कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

तिरंगा tirnga flag


 तिरंगा हमारा

वीरता का व्याख्याता,
स्वतन्त्रता की परिभाषा,
शक्ति को दर्शाता।
निले गगन में लहराता, 
तिरंगा हमारा।।

क्रांति की निशानी,
प्यारा तिरंगा हमारा।
सम्पूर्ण विश्व से कहता,
तख्ता पलट की गाथा।
लहर लहर लहराता,
तिरंगा हमारा

देश की आन बान
शान है तिरंगा।
भारत की पहचान,
स्वाभिमान है तिरंगा।
लहर लहर लहराता
तिरंगा हमारा।।

बच्चों तिरंगे का,
मान बढ़ाना तुम।
तिरंगे की शान में,
गाता हूँ अभिमान में,
बच्चो गाना तुम भी
भारत का गुणगान....
लहर लहर लहराता
तिरंगा हमारा।

     कवि मस्ताना 

No comments:

Post a Comment