कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

भारत हैं महान ... Bharat hain mahan

भारत है महान

शब्दो को शब्दों में हम सजाते है।
उन्हें गीत गजल और लेखों में दर्शाते हैं।
समाज की कुरीतियों का वर्णन करके,
उन्हें मिटाने की कोशिस हर दम करते है।
और एक अच्छे समाज और देश का निर्माण करवाते है।।

बहुत पावन और पवित्र है हमारा देश हिंदुस्तान।
जिसके हर कण कण में बसते है भगवान।
इसलिए लिए इसको कहते है,
आस्थाओ और श्रध्दा का हमारा हिंदुस्तान।।

बहु भाषा और मजहब के लोग रहते है यहां।
सब को मिला है एक समान अधिकार यहाँ ।
हिल मिल कर रहते है सभी यहां,
 और जीते है अपनी अपनी संस्कृति के अनुसार यहां।
मनाते है हर त्यौहार मिल जुलकर यहां।
इसलिए तो पूरा विश्व कहता है,
की भारत देश महान, भारत देश बहुत महान।।

सजंय जैन (मुम्बई)

27/04/2019

No comments:

Post a Comment