कलम लाइव पत्रिका

ईमेल:- kalamlivepatrika@gmail.com

Sponsor

फ़ैशन Fashion

*फैशन*

फैशन का यह दौर सुहाना लगता है।
अच्छा खासा मर्द जनाना लगता है।
पल भर में कैसे बदलते है नक़्शे।
अब तो हर लड़का शबाना लगता है।
फैशन का यह दौर सुहाना लगता है।
अच्छा खासा मर्द जनाना लगता है।।

कैसे कैसे वो परिधान को पहनता है।
और कैसा कैसा करता है अपना शृंगार।
फर्क समझा आता नहीं है लोगो के।
कौन नर और कौन मादा है सही में।
अब तो फैशन से बहुत डर लगता है।
अच्छा खासा मर्द जनाना लगता है।।

नाक-कान छिदाकर बाल बढ़ाना एक फैशन है।
और साड़ी  सूट पहनकर ध्यान आकषण करना।
बहुत गजब का आजकल का फैशन है।
तभी तो अच्छा खासा मर्द जनाना लगता है।।
फैशन का यह दौर सुहाना लगता है।
अच्छा खासा मर्द जनाना लगता है।।

संजय जैन (मुंबई)
११/०५/२०१९

No comments:

Post a Comment