कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

Showing posts with label Teacher bharti. Show all posts
Showing posts with label Teacher bharti. Show all posts
November 30, 2021

Stet 2019 Merit अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं तो शादी नहीं/Bihar teacher bharti

Stet Merit अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं तो शादी नहीं

एसटीईटी मेरिटधारी शिक्षक अभ्यर्थियों के जीवन में मची उथल पुथल

Stet 2019 बिहार शिक्षक बहाली

पटना (बिहार) 

बिहार: शादी की सहालग तेज हैं। हर रोज सड़कों पर बैंड-बाजा-बारात देखने को मिल रहा है। लेकिन प्रदेश में कुछ घर ऐसे हैं, जहां इसी सहालग शादियां हो जानी थीं, बहू आनी थी या बेटी की विदाई होनी थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मामला बिहार शिक्षक बहाली से जुड़ा है। एसटीईटी चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों ने ऐसी कई व्यथाएं बतानी शुरू की। 



बिहार में नियुक्ति की प्रक्रिया लंबे समय से पूरी नहीं हो पाई है। वर्ष 2019 को निकाली गई एसटीईटी, विज्ञप्ति सं.- पीआर- 373/2019 में कानूनी दांव पेंच के बाद इस साल रिजल्ट एवं 21 जून को मेरिटलिस्ट जारी किया गया। लेकिन मेरिट- लिस्ट जारी के बाद आगे नियुक्ति की ऑनलाइन व सेंट्रलाइज प्रक्रिया में ब्रेक लग गया। शिक्षा विभाग की मानें तो 6ठां चरण, पंचायत चुनाव और उपचुनाव के चलते इसे रोका गया।चुनाव के बाद पुनः प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इधर, शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें 7वां चरण के नाम पर टाल-मटोल किया जा रहा है। अब विज्ञापन अनुसार चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। सुपौल निवासी, रवि कु गुप्ता ने बताया कि अंतिम रूप से चयनित हुआ तो सोचा इस बार लगन भी तय हो जाएगा। शादी की तारीखें, शुभ मुहूर्त भी सोच रखें थे लेकिन नियुक्ति न मिलने से लगन भी नहीं हो पाया, अब लड़की वाले कह रहे हैं कि इस लगन रहने देते हैं। पहले नौकरी लग जाने दीजिए। इसी तरह लड़कियों की शादी भी फंस गई है। डोली सजने और हाथों में मेहंदी रचाने की ख्वाब सजा चुकी महिला शिक्षक अभ्यर्थी अब तीज त्योहारों में मेहंदी रचा सरकार से बहाली पूरा कराने की मांग करते हुए दिखाई देती हैं। शादीशुदा महिलाएं छठ में लोकगीत के माध्यम से अपनी आवाज उठा चुकी हैं।
गौरतलब हो कि बिहार में 37,335 पदों पर माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षक बहाली होनी हैं। इसको लेकर रिजल्ट और मेरिट लिस्ट भी जारी हो गई है। शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने पूर्व जानकारी दे चुकी है कि जनवरी माह में नियुक्ति प्रक्रिया हेतु ऑनलाइन व सेंट्रलाइज की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।



October 10, 2021

Kvs recruitment2021/केन्द्रीय विद्यालय भर्ती

 Kvs recruitment 221

केंद्रीय विद्यालय भर्ती 2021

KVS Recruitment 2021 – केन्द्रीय विद्यालय संगठन, मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संचालित एक संगठन है। उसमे कार्य करने वाले कर्मचारी भारत सरकार के अंतर्गत आते है। भारत सरकार वर्ष 2021 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में पीजीटी, टीजीटी, प्राथमिक शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष, प्रधानाचार्य और उप-प्राचार्य आदि के पदों पर KVS भर्ती 2021 के लिए भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया जायेगा। केन्द्रीय विद्यालय सरकारी एग्जाम के तहत कुल 9000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।


केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा KVS भर्ती 2021 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जायेंगे। केवीएस रिक्रूटमेंट 2021 के लिए केन्द्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट www.kvsangathan.nic.in के माध्यम से निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। केवीएस वैकेंसी 2021 से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्त पदों की संख्या, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका, सिलेबस आदि की जानकारी नीचे निर्दिष्ट की गई है।


KVS Bharti Latest News In Hind

KVS Recruitment latest news 2021 : केवीएस शिक्षक भर्ती का इंतज़ार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन में 9000 से अधिक शिक्षक एवं अन्यकर्मचारियों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। अधिक जानकारी के लिए निर्दिष्ट केवीएस वैकेंसी लेटेस्ट न्यूज़ हिंदी में पढ़ें। केवीएस भर्ती 2021


केवीएस भर्ती 2021 

KVS Recruitment 2021

विभाग का नाम केन्द्रीय विद्यालय संगठन भारत सरकार

विज्ञापन  संख्या - कमिंग सून

रिक्त पद -  9000+

नौकरी का प्रकार - सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब्स

आवेदन की प्रक्रिया -  ऑनलाइन

ऑफिशियल वेबसाइट -  www.kvsangathan.nic.in

नौकरी का स्थान  -  सम्पूर्ण भारत में


KVS Recruitment 2021

केवीएस टीचर वैकेंसी का संक्षिप्त विवरण :

पद का नाम  रिक्तियां वेतनमान

प्रिंसिपल वेतन स्तर – 12 (रु 78800-209200)

वाइस प्रिंसिपल वेतन स्तर – 10 (रु 56100-177500)

पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) वेतन लेवल – 08 (रु 47600-151100)

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) वेतन स्तर – 07 (रु 44900-142400)

लाइब्रेरियन वेतन स्तर – 07 (रु 44900-142400)

प्राथमिक शिक्षक वेतन स्तर – 06 (रु 35400-112400)

प्राथमिक शिक्षक – संगीत वेतन स्तर – 06 (रु 35400-112400)



KVS Vacancy 2021 के लिए पात्रता मानदंड :

शैक्षिक योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ यूनिवर्सिटी/ संस्थान से स्नातक, बीएड एवं CTET उत्तीर्ण होना चाहिए। विस्तृत जानकरी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

KVS Recruitment Age

आयु सीमा :  आयु सीमा के लिए विज्ञापन प्रकाशित होने पर विज्ञापन अनुसार प्रकाशित की जाएगी।

Kvs Recruitment fees

आवेदन शुल्क : आवेदन करने के लिए परीक्षा शुल्क

प्रिंसिपल (ग्रुप-ए) – 1500 रु

वाइस प्रिंसिपल (ग्रुप-ए)- रु. 1500

पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) (ग्रुप बी)- रु. 1000

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) (ग्रुप बी) – रु 1000

लाइब्रेरियन (ग्रुप-बी) – रु 1000

प्राथमिक शिक्षक (ग्रुप-बी) – रु 1000

प्राथमिक शिक्षक – संगीत (ग्रुप-बी) – रु 1000

Note – भारतीय सरकार के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीएच और भूतपूर्व सैनिक श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क छूट प्रदान की जाएगी)

Kvs Selection process

KVS भर्ती चयन प्रक्रिया : केवीएस टीचर रिक्रूटमेंट 2021 उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा, कार्य अनुभव और साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन अवश्य देखें



October 10, 2021

Kvs sngathan kya h/केंद्रीय विद्यालय कैसी संस्था है?/central school

 KVS Kya h?  केंद्रीय विद्यालय कैसी संस्था है?

Kvs recruitment

Kvs vidyalaya (kendriy vidyalaya)

केन्द्रीय विद्यालय भारत में प्राथमिक व माध्यमिक अर्थात कक्षा 1 से 12 कक्षा तक कि शिक्षा का प्रबंध है, जो मुख्यतः भारत की केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों के लिए बनाया गया है। इस की शुरुआत 1963 में हुई थी। 

यह संस्था भारत के केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से अनुबन्धित है। इस समय भारत में केन्द्रीय विद्यालयों की संख्या लगभग 1,225 है। इस के अतिरिक्त विदेश में 3 केन्द्रीय विद्यालय (KVS)  हैं जिनमें भारतीय दूतावास में कार्यरत कर्मचारियों तथा अन्य प्रवासी भारतीयों के बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालयों में भारत के राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के पाठ्यक्रम का अनुसरण होता है। सभी केन्द्रीय विद्यालयों का संचालन केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) नाम की संस्था करती है। 

Kvs विद्यालयों में मीडियम और बोर्ड

kvs में अंग्रेजी और हिंदी दोनो मीडियम में पढ़ाई होती है। आपनी आप अपनी ईक्षा अनुसार पढ़ाई का मीडियम चुन सकते है। भारत के किसी भी कोई में अगर आप kvs में एडमिशन ले सकते है। सभी kvs विद्यालय में एक समान पढ़ाई होती है। सभी kvs विद्यालयों में cbse बोर्ड लागू है और ncert की पुस्तके पढ़ाई जाती है।