कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

सरस्वती वंदना कवि मुकेश भटनागर "आवाज़"/Sarasvati vandana

 सरस्वती वंदना


नमन करूँ मैं सरस्वती माता

आदिदेवी साहित्यमाता


हस्त साजे स्फटिक माला 

शांतिदायनी विद्यामाता


वीणापाणी वीणावादिनी

रागरागिनी संगीतमाता


श्वेत हंस पर सदा विराजत

मंगलदायनी शीतलामाता


श्वेतवस्त्रधारिणी सुमतिदायनी

ज्ञान, विज्ञान, सर्वकला माता


निर्मल ब्रह्मविचार प्रचारिणी

अभयदायनी आनंदमाता


सुर नर किन्नर मुनिजन सेवक

जगतव्यापनी जगत की माता


मुकेश भटनागर "आवाज़", भिलाईनगर, छ.ग.

93036 55494

No comments:

Post a Comment