कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

Holi aai khushiyan laai होली आई खुशियां लाई

होली आई खुशियां लाई


होली आयी, रंग-बिरंगी होली आयी,
साथ में मौसम रंग बिरंगा लायी

रंग लाए, गुलाल लाए, हेत-प्रेम अपार
बच्चे रंग लगाए दे पिचकारी की धार

गली गली में होली का रंगीन माहौल है
बिछड़े साथी गले मिले ऐसा त्योहार है 

होली पर मिलती सब को मीठी मिठाई,
सब देते एक दूसरे को होली की बधाई।

होली पर करते सभी फागण धमाल गावे
कोई नाचता, कोई गाता तो कोई रंग लगावे।

दुश्मन भी मित्रता करने से रोक न पावे
सभी एक दूसरे के संग खुशियां बंटावे

होली है बुराई पर अच्छाई का प्रतीक,
होली आयी सब मिलकर निभाए प्रीत ।

🏻  सूबेदार रावत गर्ग उण्डू

ग्राम -श्री गर्गवास राजबेरा, 
तहसील उपखंड -शिव, 
जिला मुख्यालय -बाड़मेर, राजस्थान ।

No comments:

Post a Comment