कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

मानव सेवा ही सच्ची प्रभु सेवा है. Manav sewa hi sachchi prabhu sewa h

*बेटा पढ़ाओ - संस्कार सिखाओ अभियान*

*मानव सेवा ही सच्ची प्रभु सेवा है - हरीश शर्मा*

*एक जर्नलिस्ट होने के नाते केवल हमारा कार्य किसी जरूरतमंद की समस्या व मजबूरियों को दिखाना ही नही बल्कि अपने स्तर पर अपन उनकी समस्याओं का हल किस प्रकार से निकाल सकते है यह बहुत जरूरी है।*

 *एक जरूरी सूचना*

*लक्ष्मणगढ़ - (सीकर) - 16 - अप्रेल - 2020*

बेटा पढ़ाओ - संस्कार सिखाओ अभियान के सह आयोजनकर्ता व  युवा पत्रकार संघ के कोषाध्यक्ष आकाश झुरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा जो लोक डाउन बढ़ाया गया है उसको देखते हुए बेटा पढ़ाओ - संस्कार सिखाओ अभियान के आयोजनकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता व युवा पत्रकार संघ के अध्यक्ष हरिश शर्मा ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि बेटा पढ़ाओ - संस्कार सिखाओ अभियान की ओर से लोक डाउन को लेकर जरूरतमंदो के लिए भोजन,चाय व पुलिस प्रशासन,पालिका प्रशासन,व डॉक्टर्स स्टाफ के लिए चाय,नमकीन बिस्किट की सेवाएं निरन्तर जारी रखने की बात कही। *शर्मा ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची प्रभु सेवा है। एक जर्नलिस्ट होने के नाते केवल हमारा कार्य किसी जरूरतमंद की समस्या व मजबूरियों को दिखाना ही नही बल्कि अपने स्तर पर अपन उनकी समस्याओं का हल किस प्रकार से निकाल सकते है यह बहुत जरूरी है।* जब तक हम लोग जागरूक नही होंगे तब तक हम देश व समाज में कभी भी जागरूकता नही ला पायेंगे। अतः बहुत जरूरी है ऐसे बुरे वक्त में किसी की मदद को आगे आना। अंत मे शर्मा ने कहा कि जब तक प्रभु इच्छा होगी यह पुनीत कार्य चलता रहेगा क्योंकि उसकी इच्छा के बिना तो पेड़ का एक पत्ता भी नही हिल सकता। अपन सब तो एक जरिया है बल्कि जो भी कार्य करवाना होता है और जिसके हाथों करवाना होता है उसे प्रभु अपनी इच्छा से स्वतः चुन लेते है।  *मैं आप सभी से भी गुजारिश करना चाहूंगा कि आप भी अपने स्तर पर ध्यान रखे कि कोई व्यक्ति भूखा तो नही है अगर है तो ऐसे व्यक्तियों के लिए जागरूक होकर उनकी भूख मिटाने का कार्य अवश्य करें। बेटा पढ़ाओ - संस्कार सिखाओ अभियान हमेशा ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद को आगे रहा है और आगे भी रहेगा। इस मिशन के द्वारा लगातार 23 दिन से सेवा कार्य जारी है जबकि इस मिशन के द्वारा किसी भी जरूरतमंद की एक भी पोस्ट शेयर नही की गई है और ना ही किसी की गरीबी का मजाक उड़ाने का कार्य किया गया है। गर्व है हमें अपनी टीम पर।*

No comments:

Post a Comment