ताकैं
।।1।।
बादर किसान ताकैं मेहरी पिसान ताकैं,
विद्यार्थी रिषान ताकैं ऐसे योगी राज में।
शिक्षक विहान ताकैं चालक चालान ताकैं,
बनिया गोदाम ताकैं नूतन समाज में।।
सेवक भुखान ताकैं अमीन लगान ताकैं
बाबू ललचान ताकैं ऐसन अंदाज में।
पंडा निज दान ताकैं कसाई परान ताकैं
मजूरा खदान ताकैं फैलत सुराज में।।
।। 2।।
रोजी नौजवान ताकैं मोदी पाकिस्तान ताकैं
सीमा के जवान ताकैं आज हिन्दुस्तान में।
चोर दरवान ताकैं श्री मेहरबान ताकैं
भक्त भगवान ताकैं नये फरमान में।।
भाई अलगान ताकैं नरेगा प्रधान ताकैं
आजम ठेकान ताकैं जरत जहान में।
चाँद के सिवान ताकैं पुनः पहुँचान ताकैं
इसरो विलान ताकैं बढ़त विज्ञान में।।
।। 3।।
कर्मचारी काम ताकैं सोखा लोहबान ताकैं
विप्र यजमान ताकैं जग व्यवहार में।
शिकारी मचान ताकैं चिड़िया सचान ताकैं
विषयी लुकान ताकैं दिन के उजार में।।
ग्राहक दुकान ताकैं लइका लजान ताकैं
नारी अरमान ताकैं दुनिया बाजार में।
नेता नरमान ताकैं प्रजा के लोभान ताकैं
वोट-वोट जान ताकैं चुनावी प्रचार में।।
स्वरचित मौलिक ।।कविरंग ।।
पर्रोई - सिद्धार्थ नगर( उ0प्र0)

No comments:
Post a Comment