कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

Hindi sahity me pratham kaun h

हिंदी साहित्य में सर्वप्रथम


हिंदी साहित्य में सर्वप्रथम


हिंदी साहित्य का प्रथम इतिहास लेखक गार्सा द तासी।
हिंदी साहित्य के इतिहास का प्रथम ग्रंथ इस्तवार द ला लितरेत्युर ऐन्दुई हिन्दुस्तान फ़्रेंच भाषा में।
हिंदी भाषा में रचित हिंदी साहित्य के इतिहास का प्रथम ग्रंथ शिवसिंह सेंगर द्वारा रचित शिव सिंह सरोज।
🔷सर्वप्रथम हिंदी साहित्य का काल विभाजन व नामांकरण जॉर्ज ग्रियर्सन द्वारा किया गया।
🔷हिंदी साहित्य की मुख्य प्रवृत्ति एवं कॉल क्रम के आधार पर हिंदी साहित्य इतिहास का काल विभाजन एवं नामकरण सर्व प्रथम आचार्य रामचंद्र शुक्ल द्वारा किया गया।


🔷हिंदी साहित्य इतिहास का सुनिश्चित एवं व्यवस्थित वैज्ञानिक वर्गीकरण करने वाले प्रथम इतिहासकार आचार्य रामचंद्र शुक्ल।
🔷हिंदी कवियों के बारे में जानकारी देने वाली प्रथम पुस्तक नाभादास कृत भक्तमाल।
🔷हिंदी का प्रथम चंपू काव्य रोड़ा कवि कृत राउलवेल।
🔷नख शिख परंपरा का सर्वप्रथम वर्णन राउल वेल।
🔷अपभ्रंश के प्रथम महाकवि स्वयंभू।
🔷अपभ्रंश का प्रथम कड़बक बद्व काव्य पउम चरिउ।
🔷अपभ्रंश का प्रथम व्याकरण ग्रंथ हेमचंद्र कृत शब्दानुशासन।
🔷हिंदी के प्रथम कवि एवं प्रथम सिद्ध कवि सरहपा।
🔷प्रथम जैन कवि आचार्य देव सेन ।
🔷हिंदी के दोहा चौपाई का सर्वप्रथम प्रयोग सरहपा।
🔷हिंदी की प्रथम रचना आचार्य देव सेन कृत श्रावकाचार।

🔷हिंदी साहित्य के प्रथम महाकवि चंदबरदाई।
🔷हिंदी साहित्य का प्रथम महाकाव्य पृथ्वीराज रासो।
🔷खड़ी बोली हिंदी का प्रथम महाकाव्य प्रियप्रवास ।
🔷हिंदी काव्य में प्रथम बारहमासा वर्णन बीसलदेव रासो।
🔷किसी भारतीय भाषा में रचित इस्लाम धर्मावलंबी कवि की प्रथम रचना संदेश रासक अब्दुर रहमान।
🔷अव हट का सर्वप्रथम प्रयोग करता विद्यापति कीर्तिलता में।
🔷हिंदी के सर्वप्रथम गीतकार विद्यापति।
🔷आदिकाल में खड़ी बोली का सर्वप्रथम प्रयोग अमीर खुसरो।
🔷प्रथम प्रामाणिक रासो ग्रंथ संदेश रासक अब्दुर्रहमान।
🔷सर्वप्रथम मुकरियां लिखने वाले अमीर खुसरो।
🔷हिंदी के प्रथम सूफी कवि मुल्ला दाऊद चंदायन काव्य।
🔷प्रथम रहस्यवादी कवि कबीर दास।
🔷बरवै छंद का सर्वप्रथम प्रयोग रहीम दास।


🔷हिंदी की आदि कवयित्री मीराबाई।
🔷कृष्ण भक्ति काव्य का सबसे प्रसिद्ध काव्य सूरसागर सूरदास।
🔷राम भक्ति काव्य का सबसे प्रसिद्ध काव्य रामचरितमानस तुलसीदास।
🔷सतसई परंपरा का आरंभ तुलसी सतसई कुछ विद्वान कृपाराम कि हिततरंगिणी को मानते हैं।
🔷बिहारी सतसई पर सर्वप्रथम काव्यात्मक टीका कृष्ण कवि।
🔷रीति काव्य का सर्वप्रथम ग्रंथ हिततरंगिणी कृपाराम।
🔷नायिकाभेद संबंधी प्रथम रचना कृपाराम की हित तरंगिणी।
🔷भक्ति काल में नायिका भेद संबंधी रचना साहित्य लहरी सूरदास।
🔷खड़ी बोली में लिखित सर्वप्रथम काव्य ग्रंथ श्रीधर पाठक द्वारा अनूदित एकांतवासी योगी।
🔷खड़ी बोली गद्य की प्रथम रचना चंद छंद बरनन की महिमा गंग कवि।

🔷खड़ी बोली में साहित्यिक रूप का सर्वप्रथम प्रयोग रामप्रसाद निरंजनी भाषा योग वशिष्ठ में।
🔷खड़ी बोली के प्रथम महाकवि अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध।
🔷खड़ी बोली के प्रथम स्वच्छंदतावादी कवि श्रीधर पाठक।
🔷खड़ी बोली को सर्वप्रथम हिंदुस्तानी नाम से पुकारने वाले स्वामी प्राणनाथ।
🔷स्वच्छंदतावाद शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग श्लेगर जर्मन आलोचक मुकुटधर पांडे पांडे हिंदी में।
🔷गीतिकाव्य शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग लोचन प्रसाद पांडेय कुसुमन माला की भूमिका में।
🔷छायावाद की प्रथम कृति झरना 1918 जयशंकर प्रसाद।
🔷आचार्य शुक्ल अनुसार छायावाद का प्रथम प्रतिनिधि कवि सुमित्रानंदन पंत।
🔷मुक्त छंद के प्रथम प्रयोगकर्ता निराला जूही की कली कविता में।

🔷प्रसाद की प्रथम काव्य कृति उर्वशी 1909।
🔷प्रसाद की प्रथम छायावादी काव्य कृति झरना 1918।
🔷महादेवी का प्रथम काव्य संग्रह निहार 1930 ।
🔷प्रयोगवाद शब्द का प्रथम प्रयोग नंददुलारे वाजपेई।
🔷हिंदी की प्रथम दीर्घ कविता परिवर्तन सुमित्रानंदन पंत।
🔷अज्ञेय का प्रथम काव्य संग्रह भग्नदूत ।
🔷हिंदी का प्रथम उपन्यास लाला श्रीनिवास दास कृत परीक्षा गुरु।

🔷जैनेंद्र का प्रथम उपन्यास परख।
🔷इलाचंद्र जोशी का प्रथम उपन्यास घृणामयी।
🔷हिंदी का प्रथम नाटक नहुष गोपाल चंद्र गिरधर दास कृत भाषा ब्रज।
🔷हिंदी का प्रथम अभिनीत नाटक जानकी मंगल शीतला प्रसाद त्रिपाठी कृत।
🔷हिंदी का प्रथम एकांकी एक घूंट जयशंकर प्रसाद कृत।
🔷हिंदी की प्रथम मौलिक कहानी इंदुमति किशोरीलाल गोस्वामी कृत।
🔷हिंदी का प्रथम रेडियो नाटक राधा कृष्ण।
🔷हिंदी का प्रथम रेखाचित्र लक्ष्मीपुरा शिवदान सिंह चौहान कृत।
🔷प्रथम गद्य काव्य के लेखक भारतेंदु।
🔷गुलेरी की प्रथम कहानी सुखमय जीवन।
🔷हिंदी के प्रथम आलोचक बद्रीनारायण चौधरी प्रेमघन।

No comments:

Post a Comment