कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

जैसलमेर के कवि 'भारत भारती' सम्मान से सम्मानित

जैसलमेर के कवि 'भारत भारती' सम्मान से सम्मानित। 


साहित्य जगत की बड़ी संस्था साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली के सर्वोच्च पुरस्कार भारत भारती से जैसलमेर के कवि, लेखक और साहित्यकार ब्रह्मानंद गर्ग को सम्मानित किया गया। 
ये पुरस्कार संस्थान द्वारा हिंदी भाषा और साहित्य व संस्कृति के लिए अमूल्य योगदान देने वाले साहित्यकारों को प्रदान किया जाता है। संस्थान के अध्यक्ष श्री राजवीर सिंह 'मंत्र' ने ये पुरस्कार गर्ग को प्रदान किया। गर्ग के तीन साझा संकलन सृजन संसार, काव्य महोत्सव और कोरोना काल जल्दी ही आने वाले हैं। 
साहित्य की विभिन्न विद्याओं में लेखन करने वाले गर्ग की रचनाएं देश के कई पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं।

ब्रह्मानंद गर्ग 
जैसलमेर

1 comment: