रकाश गर्ग प्रधानाचार्य एवं पदेन पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी शिक्षा विभाग में कार्यरत है एवं वर्तमान में कोविड -19 निगरानी सतर्कता समिति कुण्डा के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं । इसी तरह जुगताराम गर्ग जो कि राजस्थान पुलिस में एएसआई के रूप में फलसूण्ड थाने में तैनात है तथा थाना क्षेत्र की सुरक्षा का जिम्मा सम्हाल रहे हैं । इसके अलावा कैलाश गर्ग (व्याख्याता), हरिप्रसाद गर्ग ( वरिष्ठ अध्यापक ), ओमप्रकाश गर्ग ( वरिष्ठ अध्यापक),  बालकृष्ण गर्ग (वरिष्ठ अध्यापक), भंवरू राम गर्ग (अध्यापक ) नथाराम गर्ग ( हैल्पर जलदाय विभाग), रूपा राम गर्ग (हैल्पर जलदाय विभाग), राणा राम गर्ग ( कनिष्ठ सहायक), पीयूष गर्ग (पटवारी गोगुंदा उदयपुर ), गेना राम गर्ग ( वेटरनरी इंचार्ज ), केवलचंद गर्ग ( पंचायत सहायक ), योगेश गर्ग ( मेल नर्स ) , गुड्डी देवी एवं गीता देवी (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ), सुशीला देवी (सहायिका ) इत्यादि कोरोना कर्मवीर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।

"आइये जानते है सादुल फैमिली के बारे में" :-


राजस्थान में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़े जिले जैसलमेर की फतेहगढ़ तहसील के छोटे से गाँव गुहड़ा जिसको सादुलधाम के नाम से भी जाना जाता है । इस गुहड़ा गाँव में सूफी संत शिरोमणि सदाराम जी महाराज का भव्य मंदिर बना हुआ हैं । जहाँ न केवल देशभर से अपितु पड़ौसी देश पाकिस्तान से भी श्रद्धालु दर्शनार्थ आते हैं । सदाराम जी का जन्म विक्रम संवत 1863 में चैत्र शुक्ल द्वितीय को एवं निर्वाण विक्रम संवत 1936 में चैत्र शुक्ल चतुर्थी को हुआ था । प्रतिवर्ष चैत्र शुक्ला चतुर्थी को भव्य मेला भरता हैं । हालाँकि इस वर्ष कोरोना के लॉकडाउन एवं धारा 144 के कारण मेला प्रबन्धन कमेटी ने मेले का आयोजन स्थगित कर दिया था । संत सदाराम जी द्वारा लिखित पांडुलिपियां आज भी मौजूद है जिसमे ज्ञान का अथाह सागर है । संत सदाराम जी के दैवीय चमत्कारों की वजह से जन-जन की आस्था के प्रतीक हैं । जैसलमेर रियासत के तत्कालीन महाराजा केसरी सिंह ने भी सदाराम जी के चमत्कारों से प्रभावित होकर अपना गुरू बना लिया था एवं भेंट स्वरूप दो गाँवो की जागीरी प्रदान की थी । सदाराम जी का मुख्य मंदिर गुहड़ा (जैसलमेर ) में है तथा बाड़मेर, कोहरा, चेलक, जैसलमेर, मोहनगढ़, रामगढ़, रायपुर छत्तीसगढ़, नागोलड़ी तथा पाकिस्तान के पेरुमल, खिपरो एवं पुणसा में भी मंदिर हैं । उपरोक्त सादुल फैमिली इनकी वंशज है । 

साभार
कैलाश गर्ग रातड़ी
बाड़मेर राजस्थान
May 06, 2020

सेवादल ने नौवें दिन का रक्तदान कश्मीर में आतंकवादी हमले से हुए शहीदों को समर्पित किया

*सेवादल ने नौवें दिन का रक्तदान कश्मीर में आतंकवादी हमले से हुए शहीदों को समर्पित किया*


*सीकर,05 मई - जर्नलिस्ट हरीश शर्मा*

कांग्रेस सेवादल की ओर से चलाया गया स्वेच्छिक रक्तदान शिविर आज लगातार नौवें दिन भी जारी रहा। आज के रक्तदाताओं ने दो दिन से जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों से हुए शहीदों को समर्पित कर श्रद्धान्जलि अर्पित करी।

*कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष नरेंद्र बाटङ* ने बताया की सेवादल द्वारा चलाये गये स्वेच्छिक रक्तदान शिविर में आज कारगिल शहीद दयाचंद जाखङ के परिवार द्वारा रक्तदान किया गया। शहीद परिवार के रक्तदाताओं ने कल जम्मू-कश्मीर में हुए शहीदों को समर्पित कर श्रद्धान्जलि अर्पित करी। आज वीरेन्द्र जाखङ,प्रताप जाखङ,अनुराग जाखङ,योगेश कुमार जाखङ,कृष्ण कुमार जाखङ ने रक्तदान किया।

*रक्तदान शिविर में अभी तक इन्होनें किया रक्तदान*
कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष नरेंद्र बाटङ,एडवोकेट सुरेश भास्कर, एडवोकेट हरफुल खीचङ,सेवादल तहसील प्रभारी इस्लामूद्दीन खोखर,ईसाक सांखला,वीरेन्द्र शर्मा,छोटुराम डोटासरा उर्फ जीतु,पूर्व सरपंच कुलदीप बाटङ,पंचायत समिति सदस्य कैलाश शर्मा,राजेश बाटङ,रामनिवास लाम्बा, रामचन्द्र मान,बृजलाल जाखङ,राकेश भंवरीया,सरपंच रणजीत गोदारा,दिनेश कुमार फौजी,वीरेन्द्र सिंह कविया फौजी,अशोक मील,भंवर सिंह बाटङ,नरेंद्र सिंह बाटङ,विकास पारीक,मुकेश धींवा,हंसराज ख्यालिया,अनिकेत पारीक उर्फ,दीपक पांडेय,पूर्व सरपंच बनवारीलाल सुतोद,विकास किरोङीवाल,सुरेश ढाका,राकेश भोजासर,जयप्रकाश रुंथला,नेमीचन्द निठारवाल बठोठ,राकेश जाखङ,जेपी भुकर भढाडर,मनोज रुल्याणामाली,सरपंच सुरेश बगङी,गंगाधर कुमावत,राकेश जांगीङ,ओमप्रकाश कुमावत,सुभाष कुमावत है।
May 06, 2020

काजड़ा में कोरोना कर्मवीरों का किया सम्मान Kajda me Corona karmviro ka kiya smman

*काजड़ा में कोरोना कर्मवीरों का किया सम्मान*

----------------------------------------------------
*काजड़ा/झुन्झुनूं - मरुधर भारती*

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ी जा रही जंग अभी जारी है। इस घातक वायरस पर जीत हासिल करने के लिए हजारों पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी व सामाजिक कार्यकर्ता जी जान से लगे हुए हैं। लोगों को इस वायरस से बचाने के लिए दिन रात जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। देश की सीमा पर सेना जिस अदम्य साहस के साथ देशवासियों की रक्षा कर रही है। उसी अदम्य साहस का परिचय देते हुए कोरोना काल में कोरोना वॉरियर्स भी अपना फर्ज निभा रहे हैं। कोरोना वॉरियर्स के जज्बे को सलाम करते हुए ग्राम काजड़ा में युवा जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत सिंह तंवर के नेतृत्व में ग्राम पंचायत वासियों द्वारा पिलानी पुलिस टीम सहित कोरोना कर्मवीरों का सम्मान किया गया।
 पिलानी सीआई श्री मदन कड़वासरा और उनकी पूरी पुलिस टीम का पंचायत वासियों द्वारा फूल बरसा कर, ताली बजाकर और शॉल ओढ़ाकर शानदार सम्मान किया गया।
 गांव की गलियों से गुजरते कोरोना योद्धाओं पर महिलाओं व बच्चों ने छतों पर चढ़कर फूल बरसा कर उनका उत्साहवर्धन किया।
 इस मौके पर शिक्षाविद् मनजीत सिंह तंवर ने कहा कि लॉक डाउन की पालना कराने में पिलानी थानाधिकारी श्री मदन कड़वासरा की भूमिका प्रशंसनीय सराहनीय रही। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए कर्मवीर योद्धा विषम परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हम कोरोना कर्मवीरों के जज्बे को वंदन और अभिनंदन करते हैं।
 पिलानी सीआई मदन कड़वासरा ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। हमारे देश में भी कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अभी तक इस बीमारी की कोई दवा नहीं मिली है। इसलिए बेहतर यही होगा कि घर पर रहकर अपने आप को सुरक्षित बचाया जाये। कोरोना खुद चलकर आपके पास नहीं आयेगा। बेवजह घर से बाहर नहीं निकलें।
 पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी सैनिटाइजरकर्मी व अन्य कोरोना कर्मवीर सभी आपको बचाने में लगे हुए हैं। इन सभी का सहयोग करें। सरकार के निर्देशों और लाॅक डाउन का पालन करें।
श्रीमती मंजू तंवर ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से जंग जीतने के बाद और लॉक डाउन हटने के बाद कोरोना योद्धाओं के सम्मान में एक बहुत बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। संकट की घड़ी में कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले अधिकारियों और कोरोना कर्मवीरों का सम्मान किया जायेगा।
ग्राम पंचायत की तरफ से सम्मान करने वालों में वैद्य जय प्रकाश स्वामी, आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी, भंवर सिंह गुर्जर, शशिकांत नागवान, मांगीलाल सैनी, विक्की मारवाल, अशोक स्वामी, ग्रीन इको सेवा समिति भापर के डॉ. जयपाल सिंह कुमावत, ओमप्रकाश भडिया,  प्रमोद बुडानिया, धर्मेंद्र बुडानिया, बंटी सेन, संजय गुर्जर, अशोक कुमावत, रमेश गुर्जर, महेश शर्मा, सीताराम स्वामी, ओमप्रकाश कलावटिया, बसंत लाल गुर्जर, शिवकुमार शर्मा, सुशील कुमार  मारवाल, अनिल शर्मा ,बिल्लू शेखावत, बाबा रूडनाथ मण्डल कुम्हारों का बास के दिनेश खाटीवाल, सुनील राजोरिया, राकेश मनीठिया,अनिल शर्मा, प्रकाशस्वामी, संजय गुर्जर, पवन गुर्जर, अशोक गुर्जर, सत्यप्रकाश सोनी, प्रताप सिंह तंवर, होशियार सिंह, रामनिवास, अनिल जांगिड़, विनोद सोनी, किशनलाल स्वामी, दिनेश शेखावत, रमेश नायक, मांगे लाल शर्मा, सांवरमल सैनी, कपिल शर्मा आदि अन्य लोग मौजूद रहे।
May 06, 2020

जरूरतमंदों के लिए भाजपा रसोई हमेशा तत्पर रहेगी : शर्मा

*जरूरतमंदों के लिए भाजपा रसोई हमेशा तत्पर रहेगी : शर्मा*


*सवा माह में कराया 31 हजार को भोजन*

*झुंझुनू - मरुधर भारती✍️*

वैश्विक माहमारी कोविड19 से बचाव हेतु देशभर में लगाए गए लॉकडाउन में पिछले सवा माह से जरूरतमंद लोगों के लिए अनवरत चलाई जा रही भाजपा रसोई का मंगलवार को समापन किया गया। जानकारी देते हुए जिला भाजपा प्रवक्ता व झुंझुनू नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने बताया कि हमने लॉकडाउन में हमने भामाशाहों के सहयोग से करीब सवा महीने तक भाजपा कार्यलय से प्रतिदिन एक हजार लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया गया है।शर्मा ने बताया कि अब प्रचंड गर्मी के मौसम व प्रशासन द्वारा लॉकडाउन में आंशिक छूट को देखते हुए व दैनिक दिहाड़ीदार,मजदूरों के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध होने से कमजोर तबकों के लोगों को भोजन का संकट नहीं रहेगा।यदि फिर भी जरूरतमंदों के सामने भोजन का संकट दिखाई दिया तो भाजपा रसोई हमेशा  तत्परता के साथ भोजन की व्यवस्था के लिए तैयार रहेगी।जिला प्रशासन ने प्रवासी मजदूरों के लिए सुविधाएं दी गयी है।इसलिए सर्वसमति से भोजन वितरण कार्य को विराम दिया जा रहा है।

भाजपा रसोई संचालक महेंद्र सोनी ने बताया कि भाजपा रसोई द्वारा सवा माह में 31 हजार जरूरतमंदों को सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए उनके घरों तक समय पर भोजन पहुंचाया गया है।प्रशासन जब भी जरूरत समझेगा और हमें आदेश देंगे तो जरूरतमंदों के लिए भाजपा रसोई पुनः चालू कर दी जाएगी,जरूरतमंदों को भोजन के अभाव में नहीं रहने दिया जाएगा।भाजपा रसोई के समापन के अवसर पर प्रतिदिन भाजपा रसोई में जरूरतमंदों के लिए भोजन बनाने व वितरित करने वाले सभी सहयोगियों के आपदा के समय में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया व उन्हें ससम्मान विदाई देते हुए कहा कि संकट की घड़ी में सेवा का जज्बा रखने वाले प्रवासी भामाशाह,प्रेरक,भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के सहयोग की बदौलत ही सवा माह तक निरंतर जरूरतमंदों की भोजन की व्यवस्था संभव हो पाई है।
May 06, 2020

चिकित्सा विभाग की मोबाईल ओपीडी यूनिट सेवा से लाभान्वित हो रहे है रोगी

*राजस्थान-सरकार - सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय,सीकर*

*जर्नलिस्ट हरीश शर्मा व आकाश झुरिया की विशेष रिपोर्ट✍️ - मरुधर भारती*

*सम्पूर्ण  जिले में चार मई से 17 मई 2020 की मध्य रात्रि तक धारा 144 लागू*


*सीकर, 5 मई*

जिला कलेक्टर यज्ञ मित्र सिंहदेव ने आदेश जारी कर विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण को महामारी घोषित किया गया है। कोरोना वायरस संक्रमण की श्रृंखलाबद्ध फैलाव के मध्यनजर सम्पूर्ण जिले में धारा 144 लागू की गई है। उन्होंने बताया कि  2 मई से 2020 नवीन मॉडिफाइड लॉकडाउन की अवधि 4 मई से 17 मई 2020 तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। वर्तमान में कोरोना वायरस(कोविड-19) के संक्रमण फैलने की संभावनाओं के मध्यनजर मानव जीवन के खतरे स्वास्थ्य एवं इसके कारण लोक शांति को खतरा उत्पन्न हो सकता है।  सीकर जिले की राजस्व सीमा में निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं लोक प्रशान्ति बनाये रखने की दृष्टि से दण्ड प्रकिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत निषेघाज्ञा लागू की गइ है। सार्वजनिक स्थानों पर 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों पर आवागमन या एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा। शादी एवं अन्तिम संस्कार में सक्षम प्राधिकारी द्वरा जारी अनुमति में र्वणित शर्तों  के अतिरिक्त। सायं 7 बजे से प्रातः 7 बजे तक सभी गैर आवश्यक गतिविधियों के लिए व्यक्तियों के आवागमन पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध आपात स्थिति या आवश्यक मांग होने पर जिला प्रशासन या नजदीकी पुलिस स्टेशन से पास प्राप्त किया जायेगा। यह आदेश ड्यूटी पर कार्यरत सरकारी कर्मचारियों या चिकित्सकों, चिकित्सा और पैरामेडीकल स्टाफ पर लागू नहीं होगा। सभी कार्यस्थल (दुकानें, कार्यालय,कारखाना आदि) जब तक की इस संबंध में जिला प्रशासन से विशिष्ट स्वीकृति प्राप्त नहीं कर ली गयी हो सायं 6 बजे या इससे पूर्व बंद कर दिये जायेंगे ताकि उनका स्टाफ एवं अन्य व्यक्ति 7 बजे से पूर्व अपने घर पहुंच जाये। कोरोना वायरस के संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए जिला सीकर की राजस्व सीमा में निवासरत नागरिकगण अपने निवास स्थान से अनावश्यक कारण के आवागमन नहीं करेंगे। सभी सिनेमा हॉल, मॉल, शॉपिंग मॉल, व्यायाम शालाएं, स्र्पोटस कॉम्पलेक्स, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन, पार्क, थियेटर्स बार, ऑडिटोरियम एवं  एसेम्बिली हॉल और समान प्रकृति के स्थान बंद रहेंगे। सभी सामाजिक राजनैतिक, खेल, मनोरंजन , अकादमिक, सांस्कृतिक, र्धामिक कार्यक्रम तथा अन्य समारोह पर प्रतिबंध रहेगा। सभी र्धामिक स्थल, पूजा स्थल जनता के लिए बंद रहेंगे। सभी र्धामिक सम्मेलन पूर्णत प्रतिबंधित रहेंगे। नाई की दुकान, ,सैलून एवं ब्यूटी पार्लर की दुकाने बंद रहेगी। , ऑटो रिक्शा टैक्सी एवं कैब संचालन अनुमत गतिविधियों के अलावा प्रतिबंधित रहेगा। जिले की सीमाओं के अन्दर भीड़ एकत्रित नहीं हो इसके लिए किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस रैली सार्वजनिक एवं निजी समारोह का आयोजन प्रतिबंधित रहेगा।  
यह प्रतिबंध चिकित्सा, सफाई एवं कानून व व्यवस्था के लिए नियुक्त र्कामिकों एवं रोगियों पर लागू नहीं होगा। यह आदेश 4 मई 2020 की मध्य रात्रि से 17 मई 2020 की मध्य रात्रि तक प्रभावी रहेगा।
इस आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188,269,270 एवं राजस्थान एपिडेमिक डिजेज 1957 , आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवं राजस्थान महामारी रोग अध्यादेश 2020 के प्रावधानों के अन्र्तगत अभियोजित किया जा सकेगा।

*जिला कलेक्टर की अपील पर जुट रहे है दानदाता*


*सीकर, 5 मई*

जिला कलेक्टर यज्ञ मित्र सिंहदेव ने बताया कि  कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सरकार के सहयोग के लिए भामाशाह, दानदाता, स्वयंसेवी, संगठन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिल खोल कर अपना सहयोग कर रहे है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को होमगार्ड के पूर्व कमाण्डेट मदन सिंह ने 21 हजार रूपये का चैक मुख्यमंत्री सहायता कोष में जिला कलेक्टर यज्ञ मित्र सिंहदेव को भेंट किया ।
-------------

*शिक्षा राज्य मंत्री डोटासरा ने पीया आयुर्वेदिक हर्बल काढ़ा*


*आयुर्वेदिक हर्बल काढ़ा पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता का होता है विकास* 


*सीकर, 5 मई*

मंगलवार को आयुर्वेद विभाग सीकर की ओर से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक हर्बल क्वाथ शिक्षा राज्य मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा व उनके स्टाफ़ सहित उपस्थित फतेहपुर कृषि मंडी के चेयरमैन राजेंद्र ढाका को पिलाया गया और इसके पश्चात मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सीकर मे कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों को भी काढा पिलाया गया। इस मौके पर शिक्षा राज्य मंत्री डोटासरा ने कहा कि आयुर्वेद देश की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति है, इसके सेवन से शरीर मे बढने वाले रोग प्रतिरोधक क्षमता के चलते कोरोना वायरस व्यक्ति के शरीर पर दुष्प्रभाव नहीं डाल सकता और आयुर्वेद औषधियां सेवन करने से कोई नुकसान भी नहीं होता है। इसलिए आमजन को इस आयुर्वेदिक हर्बल क्वाथ का सेवन चिकित्सक की सलाह से करना चाहिए।
इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग सीकर के उपनिदेशक डाँ. सुरेश कुमार शर्मा, असिस्टेंट डायरेक्टर डाँ कैलाश शर्मा पाटोदा, सीकर ब्लाक आयुर्वेद अधिकारी डाँ. रमेश चंद्र त्रिवेदी, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डाँ. कमल किशोर सरियाला, डाँ. नंदकिशोर चौधरी, सहायक कर्मचारी जयकुमार शर्मा, सुरेश कुमार स्वामी उपस्थित रहें।
------------

*404 रोगियों का हुआ मोबाईल ओपीडी में ईलाज*


*मंगलवार को जिले के 13 गांवों में लगे शिविर*

*चिकित्सा विभाग की मोबाईल ओपीडी यूनिट सेवा से लाभान्वित हो रहे है रोगी*


*सीकर, 5 मई*

आमजन के इलाज के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल ओपीडी यूनिट सेवा के तहत मंगलवार को जिले के 13 गांवों में शिविर लगाए और रोगियों का चिकित्सकों ने उपचार कर निशुल्क दवाइयां दी। मोबाईल ओपीडी यूनिट के माध्यम से लोगों को अपने गांव, ढाणी में ही चिकित्सकीय परार्मश, उपचार व निशुल्क दवा की सेवाएं उपलब्ध हो रही है। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि मंगलवार को जिले के 13 गांवों में लगाए शिविरों में 129 पुरूष, 202 महिलाएं और 73 बच्चों का मोबाईल ओपीडी यूनिट सेवा के तहत उपचार किया गया। इस दौरान 40 गर्भवती महिलाओं के भी स्वास्थ्य की जांच की गई। गांवों में लगे शिविर में 77 लोग खांसी से पीडित पाए गए। वहीं 9 बुखार, 20 मधूमेह और 35 हाइपर टेंशन की बीमारी से ग्रसित पाए गए। इन सभी रोगियों का उपचार कर निशुल्क दवा उपलब्ध करवाई गई है। 
सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि कोविड 19 संक्रमण और लॉक डाउन को देखते हुए जिन गांवो में चिकित्सा सेवाओं की पहुंच कम है। वहीं लॉकडाउन के कारण आमजन अस्पताल नहीं पहुंच सकते हैं, उन गांवो में लोगों को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से मोबाईल ओपीडी यूनिट वाहन सेवा शुरू की है। इसके तहत विभाग की एमएमवी व एमएमयू द्वारा आमजन को प्राथमिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गई। 
उन्होंने बताया कि दांता ब्लॉक के खोरा में लगे शिविर में 39 और जालूण्ड में लगे शिविर में 53 रोगियों का उपचार किया गया। वहीं पिपराली ब्लॉक के भोजा की ढाणी में लगे शिविर में 55 और रामू का बास में लगे शिविर में 32 रोगियों का उपचार किया गया। वहीं कूदन ब्लॉक के तांनजा की ढाणी में लगे शिविर में 36 और सुजानपुरा में लगे शिविर में 30 रोगियों का उपचार किया गया।
सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ के सिंगोदरी शिविर में 14 तथा बगडिया का बास में लगे शिविर में 15 रोगियों का उपचार किया गया। नीमकाथाना ब्लॉक के कितपुरा में लगे शिविर में 6 और लोचीप की ढाणी में 5 रोगियों का उपचार किया गया। फतेहपुर ब्लॉक में ताख्लसर शिविर में 36 और खण्डेला ब्लॉक के छाजना में 36 और सील की बेरी में 47 रोगियों का उपचार किया गया

*नरेगा में कम श्रमिक नियोजन पर सीईओं ने की नाराजगी व्यक्त*


*सीकर 5 मई*

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जे.पी बुनकर ने मंगलवार को पंचायत समिति नीमकाथाना में तकनीकी सहायकों की नरेगा की प्रगति के संबध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक में सीईओं ने नरेगा में कम श्रमिक नियोजन पर नाराजगी व्यक्त की। बैठक में नरेगा अधिशाषी अभियन्ता विनोद दाधीच, बीडीओ राजूराम सैनी,सहा. अभियंता सुरेश कुमार उपस्थित रहें। इस दौरान उन्होंने नीमकाथाना के गुहाला, डेहरा जोहड़ी ग्राम पंचायत कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा गुहाला, डेहरा जोहड़ी,राणासर, आगवाड़ी में मनरेगा योजना के गाइड बांध कार्य, सिंचाई विभाग के प्रस्तावित कार्य का मौका निरीक्षण करते हुए नरेगा श्रमिको को सामाजिक दूरी व नरेगा योजना की अन्य आवश्यक जानकारियां दी। 
-------------

*कोरोना संक्रमित या संदिग्धों के लिए सभी जिलों में बनाए जाएंगे कोविड केयर सेंटर*


 *सीकर 5 मई*

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.रघु शर्मा ने बताया कि प्रदेश में कोविड संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम के लिए प्रदेश में एडवांस प्लानिंग पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी के मद्देनजर आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी जिलों में आवश्यकता के अनुसार 500 या  एक हजार बैडेड की क्षमता वाले कोविड केयर सेंटर बनाए जाएंगे। 
चिकित्सा मंत्री ने बताया कि  इन दिनों लगभग 70 प्रतशित पाॅजीटवि केसेज में या तो हल्के लक्षण या लक्षण ही नहीं पाए जा रहे हैं। ऎसे केसेज की देखभाल के लिए प्रत्येक जिले में कोविड केयर सेंटर बनाए जाएंगे। इस बारे में विस्तृत गाइड लाईन भी जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शुरुआत 30 हजार बैडसे की जाएगी और फिर जरूरत के अनुसार इसे 50 हजार बैड तक पहुंचाया जा सकता है। 
डॉ. शर्मा ने बताया कि सभी जिलों में कोविड केयर सेंटर का चयन और प्रबंधन का जिम्मा संबंधित जिला कलेक्टर को दिया गया है। कलेक्टर द्वारा समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें जिला कलेक्टर, चिकित्सा विभाग, लेखा शाखा, नगर निगम या नगर पालिका या पंचायत समिति का प्रतिनिधि शामिल होगा। यह समिति सेंटर से जुड़े तमाम कार्यों का संपादन करेगी।
उन्होंने बताया कि सेंटर का चयन आबादी से दूर किया जाएगा और वहां सभी आवश्यक सुविधाएं मसलन भोजन, बिजली, पानी, पंखे-कूलर, वाटर कूलर आदि की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि मरीज को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। सेंटर पर व्यक्तियों के प्रवेश और निकास के लिए एक ही एंट्री गेट रखा जाएगा, ताकि सम्पूर्ण व्यवस्था पर निगरानी रखी जा सके और संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। 

डॉ. शर्मा ने बताया कि सेंटर्स पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे ताकि हर जगह की निगरानी की जा सके। इसके अलावा माइकिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। इन सभी सेंटर्स पर चिकित्सक कक्ष, सैंपल कलेक्शन, दवा स्टोर, चिकित्सकों के चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि मरीज को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े। ये सभी सेंटर पर विषय विशेषज्ञों से जरूरत पड़ने पर टेली कंसलटेंसी के जरिए भी ईलाज किया जा सकेगा। 
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सभी सेंटर्स पर व्हील चेयर, ट्रोली और रोगियों को तनाव मुक्त करने के लिए टेलीविजन या म्यूजिक की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि सेंटर पर काम करने वाले लोगों को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मरीजों का ठीक से उपचार कर सके। केयर सेंटर जिले के डेडिकेटेड कोविड हैल्थ केयर सेंटर व डेडिकेटेड अस्पताल से भी पूरी तरह लिंक रहेगा। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले अप्रवासी राजस्थानियों और श्रमिकों को भी यहां निश्चित समयावधि में आइसोलेशन में रखा जा सकता है।
-------

*कोरोना लॉक डाउन में स्काउट गाइड व इको क्लब सदस्य जैव विविधता को बचाने में आग्रणी भूमिका निभा रहे है* 


*सीकर 5 मई*

 राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड एवं नेशनल ग्रीन कोर जिला सीकर के तत्वावधान में जिला सीकर क्षेत्र के स्थानीय सघं मुख्यालयों द्वारा करोना लॉक डाउन के तहत सेवाएं जारी है। 

 हर्ष पर्वत के साथ साथ ,टपकेश्वर की पहाडियों में स्थानीय संघ नीमकाथाना के सहायक दिलीप तिवाडी, कैलाश चन्द्र शर्मा ट्रेनिंग काउन्सलर शम्भुदयाल सैनी, अजय भारद्वाज, बाबूलाल किरोडवाल, अजीत किरोडीवाल सहित अनेक स्काउट गाइड एवं इको क्लब सदस्यों ने वन्यजीवों की सुध लेते हुये केले, चने, चारा, मुंगफली, खिलाकर शानदार कार्य किया एवं जैव विविधता को बचाने का प्रयास किया एवं यह कार्य भामाशाहों के सहयोग से लगातार विगत 20 दिन से जारी है । 

   इसके साथ ही पक्षीयों के परिण्डे लगाना, पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था, कृत्रिम घोंसले लगाना, चुग्गा पात्र लगाना आदि कार्य पूरे जिले भर में किये जा रहे है। रींगस में ज्योति राजावत के नेतृत्व में घर-घर जाकर उनके लोगों के गेट पर कोविड 19 के तहत नारे एवं स्टे होम के स्लोगन चस्पा किये एवं लोगों को समझाया एवं प्रताप ऑपन रोवर कू्र रींगस के रोवर्स ने पेड़ों एवं परिण्डों में पानी भरने का कार्य किया । पदमनी ऑपन रेन्जर टीम सीकर की रेन्जर्स अर्चना एवं अन्य रेन्जर्स तथा मरूधर ऑपन रोवर कू्र जिला मुख्यालय सीकर की रेन्जर्स ने पशु पक्षीयों की जल एंव भोजन की व्यवस्था में लगातार कार्य कर रहे है। जिला मुख्यालय पर चल रही रसोई से स्काउट गाइड के सदस्य स्काउट गाइड कार्यकर्ताओं के आर्थिक सहयोग से बसन्त कुमार लाटा, सीताराम गढवाल, सुनिल पालीवाल, हरदयाल मील, पवन कुमार सैनी, कृष्ण कांकडवाल, पंकज कुमार मण्डीवाल, श्यामरथ, पंकज वर्मा, सत्यनारायण,प्रकाश,रजत मण्डीवाल, स्काउट गाइड सदस्यों ने 225 लोगों को भोजन बनाकर वितरण किया गया।

          सीकर शहर के विभिन्न स्थानों एवं जिले भर में बैकों के सामने डिस्टेन्स बनाने का कार्य करते हुये यातायात पुलिस का सहयोग प्रदान किया एवं पूरे जिले भर में राशन की दुकानों के  बाहर गेंहूँ लेने वालों को लाईन में लगाने एवं एक मीटर दूरी बनाये रखने का कार्य किया जो कि स्काउट गाइड द्वारा आगे भी जारी रहेगा एवं विभिन्न स्थानों पर मास्क वितरण का कार्य किया । 

*अब तक लिए गए सैम्पल 1623, नगेटिव 1565, प्रक्रियाधीन 51* 

*कोरोना वायरस की रोकथाम में मुश्तैदी से जुटा है चिकित्सा विभाग* 


*सीकर में कोरोना पॉजीटिव की संख्या सात*


*सीकर, 5 मई*

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मुश्तैदी के साथ कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। वहीं दूसरे राज्यों व जिलों से आए लोगों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं घर घर जाकर लोगों से जुकाम, बुखार, सुखी खांसी जैसे आईएलआई लक्षणों की जानकारी ली जा रही हैं।
जिला कलेक्टर यज्ञ मित्र सिंह देव के निर्देशन में चिकित्सा विभाग की ओर से ब्लॉक व गांवों में कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे में आमजन को जानकारी दी जा रही है। विदेश व अन्य राज्यों से आए नागरिकों को होम और संस्थागत क्वारेनटाइन किया गया है। वहीं निर्धारित अवधि पूर्ण करने तथा सैम्पल की रिपोर्ट नगेटिव आने पर डिस्चार्ज भी किया जा रहा है। इसके अलावा जो लोग क्वारेनटाइन में है उनकी सेहत पर नजर भी रखी जा रही है। अन्य राज्यों से जिले में दाखिल होने वाले लोगों को सरकारी स्कूल, धर्मशाला में बनाए गए ट्रांजिट कैम्पों में रखा गया है। 
अब तक सात कोरोना पॉजीटिव, पुलिस कर्मी जोधपुर में जोडा गया
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि सीकर जिले के अब तक 1623 सैम्पल लिए जा चुक है। इनमें से 1565 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। अब तक सात व्यक्ति पॉजीटिव पाए गए है। इनमें से तीन स्वस्थ हो चुके है। दो की मृत्यु हो चुकी है और दो उपचाराधीन है। कल जो पुलिस कर्मी कोरोना पॉजीटिव आया था। वह जोधपुर में जोडा गया है। अभी 51 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं।   

घर घर सर्वे है जारी :-

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सीपी ओला ने बताया कि विभाग की ओर से जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को भी घर घर जाकर लोगों से सेहत संबंधी जानकारी ली। वहीं विभाग की टीमों द्वारा विभाग द्वारा निर्धारित किए गए फॉरमेट उक्त जानकारियों को संकलित भी किया जा रहा हैं। विभाग की ओर से अब बुजुर्ग व बीमारी से ग्र्रस्ति व्यक्तियों के सर्वे पर जोर दिया जा रहा है।
May 03, 2020

राजकीय स्नातकोत्तर काॅलेज जैसलमेर प्राचार्य के.आर. गर्ग हुए सेवानिवृत्त

राजकीय स्नातकोत्तर काॅलेज जैसलमेर प्राचार्य के.आर. गर्ग हुए सेवानिवृत्त उण्डू |


जिला मुख्यालय जैसलमेर स्थित राजकीय स्नातकोत्तर संगीदास बालकृष्ण महाविद्यालय के प्राचार्य के.आर. गर्ग अपनी 36 साल की राजकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्ति हुए। स्वतंत्र लेखक सूबेदार रावत गर्ग उण्डू को मिली जानकारी के अनुसार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वारियर व कॉलेज के प्रति त्याग के महानुभाव जिसे काका नाम से जाने वाले प्राचार्य के. आर. गर्ग साहब अपनी गौरवपूर्ण 36 वर्ष की  राजकीय कॉलेज सेवा से सेवानिवृत्त हुए। स्वतंत्र लेखक सूबेदार रावत गर्ग उण्डू ने बताया कि उनकी गौरवमयी सेवा निवृत्त होने पर विद्यार्थी वर्ग सहित गर्ग समाज के लोगों ने बधाईया देकर ईश्वर से प्रार्थना की गई कि आप दीर्घायु-शतायु हो, उत्तम स्वास्थ्य मिले और सामाजिक जीवन में भी इसी प्रकार आगे बढते रहे ऐसी हार्दिक शुभकामनाएं प्रकट की गई।
April 29, 2020

लक्ष्मणगढ़ उपखंड के रोरु बड़ी ग्राम का लाल पटना मे दे रहा है सेवा

*लक्ष्मणगढ़ उपखंड के रोरु बड़ी ग्राम का लाल पटना मे दे रहा है सेवा*


*लक्ष्मणगढ़ - (सीकर) - आकाश झुरिया*

 लक्ष्मणगढ़ के उपखण्ड रोरु बड़ी के निवासी शिव शंकर शर्मा पुत्र झाबरमल शर्मा पिछले तीन महीने से पटना  के इंद्रा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान के अंतर्गत लगातार कोरोना वार्ड में ड्यूटी दे रहा है। *कोरोना युद्ध में दी जा रही सेवाओं की जानकारी लक्ष्मणगढ़ युवा पत्रकार संघ के अध्यक्ष हरीश शर्मा को कॉल संपर्क सूत्र के माध्यम से दी गई। जर्नलिस्ट शर्मा ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि इस संकट की घड़ी में लक्ष्मणगढ़ के लाल भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सेवाएं देने में अपनी भूमिका बखूबी तरीके से निभा रहे है।*  इस दौरान इनके बड़े भाई मनफूल शर्मा ने बताया की इवनिंग  को कॉल करके वो अपनी कुशलता की जानकारी देते है और हमें और देशवासियों को घर में रहने की सलाह देते है कि इस महामारी का एक ही इलाज है अपने घर में रहे सुरक्षित  रहे।