कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

एक पेड़ लगाओ ek ped lagao

एक पेड़ लगाओ 

आओ जी आओ
हरियाली लाओ
एक पेड़ लगाओ ।
है पर्यावरण अपना
इसे बचाओ ‌।।

                   फल खाओ
                   जल लाओ
                   जल देकर पेड़ बचाओ
                   और अपना ये वातावरण हंसाओ ।।

हम रोशन और आप मिलकर
बदलाव लाओ ,
अपने जन्मदिन के दिन
हर वर्ष एक पेड़ लगाओ ।
हरी भरी पेड़ पौधे से घर द्वार बाड़ी चमकाओ ,
एक पेड़ लगाकर इस कविता को गाओ ।।

            आओ जी आओ ,
            पड़े ज़मीन में हल चलाओ
            कोई पेड़ , तो कोई जल लाओ ।
            पेड़ लगाकर  " वृक्षारोपण " की विधि दर्शाओ ।।

अपने करो घर परिवार और समाज से करवाओ ,
वृक्षारोपण की अभियान चलाओ ।
आज लगाओ कल सुख पाओ ,
आओ जी आओ, एक पेड़ लगाओ ।।

वृक्ष की महत्त्व खुद समझो और दूसरों को समझाओ ,
न समझे तो बार - बार बतलाओ ।
बतलाकर खुद भी और उससे भी एक पेड़ लगाओ ,
और क्या आप भी पर्यावरण रक्षक कहलाओ ।।
     रोशन कुमार झा
सुरेन्द्रनाथ इवनिंग कॉलेज कोलकाता

No comments:

Post a Comment