कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

मुस्कुराते रहो... Muskurate raho

मुस्कराते रहो

जिंदगी में सदा,
मुस्कराते रहो।
फासले कम करो,
दिल मिलते चलो।।

दर्द कैसा भी हो,
आंखे नम न करो।
रात काली ही सही,
पर गम न करो।
एक सितारा बनो,
जगमगाते रहो।
फासले काम करो,
दिल मिलते चलो।।
जिंदगी में सदा......।।

बाटना है अगर,
बाट लो हर खुशी।
गम न जाहिर करो,
किसी पर कभी।
दिल की गहराई से,
 गम चुराने लगो।।
फासले काम करो,
दिल मिलाते चलो।
जिंदगी में सदा......।।

आंसू अनमोल है,
इन्हें गिरने न दे।
ये वो मोती है,
जो बहुत अनमोल है।
खुदके आंसुओ को रोक कर,
दुसरो के आंसू को पोछो तुम/
तभी जीवन जीने का,
मज़ा आएगा ।।
जिंदगी में सदा.....।।

संजय जैन (मुम्बई)

No comments:

Post a Comment