कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

जय जवान जय किसान

*जय जवान जय किसान*

सलाम हम करते है,
देश के वीर जवानों को।
और करते है नमन,
देश के किसानों को।
है ये दोनों हमारे लिए,
एक ही समान।
एक करते सीमा रक्षा,
दूसरे देते हमको अन्य।।

दिया था एक नारा,
हमारे प्रधानमंत्री ने।
जिन्हें लोग कहते थे,
लाल बहादुर शास्त्री जी।
उन्होंने कहाँ था,
लाल किले से एक दिन।
जय जवान जय किसान,
 सभी है हमारे भाईजन।।

थे कितने वो साधारण,
और छोटे से व्यक्ति।
पर उनकी सोच उनके, 
कद से बहुत ऊंची थी।
तभी तो लोग कहते थे, 
उन्हें एक आदर्श व्यक्ति।
जिनकी देश को बहुत, 
जरूरत आज भी है।।

जय जिनेन्द्र देव की
संजय जैन (मुम्बई)
12/08/2019

No comments:

Post a Comment