कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

कविता देश का बजट bhart ka bajat kabita

बजट bajat 


बजट के माध्यम से
आधुनिक होंगे गाँव  
सोलर के उपकरणों से
चमकेगी शहर की गलियाँ
गरीबों,मजदूरों, किसानो और 
महिलाओ की शक्ति
सभी क्षेत्रों में योजनाओं से होगी वृद्धि
राष्ट्र की जरूर बढेगी आर्थिक समृद्धि ।

अमीरो की मुनाफाखोरी पर लगाम
हाय-हाय यह गरीबों का सौभाग्य
अतिरिक्त टैक्स कम 
गरीबों के लिए लाएगा
अनेक वित्तीय उपहार।

टेक्स स्लैब में बदलाव
पाँच लाख आमदनी वालो को
टैक्स देने का अधिकार नही
मध्यम वर्ग गरीबो के लिए उपहार
टैक्स फ्री पाँच लाख पार।

अन्नदाता का खास 
सोलर पंप की बाँट 
महिलाओ की पूरी आस
लाखों का लोन पास।
आयुष्मान उज्जवला
मातृत्व का बढा रहेगा विश्वास ।

सभी वर्गो का ख्याल
सबका साथ और बिस्तार
होम योजना स्वास्थ को रफ्तार
मध्यम वर्ग का विशेष ध्यान
2022 तक दूगूने दाम और सभी को मकान
ज्ञान विज्ञान से भी करेंगे कल्याण।

अन्न दाता को देकर तोहफा
हरित क्रांति से बढेगा मुनाफा
कृषि प्रधान खुशहाल किसान
तभी बनेगा देश यह महान ।


यही है अपेक्षा बेरोजगारो की
लागू हो सारी योजनाएँ रफ्तारो की
अपनी व्यवसाय सुख समृद्धि उत्थान 
और जन जन की कल्याण की।

नीति निर्धारक आपको मुबारक
सबके बारे में सोचते रहो
बनी रहे ऐसी ही श्रद्धा 
गरीबों की सरकार चलती रहे ।

                   "आशुतोष"

                       पटना बिहार

No comments:

Post a Comment