कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

कोरोनो को रोकने के लिये तैयार लक्ष्मणगढ corona ko rokane ke taiyar lakshmangadh

कोरोनो के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिये तैयार लक्ष्मणगढ


*स्व अनुशासित रहकर स्वयं को, अपनों को, समाज को, देश को औऱ विश्व को बचाने का करेंगे सम्मिलित प्रयास।*

*23 मार्च को बाजार खुलने की समय सीमा तय की, 22 मार्च को बाजार बंद का फैसला।*

*कई विद्यालयों ने 31 मार्च 20 तक किया शैक्षिक कर्मचारियों का अवकाश। 22 मार्च 20 को आवश्यक सेवाओं वाले कर्मचारियों को छोड़कर सभी कर्मचारियों का अवकाश किया घोषित।*

*ऐतिहात के तौर पर अधिकांश लोग पहन रहे हैं मास्क, टाल रहे हैं भीड़ भाड़। कई परम्परागत धार्मिक व सार्वजनिक आयोजन किये स्थगित।*

*लक्ष्मणगढ नागरिक परिषद कल नहीं करेगा अमृत जल की आपूर्ति। आवश्यक स्टोरेज की व्यवस्था आज की जायेगी। निर्धन व जरूरतमंद लोगों के लिये अन्नपूर्णा भोजनालय रहेगा खुला।*

पत्रकार ( लेखक) :- हरीश शर्मा

No comments:

Post a Comment