कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

णमोकार मंत्र (mantr)की महिमा.


णमोकार मंत्र की महिमा

मंत्र णमोकार जब से मैंने भजा।
यूं लगा मेरा जीवन सफल हो गया।
आस्था मेरी मंत्र में बढ़ने लगी।
और विश्वास मेरा अटल हो गया।
मंत्र णमोकार जब से मैंने भजा।
मैं गया विद्यासागर के सत संघ में।
मेरा तन मन रंगा उनके ही रंग में।
मैं गया विद्यासागर के सत संघ में।
मोक्ष का मार्ग लोगों कठिन था बहुत।
मिल गए मुझे सदगुरु अब सरल हो गया।।
मंत्र णमोकार जब से मैंने भजा।
यू लगा मेरा जीवन सफल हो गया।।

मैं मुनि संघ में अब जाने लगा।
भक्ति रस में गोते लगाने लगा।
मै मुनि संघ में अब जाने लगा।
सुनकर गुरुवर की वाणी जो आंसू बाहे।
देखते देखते गंगा जल हो गया।।
मंत्र णमोकार जब से मैंने भजा।
यू लगा मेरा जीवन सफल हो गया।
संजय ये गाथा तुम सबको सुना रहा है।
बस एक बार तुम इसको अजमा के देख लो।
आप सब का जीवन सफल हो जायेगा।।

संजय जैन (मुंबई)
16/06/2019

No comments:

Post a Comment